मंगलवार, 10 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

Repo Rate घटा, UPI लिमिट बदली! RBI की बड़ी घोषणाएं, जानिए कौन होगा फायदा में

RBI का मिडिल क्लास को तोहफा: EMI में राहत, UPI ट्रांजैक्शन लिमिट में बदलाव!

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 9 अप्रैल 2025
A A
0
RBI
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

RBI Monetary Policy Highlights 2025 : भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India – RBI) की मौद्रिक नीति समिति (Monetary Policy Committee – MPC) की 54वीं बैठक से देश के मिडिल क्लास (Middle Class) के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। 9 अप्रैल को हुई बैठक में रेपो रेट (Repo Rate) को 0.25 प्रतिशत घटाकर 6 प्रतिशत कर दिया गया है। यह लगातार दूसरी बार की गई कटौती है, इससे पहले 7 फरवरी 2025 को भी रेपो दर को 0.25 प्रतिशत घटाकर 6.25 प्रतिशत किया गया था। यह मई 2020 के बाद पहली बार है जब दर में कटौती की गई है और ढाई साल में यह पहला रिविजन है।

रेपो रेट में कटौती का सीधा असर आम जनता की EMI पर पड़ता है। जब बैंकों को आरबीआई से सस्ता फंड मिलता है, तो होम लोन, ऑटो लोन और पर्सनल लोन जैसे कर्ज सस्ते हो जाते हैं। इससे लोन की ब्याज दरें घटती हैं और मासिक किस्तों में राहत मिलती है। साथ ही मौद्रिक नीति रुख (Monetary Policy Stance) को ‘तटस्थ’ से बदलकर ‘उदार’ कर दिया गया है, जो आने वाले समय में और कटौती के संकेत देता है।

इस बैठक में यूपीआई (UPI – Unified Payment Interface) ट्रांजैक्शन से जुड़े बड़े बदलाव की घोषणा भी की गई। भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI – National Payments Corporation of India) को ग्राहकों से दुकानदारों (P2M) को किए जाने वाले यूपीआई लेनदेन की सीमा संशोधित करने की अनुमति दी गई है। हालांकि, व्यक्ति से व्यक्ति (P2P) के बीच यूपीआई ट्रांजैक्शन की सीमा एक लाख रुपये ही बनी रहेगी।

फिलहाल, P2M ट्रांजैक्शन की अधिकतम सीमा अलग-अलग क्षेत्रों में तय है – पूंजी बाजार, बीमा आदि के लिए प्रति लेनदेन 2 लाख रुपये, जबकि टैक्स भुगतान, शैक्षणिक संस्थान, अस्पताल और IPO के लिए यह सीमा 5 लाख रुपये है।

GDP ग्रोथ (GDP Growth) के अनुमान को भी संशोधित किया गया है। वित्त वर्ष 2025-26 के लिए सकल घरेलू उत्पाद वृद्धि दर का अनुमान 6.7 प्रतिशत से घटाकर 6.5 प्रतिशत किया गया है। हालांकि, आरबीआई ने निवेश गतिविधियों में तेजी और सरकार के बुनियादी ढांचे पर बढ़ते खर्च को भविष्य में सकारात्मक संकेत माना है।

महंगाई (Inflation) पर भी नजर रखी गई है। मुद्रास्फीति अनुमान को 4.2 प्रतिशत से घटाकर 4 प्रतिशत किया गया है। आरबीआई ने स्पष्ट किया कि व्यापार शुल्कों में बदलाव से आर्थिक परिदृश्य प्रभावित हुआ है, लेकिन संतुलन बनाए रखने की कोशिश की जा रही है।

सोने के आभूषणों और गहनों के बदले दिए जाने वाले लोन (Gold Loan) को लेकर भी नए दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। ये दिशा-निर्देश नियमों को कड़ा करने के लिए नहीं बल्कि लेंडिंग व्यवहार को संगठित और सुसंगत बनाने के लिए हैं। इस तरह के लोन आम तौर पर उपभोग और आय सृजन दोनों उद्देश्यों के लिए होते हैं।

यह भी पढे़ं 👇

Acute Tonsillitis Symptoms Treatment Hindi

Acute Tonsillitis और Weight Loss Walking: सेहत के 3 बड़े खुलासे एक साथ

मंगलवार, 10 मार्च 2026
Everest Masala Lab Report

Everest Masala Lab Report: चार मसाले क्वालिटी टेस्ट में फेल, बड़ा खुलासा

मंगलवार, 10 मार्च 2026
Aaj Ka Rashifal 10 March 2026

Aaj Ka Rashifal 10 March 2026: इन राशियों को मिलेगा बंपर फायदा

मंगलवार, 10 मार्च 2026
US India Relations China Mistake

US India Relations: अमेरिका ने माना “China Mistake”, अब भारत को लेकर बड़ा खुलासा

सोमवार, 9 मार्च 2026

साथ ही को-लोन (Co-lending) प्रक्रिया के दायरे को भी बढ़ाने और एक समान विनियामक ढांचे की योजना भी साझा की गई है। स्ट्रेस्ड एसेट्स (Stressed Assets) की समस्या से निपटने के लिए सिक्योरिटाइजेशन फ्रेमवर्क (Securitization of Stressed Assets Framework) पर मसौदा दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं, जिससे बैंकों को जोखिम कम करने में मदद मिलेगी।

बैठक के अंत में जानकारी दी गई कि मौद्रिक नीति समिति की अगली बैठक 4 से 6 जून, 2025 को होगी, जो वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी बैठक होगी।

Previous Post

Waqf Amendment पर ममता का वार: “Bengal में किसी की ज़मीन नहीं जाएगी!”

Next Post

कई विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन, लोगों को मिली नई सौगातें!

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Acute Tonsillitis Symptoms Treatment Hindi

Acute Tonsillitis और Weight Loss Walking: सेहत के 3 बड़े खुलासे एक साथ

मंगलवार, 10 मार्च 2026
Everest Masala Lab Report

Everest Masala Lab Report: चार मसाले क्वालिटी टेस्ट में फेल, बड़ा खुलासा

मंगलवार, 10 मार्च 2026
Aaj Ka Rashifal 10 March 2026

Aaj Ka Rashifal 10 March 2026: इन राशियों को मिलेगा बंपर फायदा

मंगलवार, 10 मार्च 2026
US India Relations China Mistake

US India Relations: अमेरिका ने माना “China Mistake”, अब भारत को लेकर बड़ा खुलासा

सोमवार, 9 मार्च 2026
Bhagwant Mann Gurdaspur

Bhagwant Mann Gurdaspur: ₹1.50 लाख करोड़ निवेश, Kahnuwan Sub-Division

सोमवार, 9 मार्च 2026
Iran Israel War

Iran Israel War पर संसद में बवाल, बिहार CM पद पर BJP-JDU भिड़े

सोमवार, 9 मार्च 2026
Next Post
Lal Chand

कई विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन, लोगों को मिली नई सौगातें!

CM Mann

धान की खेती को लेकर किसानों को जागरूक करने के लिए ‘किसान मिलनी’ कार्यक्रम को दी मंज़ूरी!

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।