The News Air- (चंडीगढ़) पंजाब में चुनावी तैयारियां तेज़ हो गई हैं। जिसके मद्देनज़र 4 ज़िलों में SSP की कुर्सी पर बैठे पंजाब पुलिस सर्विस (PPS) अफ़सरों को हटा दिया गया है। इनकी जगह पर इंडियन पुलिस सर्विस (IPS) अफ़सरों को SSP लगा दिया गया है। सरकार ने खन्ना, पटियाला, मोगा, मानसा, बटाला के एसएसपी बदले हैं।
इन तबादलों में सबसे अहम ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टिगेशन (BOI) के डायरेक्टर का पद है। यहां तैनात ADGP एसके अस्थाना की जगह पर बी. चंद्रशेखर नए डायरेक्टर होंगे। अस्थाना अकाली नेता पर ड्रग्स केस दर्ज़ करने के मामले में चर्चा में आए थे। उन्होंने डीजीपी को पत्र लिख इसमें क़ानूनी अड़चन बताई थी। जिसके बाद वह मेडिकल लीव पर चले गए थे।
इन IPS अफ़सरों का हुआ तबादला
- बी. चंद्रशेखर – ADGP ह्यूमन राइट्स से डायरेक्टर ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टिगेशन
- एके पांडे – IG स्पेशल प्रोटेक्शन यूनिट से ADGP (SPU)
- जे. एलेनचेजियन – जॉइंट पुलिस कमिश्नर लुधियाना से SSP खन्ना
- संदीप गर्ग – SSP मानसा से SSP पटियाला
- हरचरन सिंह भुल्लर – SSP पटियाला से AIG इंटेलिजेंस
- चरणजीत सिंह – AIG क्राइम से SSP मोगा
- दीपक पारिख – जॉइंट पुलिस कमिश्नर जालंधर से SSP मानसा
- डी. हरीश ओमप्रकाश – जॉइंट पुलिस कमिश्नर लुधियाना से SSP कपूरथला
- गौरव तूरा – जॉइंट पुलिस कमिश्नर अमृतसर से SSP बटाला
इन PPS अफ़सरों के तबादले
- मुखविंदर सिंह भुल्लर – SSP बटाला से AIG NRI अमृतसर
- बलविंदर सिंह – SSP खन्ना से कमांडेंट 36 बटालियन, पटियाला
- सुरिंदर जीत सिंह मंड – SSP मोगा से AIG क्राइम
- हरकमलप्रीत सिंह खख – SSP कपूरथला से AIG काउंटर इंटेलिजेंस
- सर्बजीत सिंह – एसपी हेडक्वार्टर लुधियाना से एसपी इन्वेस्टिगेशन मोहाली
- इक़बाल सिंह – एसपी इन्वेस्टिगेशन मोहाली से एसपी पीबीआई, मोहाली
- प्रिथीपाल सिंह – एसपी पीबीआई एसबीएस नगर से एसपी हेडक्वार्टर लुधियाना
- कुलवंत राय – एसपी पीबीआई एंड क्राइम अंगेस्ट वुमन फरीदकोट से AIG इंटेलिजेंस फिरोजपुर
- जसदीप सिंह सैनी – AIG IVC पंजाब के साथ AIG लॉ एंड ऑर्डर का चार्ज