सोमवार, 13 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - Rakhi Sweets : इन 5 पारंपरिक मिठाइयों से करें भाई का मुंह मीठा, जानें रक्षाबंधन की रेसिपीज

Rakhi Sweets : इन 5 पारंपरिक मिठाइयों से करें भाई का मुंह मीठा, जानें रक्षाबंधन की रेसिपीज

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 16 अगस्त 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, लाइफस्टाइल
A A
0
Rakhi Sweets
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

Raksha Bandhan 2024 : रक्षाबंधन के विशेष मौके पर हर घर में अलग-अलग तरह की कई मिठाइयां और नमकीन व्यंजन बनाकर इस पर्व को बड़े ही उत्साहपूर्वक मनाया जाता है। भाई-बहन के इस स्नेह के पर्व पर अपने प्यारे भाई का मुंह मीठा करने के लिए बहनें मिठाई बनाकर पर्व का उत्साह दुगुना कर देती हैं। 

आपके लिए यहां प्रस्तुत हैं घर पर ही सरल तरीके पारंपरिक मिठाइयां बनाने की विधियां- 

खोपरा पाक

सामग्री : 250 खोपरा बूरा (नारियल का बूरा), 100 ग्राम मावा, 200 ग्राम शकर, 1 चम्मच घी, 1 चम्मच इलायची पाउडर, चांदी का वर्क, 2-3 केसर के लच्छे, चुटकी भर मीठा पीला रंग (1 कटोरी में पाव चम्मच दूध में घोल लें)। 

विधि : बर्फी बनाना शुरू करने से पहले मावे को किसनी से कद्दूकस कर लें, फिर कड़ाही में धीमी आंच पर गुलाबी होने तक सेंक लें। मावा ठंडा होने पर खोपरा बूरा मिला दें। तत्पश्चात डेढ़ तार की चाशनी तैयार करें। इस चाशनी में खोपरा बूरा, मावा, मीठा पीला रंग व इलायची पाउडर मिला दें तथा मिश्रण को अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इसमें घी मिलाएं तथा पुन: हिलाएं। 

अब एक थाली में थोड़ा-सा घी लगाकर उसमें तैयार मिश्रण फैला दें। ठंडा होने पर चौकोर आकार में काट लें। ऊपर से चांदी का वर्क लगाएं एवं केसर बुरक दें। तैयार लाजवाब खोपरा पाक बर्फी… जिसके बिना अधूरी है नारियली पूर्णिमा, तो फिर देर किस बात की, घर पर बनाएं व इस मिठाई के साथ त्योहार का लुत्फ उठाएं। 


बेसन के लड्डू

सामग्री : 500 ग्राम बेसन (मोटा/डेढ़ नंबर), 400 ग्राम शकर का बूरा, 1/4 कप नारि‍यल का बूरा, 1/4 कप मेवे की कतरन, शुद्ध घी आवश्‍यकतानुसार।

वि‍धि ‍: एक कड़ाही में घी गरम कर लें। अब बेसन को छानकर घी में धीमी आंच पर भून लें। सौंधी-सौंधी खुशबू आने के बाद आंच से उतार लें। बेसन गुनगुना होने पर नारि‍यल का बूरा और मेवे की कतरन मिला दें। अब इसमें शकर का बूरा डालकर अच्‍छी तरह मि‍लाएं। जब मि‍श्रण एक-सा हो जाए तो अपनी पसंद के आकार के लड्डू बना लें। तैयार पौष्टिक बेसन के लड्डू से पर्व मनाएं। 


मालपुए

सामग्री : 1 कप मैदा छना हुआ, 1 कप दूध, 1 चम्मच सौंफ, डेढ़ कप शकर, 1 चम्मच नींबू रस, तलने और मोयन के लिए रिफाइंड तेल, डेकोरेशन के लिए पाव कटोरी मेवे की कतरन और इलायची पाउडर 1 चम्मच।

विधि : सबसे पहले मैदे में दो बड़े चम्मच तेल का मोयन डालें। तत्पश्चात दूध और सौंफ मिलाएं और घोल तैयार कर लें। एक मोटे पेंदे के अलग बर्तन में शकर, नींबू रस और तीन-चौथाई कप पानी डालकर चाशनी तैयार कर लें। 

 

अब एक कड़ाही में तेल गर्म करके एक बड़े चम्मच से घोल डालते जाएं और करारा फ्राय होने तक तल लें। फिर चाशनी में डुबोएं और एक अलग बर्तन में रखते जाएं। इसी तरह सभी मालपुए तैयार कर लें और ऊपर से मेवे की कतरन और पिसी इलायची बुरका कर मीठे-मीठे मालपुए पेश करें।


मलाई खाजा

सामग्री : 1 कटोरी मैदा, आधा कटोरी बादाम, पिस्ता की कतरन, 1/2 कटोरी घी, 1/2 कटोरी मलाई, 2 कटोरी शकर, 1/2 छोटी चम्मच पिसी इलायची, 1-2 चुटकी नमक, तलने के लिए घी। 

यह भी पढे़ं 👇

Punjab Sacrilege Law

Punjab Sacrilege Law: बेअदबी पर अब उम्रकैद, भगवंत मान का ऐतिहासिक फैसला

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Crude Oil Price Surge

Crude Oil Price Surge: कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल, $65 के पार पहुंचा भाव

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Umar Khalid Bail

Umar Khalid Bail: दिल्ली हिंसा मामले में उमर खालिद ने SC में दायर की पुनर्विचार याचिका

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Pawan Khera Case

Pawan Khera Case: कांग्रेस प्रवक्ता के खिलाफ Supreme Court पहुंची असम सरकार

सोमवार, 13 अप्रैल 2026

विधि : सबसे पहले मैदे को छानकर, उमसें गर्म किया घी और नमक मिलाकर मलाई से पूरी के आटे की तरह गूंथें। 15-20 मिनट तक ढंक कर रख दें। शकर डूब जाए इतना पानी डालकर डेढ़ तार की चाशनी तैयार करें। 

अब कड़ाही में घी गर्म करें। छोटी-छोटी लोइयां बनाकर पेड़े की आकृति दें। बीच में थोड़ा-सा दबाकर खस्ता तल लें। धीमी आंच पर तलने से अच्छी तरह सिकाई होगी। तैयार चाशनी में इन्हें डुबोकर निकाल लें। ऊपर से बादाम, पिस्ता, बुरकाएं और चांदी के वर्क से सजाकर रखें।


मीठे शकरपारे 

सामग्री : 500 ग्राम मैदा, 200 ग्राम रवा, 350 ग्राम शकर, घी (आधा कप गरम किया हुआ मोयन के लिए), चुटकी भर नमक, बेकिंग पाउडर, तलने के लिए पर्याप्त घी। 

विधि : शकरपारे बनाने के लिए एक बर्तन में एक-दो घंटे पहले शकर को आधा गिलास पानी में गला दें ताकि शकर का पानी बन जाए। अब मैदा और रवा मिक्स करके घी का मोयन, चुटकी भर नमक, बेकिंग पाउडर डालकर मिक्स कर लें तथा तैयार शकर के पानी से आटे को कड़ा गूंथ लें और थोड़ी देर कपड़े से ढंककर रख दें। 

 

अब मैदे की मोटी लोई बनाकर थाली या बड़े पटिए पर मोटी बेल लें। चाकू या सांचे की सहायता से मनचाहे आकार में शकरपारे काट लें और कपड़े पर फैला दें। सारे शकरपारे बन जाने के बाद एक कड़ाही में घी गरम करके शकरपारे को गुलाबी कुरकुरे होने तक तल लें, फिर पेपर पर डालकर अतिरिक्त तेल अलग कर दें। ठंडे होने के बाद कुरकुरे मीठे शकरपारे को डिब्बे में भर कर रख दें और घर आए मेहमानों को खिलाएं।


 

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

कंगना रनौट को अपने लिए प्रेरणा मानते हैं श्रेयस तलपड़े, बोले- इमरजेंसी में उनसे बहुत कुछ सीखा

Next Post

ब्राजील में विमान हुआ क्रैश, पांच लोगों की मौत

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Punjab Sacrilege Law

Punjab Sacrilege Law: बेअदबी पर अब उम्रकैद, भगवंत मान का ऐतिहासिक फैसला

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Crude Oil Price Surge

Crude Oil Price Surge: कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल, $65 के पार पहुंचा भाव

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Umar Khalid Bail

Umar Khalid Bail: दिल्ली हिंसा मामले में उमर खालिद ने SC में दायर की पुनर्विचार याचिका

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Pawan Khera Case

Pawan Khera Case: कांग्रेस प्रवक्ता के खिलाफ Supreme Court पहुंची असम सरकार

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Nigeria Air Strike

Nigeria Air Strike: नाइजीरिया में सेना ने बाजार पर की बमबारी, 200 लोगों के मारे जाने की आशंका

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
HAL GE Aerospace Deal

HAL GE Aerospace Deal: भारत में बनेंगे लड़ाकू विमानों के दमदार इंजन, डील हुई पक्की

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Next Post
ब्राजील में विमान हुआ क्रैश, पांच लोगों की मौत

ब्राजील में विमान हुआ क्रैश, पांच लोगों की मौत

अटल जी ने रखी थी आधुनिक भारत की नींव: सीएम योगी

अटल जी ने रखी थी आधुनिक भारत की नींव: सीएम योगी

Governor punjab

पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने तीन नए राज्य सूचना कमिश्नरों को पद की शपथ दिलाई

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।