शनिवार, 11 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - ‘टाइमिंग’ को लेकर बीजेपी पर सवाल उठाने वाले राहुल गांधी,

‘टाइमिंग’ को लेकर बीजेपी पर सवाल उठाने वाले राहुल गांधी,

खुद क्यों पीएम मोदी को सही साबित कर रहे?

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 1 अप्रैल 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
Congress On Modi Govt Action Timing,'टाइमिंग' को लेकर बीजेपी पर सवाल उठाने वाले राहुल गांधी, खुद क्यों पीएम मोदी को सही साबित कर रहे? - congress targets bjp on timing rahul gandhi why proving pm modi right know matter
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 1 अप्रैल (The News Air): 2024 के रण में विपक्षी खेमा कई मौकों पर बीजेपी और केंद्र सरकार के उठाए गए कदमों की टाइमिंग पर सवाल उठाता रहा है। खास तौर पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के दूसरे नेता टाइमिंग को लेकर बीजेपी को घेरते रहे हैं। चाहे अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का मुद्दा हो या फिर कांग्रेस पार्टी के बकाया टैक्स को लेकर आयकर विभाग की ओर से भेजे गए नोटिस का मामला, हर मुद्दे पर विपक्षी दलों ने टाइमिंग का जिक्र कर केंद्र पर निशाना साधा। ऐसे में सवाल ये कि क्या वो खुद अपनी टाइमिंग नहीं देखते। ऐसा इसलिए क्योंकि हाल ही में एक मामला सामने आया जब पीएम मोदी के एक ट्वीट किया, जिसमें अगले ही दिन राहुल गांधी ने जिस तरह से रिएक्ट किया वो चौंकाने वाला था। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने एक्स पर पोस्ट के जरिए जो बातें कही उसे लेकर उनकी टाइमिंग पर भी सवाल उठ गए। जानिए पूरा मामला।

केजरीवाल पर एक्शन को लेकर विपक्ष ने उठाए सवाल

लोकसभा चुनाव में 19 अप्रैल को पहले फेज की वोटिंग है। चुनाव की तारीखें जैसे-जैसे करीब आ रही सियासी घमासान भी तेज होता जा रहा। जिस तरह से दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर चुनाव से ठीक पहले प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन हुआ, उसे लेकर आम आदमी पार्टी हो या कांग्रेस, सभी ने टाइमिंग पर सवाल खड़े किए। यही नहीं विपक्षी पार्टियों के गठबंधन इंडिया ब्लॉक ने कई मौकों पर केंद्र सरकार और बीजेपी पर टाइमिंग को लेकर सवाल खड़े किए। ऐसा ही एक घटनाक्रम तब सामने आया जब पिछले दिनों 600 वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को चिट्ठी लिखी। इसमें उन्होंने कहा कि एक विशेष ग्रुप देश में न्यायपालिका को कमजोर कर रहा।

पीएम मोदी का वो पोस्ट और राहुल का रिएक्शन

वकीलों की इस चिट्ठी पर पीएम मोदी ने 28 मार्च को शाम 4.44 बजे रिएक्ट किया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट लिखकर कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कहा कि दूसरों को डराना-धमकाना कांग्रेस की पुरानी संस्कृति है। 5 दशक पहले ही उन्होंने प्रतिबद्ध न्यायपालिका का आह्वान किया था। वे बेशर्मी से अपने स्वार्थों के लिए दूसरों से प्रतिबद्धता चाहते हैं लेकिन राष्ट्र के प्रति किसी भी प्रतिबद्धता से बचते हैं। कोई आश्चर्य नहीं कि 140 करोड़ भारतीय उन्हें अस्वीकार कर रहे हैं। अभी पीएम मोदी ने ये ट्वीट किया ही था कि अगले ही दिन राहुल गांधी ने ऐसा कमेंट किया जिसने कई सवाल खड़े कर दिए।

यह भी पढे़ं 👇

Indian Pharmacopoeia

Indian Pharmacopoeia Recognition: 22 देशों ने दी मान्यता, Pharma Stocks में होगा बड़ा बदलाव

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Strait of Hormuz Mines

Strait of Hormuz Mines: ईरान खुद भूला बारूदी सुरंगें कहां बिछाईं, अमेरिका का बड़ा दावा

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Mojtaba Khamenei Health

Mojtaba Khamenei Health: बिगड़ा चेहरा और पैर में गंभीर चोट, Reuters का बड़ा खुलासा

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
JD Vance Islamabad Visit

JD Vance Islamabad Visit: F-16 की सुरक्षा में पहुंचे अमेरिकी उपराष्ट्रपति, क्या था डर?

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
राहुल जी… आप भी तो अपनी टाइमिंग देखिए!

राहुल गांधी ने 29 मार्च को शाम 4.18 बजे एक्स पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, ‘जब सरकार बदलेगी तो ‘लोकतंत्र का चीरहरण’ करने वालों पर कार्रवाई जरूर होगी। और ऐसी कार्रवाई होगी कि दोबारा फिर किसी की हिम्मत नहीं होगी, ये सब करने की। ये मेरी गारंटी है।’ राहुल गांधी के इस पोस्ट को देखकर चर्चा शुरू हो गई कि बीजेपी पर सवाल उठाने वाला विपक्ष क्या खुद टाइमिंग देखकर रिएक्ट नहीं करता? जो आरोप कांग्रेस या राहुल गांधी ने बीजेपी पर लगाए, वो भी तो कुछ ऐसा करते दिख रहे। अगर ऐसा नहीं होता तो राहुल गांधी खुद क्यों अगले दिन ही प्रधानमंत्री के ट्वीट पर रिएक्ट करके उन्हें सही साबित कर रहे?

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

नरेंद्र मोदी केजरीवाल की लोकप्रियता से डरते हैं, उनका एजेंडा आगामी चुनावों में उन्हें प्रचार करने से रोकना है: मालविंदर कांग

Next Post

जब सीएम के बेटे को निर्दलीय गनपत सहाय ने धूल चटा दी थी, नौटंकी से जुटाते थे भीड़

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Indian Pharmacopoeia

Indian Pharmacopoeia Recognition: 22 देशों ने दी मान्यता, Pharma Stocks में होगा बड़ा बदलाव

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Strait of Hormuz Mines

Strait of Hormuz Mines: ईरान खुद भूला बारूदी सुरंगें कहां बिछाईं, अमेरिका का बड़ा दावा

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Mojtaba Khamenei Health

Mojtaba Khamenei Health: बिगड़ा चेहरा और पैर में गंभीर चोट, Reuters का बड़ा खुलासा

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
JD Vance Islamabad Visit

JD Vance Islamabad Visit: F-16 की सुरक्षा में पहुंचे अमेरिकी उपराष्ट्रपति, क्या था डर?

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
China Iran MANPADS

China Iran MANPADS: सीजफायर के बीच चीन ईरान को दे रहा खतरनाक मिसाइलें, बड़ा खुलासा

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
1973 Oil Crisis

1973 Oil Crisis: जब Arab-Israel War ने दुनिया की अर्थव्यवस्था हिला दी

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Next Post
जब सीएम के बेटे को निर्दलीय गनपत सहाय ने धूल चटा दी थी, यूं जुटाई भीड़

जब सीएम के बेटे को निर्दलीय गनपत सहाय ने धूल चटा दी थी, नौटंकी से जुटाते थे भीड़

लोक सभा चुनाव

लोक सभा चुनाव- 2024: पंजाब पुलिस, अर्ध सैनिक बलों ने राज्य भर में फ्लैग मार्च निकाला

इलेक्टोरल बॉन्ड्स

क्या हैं इलेक्टोरल बॉन्ड्स......

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।