सोमवार, 13 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - रायबरेली या वायनाड, राहुल गांधी के चुनाव का एक मौन किंतु महत्वपूर्ण सवाल

रायबरेली या वायनाड, राहुल गांधी के चुनाव का एक मौन किंतु महत्वपूर्ण सवाल

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 7 मई 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
राहुल गांधी
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 7 मई (The News Air) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 2024 के लोकसभा चुनाव में केरल की वायनाड सीट के साथ-साथ उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से चुनावी मैदान में किस्मत आजमा रहे हैं. वायनाड सीट पर दूसरे चरण में चुनाव हो चुका है और रायबरेली सीट पर पांचवें चरण में वोटिंग होनी है. रायबरेली की सियासत में अब चर्चा कांग्रेस के जीतने से ज्यादा इस बात को लेकर हो रही है कि अगर राहुल गांधी जीतते हैं तो रायबरेली और वायनाड सीट में से कौन सी सीट छोड़ेंगे. कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी भले ही इस पर चुप्पी अख्तियार कर रखे हों, लेकिन रायबरेली के चुनाव का यही महत्वपूर्ण सवाल है?

राहुल गांधी 2019 में अमेठी के साथ-साथ केरल की वायनाड सीट से एक साथ चुनाव मैदान में उतरे थे. अमेठी सीट पर बीजेपी की स्मृति ईरानी के हाथों राहुल चुनाव हार गए थे, लेकिन वायनाड सीट से जीतने में कामयाब रहे थे. इस बार कांग्रेस ने उन्हें वायनाड के साथ रायबरेली सीट से उतारा है. रायबरेली सीट उनकी मां सोनिया गांधी और दादी इंदिरा गांधी की सीट रही है. मोदी लहर में भी सोनिया गांधी रायबरेली से जीतने में कामयाब रही थीं और अब राहुल गांधी उतरे हैं. ऐसे में राहुल गांधी रायबरेली और वायनाड दोनों ही सीटों जीतते हैं तो कौन सी सीट अपने पास रखेंगे और कौन सी सीट छोड़ेंगे?

रायबरेली से राहुल गांधी का भावनात्मक लगाव

रायबरेली लोकसभा सीट से नामांकन करने के बाद राहुल गांधी ने सोशल साइट X पर अपनी बात रखते हुए कहा था, ‘रायबरेली से नामांकन मेरे लिए भावुक पल था. मेरी मां ने मुझे बड़े भरोसे के साथ परिवार की कर्मभूमि सौंपी है और उसकी सेवा का मौका दिया है. अमेठी और रायबरेली मेरे लिए अलग-अलग नहीं हैं, दोनों ही मेरा परिवार हैं.’ साथ ही उन्होंने कहा था, ‘अन्याय के खिलाफ चल रही न्याय की जंग में, मैं मेरे अपनों की मोहब्बत और उनका आशीर्वाद मांगता हूं. मुझे विश्वास है कि संविधान और लोकतंत्र को बचाने की इस लड़ाई में आप सभी मेरे साथ खड़े हैं.’

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Live Updates 13 April 2026

Breaking News Live Updates 13 April 2026: Big Updates, हर खबर सबसे तेज

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
April 13 History

April 13 History अपोलो 13 से लेकर थॉमस जेफरसन तक, जानें इस दिन की खास बातें

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी, तापमान में 6 डिग्री तक बढ़ोतरी

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal : 13 अप्रैल 2026 सभी राशियों के लिए पूर्ण भविष्यफल

सोमवार, 13 अप्रैल 2026

रायबरेली लोकसभा सीट गांधी परिवार की कर्मभूमि रही है. आजादी के पहले से गांधी-नेहरू परिवार का रायबरेली जिले से नाता रहा है. आजादी से पूर्व किसान आंदोलन के दौरान 7 जनवरी 1921 को मोतीलाल नेहरू ने अपने प्रतिनिधि के तौर पर पंडित जवाहर लाल नेहरू को रायबरेली भेजा था. देश के पहले लोकसभा चुनाव में रायबरेली सीट से फिरोज गांधी उतरे और जीतकर सांसद बने. इसके बाद इंदिरा गांधी तीन बार चुनाव जीतीं और 2004 से सोनिया गांधी सांसद रहीं. इस तरह से रायबरेली सीट गांधी परिवार की परंपरागत सीट मानी जाती है, जहां से अब राहुल गांधी किस्मत आजमा रहे हैं. ऐसे में चर्चा राहुल गांधी के चुनाव जीतने की नहीं बल्कि वायनाड और रायबरेली में किसे वो अपने पास रखेंगे, इसे लेकर सवाल है.

रायबरेली या वायनाड

रायबरेली में राहुल गांधी के चुनाव का सबसे बड़ा सवाल यही है कि चुनाव नतीजे आने के बाद कांग्रेस आखिर क्या रणनीति अपनाएगी? वायनाड और रायबरेली सीट से चुनाव लड़कर राहुल गांधी ने सुरक्षित दांव खेला है, जिसके चलते उनकी दोनों सीट पर जीत तय मानी जा रही. कांग्रेस और राहुल गांधी ने यह साफ नहीं किया है कि चुनाव जीतने के बाद कौन सी सीट छोड़ेंगे. ऐसे में रायबरेली के अलग-अलग वाट्सएप ग्रुप में तेजी से यह बात चल रही है कि राहुल गांधी चुनाव जीतने के बाद रायबरेली सीट को अपने पास रखेंगे और वायनाड सीट छोड़ेंगे. इसके लिए तर्क दिया जा रहा है कि रायबरेली सीट से गांधी परिवार का चार पीढ़ियों का नाता है. ऐसे में राहुल गांधी रायबरेली सीट को अपने पास रखेंगे और वायनाड सीट छोड़ेंगे.

रायबरेली में सोशल मीडिया ही नहीं बल्कि चाय की दुकान से लेकर चौराहे तक पर सिर्फ यही बात हो रही है कि राहुल गांधी किसी भी सूरत में अपनी मां सोनिया गांधी और दादी इंदिरा गांधी की सीट को नहीं छोड़ेंगे. रायबरेली के एक वाट्सएप ग्रुप में चार दिनों से एक बात की चर्चा और बहस हो रही है कि राहुल वायनाड के बजाय रायबरेली सीट को अपने पास क्यों रखेंगे, उसके लिए तर्क यह दिया जा रहा है कि केरल से ज्यादा सीटें उत्तर प्रदेश में हैं. प्रधानमंत्री बनने के लिए जब अटल बिहारी वाजपेयी से लेकर नरेंद्र मोदी तक को यूपी में आकर चुनाव लड़ना पड़ता है तो राहुल गांधी क्यों दूरी बनाएंगे और वायनाड की जगह रायबरेली सीट को चुनेंगे.

वरिष्ठ पत्रकार फिरोज नकवी कहते हैं कि वायनाड और रायबरेली सीट को लेकर कांग्रेस किसी तरह का कोई नैरेटिव बनाने की कोशिश करेगी, लेकिन एक बात ये सच है कि रायबरेली में इस तरह की चर्चा जोरों पर है. कुछ लोग दावे कर रहे हैं कि राहुल गांधी वायनाड सीट छोड़ देंगे और रायबरेली को अपने पास रखेंगे. राहुल के लिए वायनाड और रायबरेली दोनों ही अहम हैं क्योंकि वायनाड के लोगों ने उस समय साथ दिया था, जब अमेठी के लोगों ने मुंह फेर लिया था. रायबरेली से पारिवारिक रिश्ता है और मोदी लहर में भी कांग्रेस जीतने में कामयाब रही है. राहुल गांधी और कांग्रेस चुनाव नतीजे के बाद इस पर फैसला करेगी, लेकिन अभी फिलहाल स्थानीय स्तर पर बने रहे नैरेटिव को तोड़ने की कोशिश भी नहीं करेगी.

सोनिया ने रायबरेली को दिया महत्व

सोनिया गांधी ने अपने जीवन में पहला चुनाव 1999 में लड़ा था. सोनिया गांधी यूपी अमेठी के साथ-साथ कर्नाटक की बेल्लारी सीट लोकसभा चुनाव लड़ी थीं. बेल्लारी सीट पर उनका मुकाबला बीजेपी की दिग्गज नेता सुषमा स्वराज से हुआ था. सोनिया गांधी अमेठी और बेल्लारी दोनों ही सीटों से जीतने में कामयाब रही थीं. सोनिया ने बेल्लारी सीट से इस्तीफा दे दिया था और रायबरेली सीट को अपने पास रखा. इस तरह उन्होंने दक्षिण भारत के मुकाबले उत्तर भारत को तरजीह दी थी. सोनिया गांधी राज्यसभा सदस्य हैं और अब चुनावी राजनीति से दूरी बना ली है तो उनकी सीट से राहुल गांधी चुनाव मैदान में उतरे हैं. दक्षिण की वायनाड के साथ उत्तर भारत की रायबरेली सीट से किस्मत आजमा रहे हैं, लेकिन क्या अपनी मां की तरह राहुल गांधी भी दक्षिण के बजाय उत्तर भारत को अहमियत देंगे.

वरिष्ठ पत्रकार विजय उपाध्याय कहते हैं कि राहुल गांधी 2019 में अमेठी के साथ वायनाड सीट से चुनाव लड़े थे. अमेठी से हारने और वायनाड से जीतने के बाद राहुल गांधी ने खुद को दक्षिण तक सीमित कर लिया था, लेकिन अब फिर से रायबरेली और वायनाड से चुनावी मैदान में उतरे हैं. राहुल गांधी वायनाड सीट छोड़कर रायबरेली को चुनते हैं तो इससे उनके पास यूपी के साथ उत्तर भारत की सियासत में वापसी करने का बेहतर मौका है. इतना ही नहीं कांग्रेस की राजनीति में विरासत की भी अपनी एक अहमियत है और रायबरेली से चुनावी मैदान में उतरने के बाद उनके पास गांधी परिवार की लीगेसी को आगे बढ़ाने का मौका है, जबकि वायनाड के साथ ऐसा कुछ जुड़ा नहीं है. सियासत में विरासत की बहुत अहम होती है. कांग्रेस और राहुल गांधी को तय करना है कि वो रायबरेली और वायनाड में किसे चुनते हैं?

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

गजब! गुजराती में 200 में से 211 और गणित में मिले 212 मार्क्स, बच्ची की मार्कशीट देख मचा बवाल

Next Post

दिल्ली सरकार के कामों पर चिट्ठी लिखकर रोज़ उपदेश देने वाले LG अपने कामों में फेल रहे हैं – सौरभ भारद्वाज

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Live Updates 13 April 2026

Breaking News Live Updates 13 April 2026: Big Updates, हर खबर सबसे तेज

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
April 13 History

April 13 History अपोलो 13 से लेकर थॉमस जेफरसन तक, जानें इस दिन की खास बातें

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी, तापमान में 6 डिग्री तक बढ़ोतरी

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal : 13 अप्रैल 2026 सभी राशियों के लिए पूर्ण भविष्यफल

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Asha Bhosle Passes Away

Asha Bhosle Passes Away : सुरों की मल्लिका ने पीछे छोड़ी अमर विरासत

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Iran USA Talks Failed

Iran USA Talks Failed: डील टूटी तो Crude Oil 100 डॉलर पार जाने का खतरा, Petrol की कीमतों पर असर!

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Next Post
AAP

दिल्ली सरकार के कामों पर चिट्ठी लिखकर रोज़ उपदेश देने वाले LG अपने कामों में फेल रहे हैं - सौरभ भारद्वाज

Harchand Singh Barsat

पंजाब की मंडियों में अब तक पहुंचे गेहूं की हुई 100 प्रतिशत खरीद : हरचंद सिंह बरसट

Bhagwant Mann

Bhagwant Mann ने फिरोजपुर लोकसभा क्षेत्र में किया चुनाव प्रचार

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।