नई दिल्ली,15 जुलाई (The News Air): अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) ने अपनी लेडी लव राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) के साथ जिंदगी का नया फेज शुरू कर दिया है। दुनियाभर में अनंत और राधिका की शादी की चर्चा हो रही है। माना जा रहा था कि 14 जुलाई को वेडिंग रिसेप्शन के साथ अनंत और राधिका की शादी के फंक्शन खत्म हो जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं है। मुंबई के बाद लंदन में भी अनंत और राधिका के वेडिंग सेलिब्रेशन होने की खबर सामने आ रही है।
लंदन में भी होगा अनंत-राधिका की शादी का जश्न
आखिरकार 12 जुलाई को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने रीति-रिवाज से एक-दूसरे के साथ शादी की और शनिवार को उनका धूमधाम से ब्लेसिंग सेरेमनी मनाई गई। आज मुंबई में अनंत और राधिका की ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन पार्टी है। हालांकि, यह सेलिब्रेशन सिर्फ यहीं खत्म नहीं होगा। लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई के बाद लंदन में अंबानी परिवार अनंत-राधिका की शादी का जश्न मनाएगा।
एक हफ्ते में लंदन रवाना होगा अंबानी परिवार
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, अनंत और राधिका की ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन के बाद अंबानी परिवार अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ लंदन में शादी का जश्न मनाएगा। यहां लंबा वेडिंग सेलिब्रेशन होगा। कहा जा रहा है कि अंबानी परिवार एक हफ्ते के अंदर लंदन के लिए रवाना हो सकते हैं। फिलहाल, इसको लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। आज न्यूली मैरिड कपल की जियो वर्ल्ड सेंटर में ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन है, जिसमें कई बड़ी-बड़ी हस्तियां शामिल होंगी।








