गुरूवार, 26 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - Punjab Police Drug Bust: अमृतसर में 10 तस्कर गिरफ्तार, 5.4 किलो हेरोइन और 3 पिस्तौल बरामद

Punjab Police Drug Bust: अमृतसर में 10 तस्कर गिरफ्तार, 5.4 किलो हेरोइन और 3 पिस्तौल बरामद

पंजाब पुलिस ने अमृतसर में तीन तस्करी मॉड्यूल का किया पर्दाफाश, 5.4 किलोग्राम हेरोइन, 3 आधुनिक पिस्तौल और 4500 रुपये ड्रग मनी बरामद, एक आरोपी जेल से चला रहा था नेटवर्क।

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 28 फ़रवरी 2026
A A
0
Punjab Police
105
SHARES
699
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

Punjab Police Drug Bust : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने कुल 10 आरोपियों को 5.4 किलोग्राम हेरोइन, तीन आधुनिक पिस्तौल और 4500 रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार कर सीमा पार से संचालित नशीले पदार्थों और अवैध हथियारों की तस्करी के तीन संगठित मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। यह जानकारी आज यहां डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ बिल्ला (21) निवासी गुरु की वडाली, अमृतसर; लवप्रीत सिंह उर्फ लव (25) निवासी गांव बोपाराय बाज सिंह, अमृतसर; सतनाम सिंह उर्फ जज (28) निवासी गांव सुरसिंह, तरनतारन; रोहित शर्मा उर्फ डाकू (21) निवासी गांव मोहकमपुरा, अमृतसर; गुरलाल सिंह उर्फ दीमा (38) निवासी गांव मस्तगढ़, तरनतारन; मनप्रीत सिंह उर्फ मन्ना (30), गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी (24), शंकर कुमार (53), अनीश उर्फ यक्की (23) और रवि उर्फ गंजा उर्फ टकला (30) सभी निवासी पट्टी, तरनतारन के रूप में हुई है।

बरामद हथियारों में एक 9 एमएम ग्लॉक, एक 9 एमएम जिगाना और एक .32 बोर पिस्तौल सहित 34 जिंदा कारतूस शामिल हैं। पुलिस टीमों ने उनका एक मोटरसाइकिल भी जब्त किया है।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए पाकिस्तान स्थित तस्करों के संपर्क में थे। उन्होंने बताया कि हेरोइन और अवैध हथियारों की भारतीय क्षेत्र में तस्करी की जा रही थी और एक संगठित नेटवर्क के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में सप्लाई की जा रही थी।

डीजीपी ने कहा कि इस मामले के आगे-पीछे के संबंध स्थापित करने और पूरे नेटवर्क का खुलासा करने के लिए आगे की जांच जारी है।

पहले ऑपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस आयुक्त (सीपी) अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि विशेष गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने गुरप्रीत उर्फ बिल्ला को 230 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया। आगे की जांच में उसके साथी लवप्रीत उर्फ लव और सतनाम सिंह उर्फ जज को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से 3 किलोग्राम हेरोइन, एक 9 एमएम जिगाना और 9 एमएम ग्लॉक सहित 32 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Live Updates 26 March 2026

Breaking News Live Updates 26 March 2026: Today Big Updates, हर पल खबर

गुरूवार, 26 मार्च 2026
Today in History 26 March

Today in History 26 March: बांग्लादेश की आजादी से लेकर पाकिस्तान का परमाणु परीक्षण, जानें आज का इतिहास

गुरूवार, 26 मार्च 2026
IMD Weather

IMD Weather Forecast: दो पश्चिमी विक्षोभ से 31 मार्च तक भारी बारिश, आंधी-तूफान का अलर्ट

गुरूवार, 26 मार्च 2026
Aaj Ka Rashifal 26 March 2026

Aaj Ka Rashifal 26 March 2026: रामनवमी पर इन राशियों का चमकेगा भाग्य, जानें राशिफल

गुरूवार, 26 मार्च 2026

उन्होंने बताया कि आरोपी लवप्रीत उर्फ लव अमृतसर देहाती के थाना लोपोके में दर्ज एक हत्या मामले में भी वांछित है।

सीपी ने आगे बताया कि पुलिस टीमों ने मनप्रीत उर्फ मन्ना और गुरलाल उर्फ दीमा को गिरफ्तार कर 205 ग्राम हेरोइन, 4500 रुपये की ड्रग मनी बरामद की तथा एक मोटरसाइकिल जब्त किया। आगे की जांच के दौरान गुरप्रीत उर्फ गोपी (जो जेल में बंद था) को इस मामले में नामजद कर औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया गया, जो जेल से मॉड्यूल चला रहा था। उसके खुलासे पर उसके साथी शंकर कुमार, अनीश उर्फ यक्की और रवि उर्फ गंजा उर्फ टकला को गिरफ्तार किया गया। शंकर कुमार के खुलासे पर 2 किलोग्राम 3 ग्राम हेरोइन की अतिरिक्त बरामदगी की गई।

सीपी गुरप्रीत भुल्लर ने बताया कि अवैध हथियारों के खिलाफ एक अन्य अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने रोहित उर्फ डाकू को एक .32 बोर पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया।

इस संबंध में तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। पहला मामला एफआईआर नंबर 31 दिनांक 18-02-2026 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 21-सी तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 (5, 6, 7) के तहत थाना छावनी में; दूसरा मामला एफआईआर नंबर 52 दिनांक 20-02-2026 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 21-बी, 21-सी, 27-ए और 29 के तहत थाना इस्लामाबाद में तथा तीसरा मामला एफआईआर नंबर 28 दिनांक 23-02-2026 को आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत थाना मोहकमपुरा, अमृतसर में दर्ज किया गया है।

Previous Post

Chandra Grahan 2026: 3 मार्च को साल का पहला Lunar Eclipse, इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान

Next Post

Punjab Senior Citizen Scheme: 22 हजार बुजुर्ग पंजीकृत, स्वास्थ्य शिविरों का असर

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Live Updates 26 March 2026

Breaking News Live Updates 26 March 2026: Today Big Updates, हर पल खबर

गुरूवार, 26 मार्च 2026
Today in History 26 March

Today in History 26 March: बांग्लादेश की आजादी से लेकर पाकिस्तान का परमाणु परीक्षण, जानें आज का इतिहास

गुरूवार, 26 मार्च 2026
IMD Weather

IMD Weather Forecast: दो पश्चिमी विक्षोभ से 31 मार्च तक भारी बारिश, आंधी-तूफान का अलर्ट

गुरूवार, 26 मार्च 2026
Aaj Ka Rashifal 26 March 2026

Aaj Ka Rashifal 26 March 2026: रामनवमी पर इन राशियों का चमकेगा भाग्य, जानें राशिफल

गुरूवार, 26 मार्च 2026
Punjab AI Hackathon

Punjab AI Hackathon: सरकारी स्कूलों के 1000 छात्रों ने सीखी AI तकनीक, बड़ा कदम

बुधवार, 25 मार्च 2026
Punjab Vigilance Bureau

Punjab Vigilance Bureau: रिश्वत लेते ASI को रंगे हाथों दबोचा, खुला चौंकाने वाला मामला

बुधवार, 25 मार्च 2026
Next Post
Punjab Senior Citizen Scheme:

Punjab Senior Citizen Scheme: 22 हजार बुजुर्ग पंजीकृत, स्वास्थ्य शिविरों का असर

Harjot Singh Bains at IISER Mohali

Harjot Singh Bains at IISER Mohali: विद्यार्थियों से बोले- सी.वी. रमन बनो, वैज्ञानिक बनो, देश बनाओ

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।