रविवार, 12 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - पंजाब पुलिस ने आतंकवादी प्रभप्रीत सिंह जर्मनी को दिल्ली एयरपोर्ट से किया गिरफ़्तार

पंजाब पुलिस ने आतंकवादी प्रभप्रीत सिंह जर्मनी को दिल्ली एयरपोर्ट से किया गिरफ़्तार

केजैडएफ संचालक प्रभप्रीत जर्मनी से आतंकवादी भर्ती करने, सहायता और फंडिंग प्रदान करने वाला मॉड्यूल चला रहा था: डीजीपी गौरव यादव

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 12 अप्रैल 2024
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
Breaking News
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़/अमृतसर, 12 अप्रैल (The News Air) आतंकवाद के विरुद्ध चल रही मुहिम के दौरान स्टेट स्पैशल ऑपरेशन सैल (एसएसओसी) अमृतसर ने जर्मनी आधारित संचालक प्रभप्रीत सिंह सिद्धू को दिल्ली के आईजीआई हवाई अड्डे से गिरफ़्तार करके आतंकवादी भर्ती करने, फंडिंग देने और सहायता करने वाले मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। यह जानकारी आज यहाँ डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी।

जि़क्रयोग्य है कि साल 2020 में, एसएसओसी अमृतसर में गुप्त सूचना मिली थी कि केजैडएफ आतंकवादी जगदीश सिंह भूरा पंजाब में कुछ नामवर शख्सियतों को निशाना बनाने की योजना बना रहा है और इस काम को पूरा करने के लिए उसने अपने भारत आधारित साथियों को हथियार और वित्तीय सहायता प्रदान की थी। पंजाब पुलिस ने तेज़ी से कार्यवाही करते हुए इस मॉड्यूल के चार गुर्गों को गिरफ़्तार करके इसका पर्दाफाश किया और उनके कब्ज़े से हथियार और गोला-बारूद बरामद किये थे। इस सम्बन्धी पुलिस द्वारा गैर-कानूनी गतिविधियों (निवारक) एक्ट (यूएपीए) की धाराएं 13, 17, 18, 18-बी और 20 और हथियार एक्ट की धारा 25 के अंतर्गत 19.12.2020 को थाना स्टेट स्पैशल ऑपरेशन सैल, अमृतसर में एफआईआर नं. 18 के अधीन मामला दर्ज किया गया था।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ़्तार किये गए मुलजिमों ने खुलासा किया था कि वह वांछित आतंकवादी जगदीश सिंह भूरा और उसके करीबी प्रभप्रीत सिंह के निर्देशों पर काम कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गिरफ़्तार किये गए मुलजिमों ने यह भी खुलासा किया था कि वह नामवर शख्सियतों को निशाना बनाने की योजना बना रहे थे।

उन्होंने कहा कि प्रभप्रीत जर्मनी में रह रहा था, इसलिए पंजाब पुलिस ने उसको इस केस में नामज़द करने के उपरांत उसको गिरफ़्तार करने के लिए ब्यूरो ऑफ इमीग्रेशन, नयी दिल्ली के द्वारा उसके खि़लाफ़ लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी करवा दिया था।

डीजीपी ने कहा कि बुधवार को आईजीआई एयरपोर्ट दिल्ली के इमीग्रेशन अधिकारियों ने हमें प्रभप्रीत सिंह को हिरासत में लेने संबंधी सूचित किया। इसके उपरांत एसएसओसी अमृतसर की टीम दिल्ली पहुँची और दोषी को गिरफ़्तार कर लिया।

इस सम्बन्धी और अधिक जानकारी देते हुए एआईजी एसएसओसी अमृतसर सुखमिन्दर सिंह मान ने बताया कि प्राथमिक जांच से पता लगा है कि दोषी प्रभप्रीत 2017 में वैध वीज़े पर पोलैंड गया था और 2020 में सडक़ के रास्ते से जर्मनी चला गया था और जर्मनी में स्थायी निवास हासिल करने के लिए उसने राजनीतिक शरण के लिए आवेदन किया था।

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates 12 April 2026

Breaking News Live Updates 12 April 2026: Top Stories, हर खबर सबसे पहले

रविवार, 12 अप्रैल 2026
IMD Heat Wave Warning

IMD Heat Wave Warning: उत्तर भारत में 6-8°C बढ़ेगा तापमान, चौंकाने वाला अलर्ट जारी

रविवार, 12 अप्रैल 2026
12 April History

12 April History: अंतरिक्ष में पहुंचा पहला इंसान, आज का इतिहास में दर्ज बड़ी घटनाएं

रविवार, 12 अप्रैल 2026

एआईजी ने बताया कि जर्मनी में रहते हुए यह मुलजिम बेल्जियम स्थित केजैडएफ आतंकवादी जगदीश सिंह भूरा के संपर्क में आया और देश विरोधी गतिविधियों में शामिल हो गया। एआईजी ने आगे कहा कि दोषी लक्षित कत्ल की वारदातों और अन्य आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए अपने भारतीय साथी के लिए फंडिंग और हथियारों का प्रबंध करता था।

उनहोंने कहा कि प्रभप्रीत के पूरे नेटवर्क और जिस मॉड्यूल के लिए वह काम कर रहा है, का पर्दाफाश करने के लिए और पूछताछ की जा रही है।

जि़क्रयोग्य है कि पुलिस टीमों ने मुलजिम प्रभप्रीत को अदालत में पेश करके 15 अप्रैल 2024 तक पुलिस रिमांड हासिल कर लिया है।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी का दिल्ली में ह्यूमन बैनर प्रोटेस्ट

Next Post

असम में आप उम्मीदवारों के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने की जनसभा

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates 12 April 2026

Breaking News Live Updates 12 April 2026: Top Stories, हर खबर सबसे पहले

रविवार, 12 अप्रैल 2026
IMD Heat Wave Warning

IMD Heat Wave Warning: उत्तर भारत में 6-8°C बढ़ेगा तापमान, चौंकाने वाला अलर्ट जारी

रविवार, 12 अप्रैल 2026
12 April History

12 April History: अंतरिक्ष में पहुंचा पहला इंसान, आज का इतिहास में दर्ज बड़ी घटनाएं

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Aaj Ka Rashifal 12 April

Aaj Ka Rashifal 12 April 2026: चंद्रमा के भाव विश्लेषण और राशिफल

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Indian Pharmacopoeia

Indian Pharmacopoeia Recognition: 22 देशों ने दी मान्यता, Pharma Stocks में होगा बड़ा बदलाव

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Next Post
असम में आप उम्मीदवारों के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने की जनसभा

असम में आप उम्मीदवारों के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने की जनसभा

आतंकवादी नियम नहीं मानते तो फिर पलटवार नियमों के तहत कैसे होगा, जयशंकर की टेरर पर दो-टूक

आतंकवादी नियम नहीं मानते तो फिर पलटवार नियमों के तहत कैसे होगा, जयशंकर की टेरर पर दो-टूक

जेनिफर ‍मिस्त्री की बहन लड़ रहीं जिंदगी और मौत की जंग, तारक मेहता के प्रोड्यूसर ने अब तक नहीं दिया पैसा

जेनिफर ‍मिस्त्री की बहन लड़ रहीं जिंदगी और मौत की जंग,

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।