गुरूवार, 26 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - Punjab Jails 2025: जेलों में AI कैमरे और हाई-टेक जैमर्स, कैदी अब चला रहे पेट्रोल पंप!

Punjab Jails 2025: जेलों में AI कैमरे और हाई-टेक जैमर्स, कैदी अब चला रहे पेट्रोल पंप!

जेलों के लिए 126 करोड़ रुपये की लागत से एआई आधारित सीसीटीवी, एक्स-रे बैगेज स्कैनर आदि उपकरणों की खरीद प्रक्रिया जारी

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 26 दिसम्बर 2025
A A
0
Laljit Singh Bhullar
105
SHARES
703
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

चंडीगढ़, 26 दिसंबर (राज) पंजाब जेल विभाग ने आज अपनी वर्ष-अंत उपलब्धि रिपोर्ट जारी करते हुए उन विभिन्न पहलों को उजागर किया, जिनके माध्यम से राज्य की सुधारात्मक संस्थाओं को पुनर्वास, स्थिरता और आधुनिक सुरक्षा के केंद्रों में परिवर्तित किया गया है।

पंजाब के जेल मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि पंजाब सरकार जेल विभाग के भीतर मानवीय दृष्टिकोण वाली पहलों का विस्तार करने, तकनीक के माध्यम से सुरक्षा को मजबूत करने तथा कैदियों को हुनरमंद बनाने के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि चालू वर्ष के दौरान पंजाब की जेलों को स्वच्छ वातावरण से लेकर उच्च-तकनीकी सुरक्षा तक पुनर्परिभाषित किया गया है। उन्होंने कहा, “हमारा ध्यान कैदियों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए उन्हें जीवन को दोबारा संवारने का अवसर देने पर रहा है।”

वर्ष 2025 की प्रमुख उपलब्धियों की जानकारी देते हुए लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि कैदियों को खेल भावना और शारीरिक फिटनेस की ओर प्रेरित करने के लिए पंजाब जेल ओलंपिक का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि जेलों में पौधारोपण अभियान से कई स्थान हरियाली में तब्दील हुए हैं, जिससे “स्वच्छ और हरित” दृष्टिकोण को और मजबूती मिली है।

यह भी पढे़ं 👇

FANS Manthan 5.0 Delhi

FANS Manthan 5.0 Delhi: “विशाल भारत” पर कल से दिल्ली विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन शुरू

गुरूवार, 26 मार्च 2026
LPG Cylinder Booking

LPG Cylinder Booking: WhatsApp, SMS, Missed Call से मिनटों में बुक करें गैस सिलेंडर

गुरूवार, 26 मार्च 2026
Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal on Delhi BJP Government: “गालियां देकर आए, 4 साल यही करेंगे, ना सरकार चलानी आती”

गुरूवार, 26 मार्च 2026
Illegal Arms Supply Punjab

Illegal Arms Supply Punjab: जर्मनी-अमेरिका से चल रहा था हथियारों का खेल, 10 पिस्तौल के साथ 2 गिरफ्तार

गुरूवार, 26 मार्च 2026

जेल मंत्री ने बताया कि जेलों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए गोर्शियां कादरबख्श, लुधियाना में 100 करोड़ रुपये की लागत से नई उच्च-सुरक्षा जेल का निर्माण किया जा रहा है। इसी प्रकार मोहाली में ‘जेल भवन’ मुख्यालय का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है।

कैबिनेट मंत्री ने वर्ष 2025 की पहलों का विस्तार से उल्लेख करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में 815 वार्डर और 32 मैट्रन की भर्ती की जा चुकी है। इसके अलावा 175 वार्डर और 4 मैट्रन की भर्ती शीघ्र पूर्ण होने वाली है। साथ ही 13 डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ग्रेड-2, 29 सहायक सुपरिंटेंडेंट, 451 वार्डर और 20 मैट्रन की भर्ती प्रक्रिया भी जारी है, जो जल्द ही पूरी हो जाएगी। इसके अतिरिक्त पेस्को के 509 अन्य कर्मचारियों की भर्ती की जा चुकी है और 359 और पेस्को कर्मचारियों की भर्ती शीघ्र की जा रही है। इसके अलावा केंद्रीय जेल बठिंडा में सीआरपीएफ की एक और कंपनी तैनात कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि चालू वर्ष के दौरान आधुनिक सुरक्षा उपकरण जैसे एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) आधारित सीसीटीवी, एक्स-रे बैगेज स्कैनर, बॉडी-वॉर्न कैमरे आदि, 126 करोड़ रुपये की लागत से जेलों के लिए खरीदे जा रहे हैं। जेलों में मोबाइल फोन के उपयोग को रोकने के लिए उच्च-ऊर्जा जैमर पंजाब की 13 संवेदनशील जेलों में लगाए जा रहे हैं।

जेल मंत्री ने आगे बताया कि कैदियों द्वारा संचालित 9 पेट्रोल पंप लुधियाना, फिरोजपुर, होशियारपुर, पटियाला, नाभा, रोपड़, फाजिल्का, नई जेल नाभा और संगरूर में शुरू किए गए हैं। इसके अलावा आने वाले समय में 3 और पेट्रोल पंप चालू किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पंजाब की जेलों में वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, कंप्यूटर ऑपरेटर, ब्यूटीशियन, सिलाई आदि जैसे कौशल विकास कार्यक्रमों के तहत 11 जेलों में आईटीआई खोलकर कोर्स शुरू किए गए हैं, जिनके माध्यम से लगभग 1016 बंदियों को प्रमाणित प्रशिक्षण देने का लक्ष्य रखा गया है।

Punjab Jails 2025

Previous Post

Jalandhar Politics : कांग्रेस को बड़ा झटका, मौजूदा पार्षद AAP में शामिल

Next Post

2025 Year Ender: जनता की आवाज खामोश, वोट चोरी से लेकर ट्रंप तक – साल भर क्या-क्या हुआ?

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

FANS Manthan 5.0 Delhi

FANS Manthan 5.0 Delhi: “विशाल भारत” पर कल से दिल्ली विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन शुरू

गुरूवार, 26 मार्च 2026
LPG Cylinder Booking

LPG Cylinder Booking: WhatsApp, SMS, Missed Call से मिनटों में बुक करें गैस सिलेंडर

गुरूवार, 26 मार्च 2026
Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal on Delhi BJP Government: “गालियां देकर आए, 4 साल यही करेंगे, ना सरकार चलानी आती”

गुरूवार, 26 मार्च 2026
Illegal Arms Supply Punjab

Illegal Arms Supply Punjab: जर्मनी-अमेरिका से चल रहा था हथियारों का खेल, 10 पिस्तौल के साथ 2 गिरफ्तार

गुरूवार, 26 मार्च 2026
Sunil Jakhar

Gagandeep Singh Randhawa Case: सुनील जाखड़ ने उठाई डीएम के परिवार की सुरक्षा की मांग

गुरूवार, 26 मार्च 2026
Sukhjinder Randhawa

Verka Milk Powder Rejected: सेना ने ठुकराया वेरका का दूध पाउडर, सुखजिंदर रंधावा ने मांगी जांच

गुरूवार, 26 मार्च 2026
Next Post
2025 Year Ender

2025 Year Ender: जनता की आवाज खामोश, वोट चोरी से लेकर ट्रंप तक - साल भर क्या-क्या हुआ?

Knife Attack

जापान की रबर फैक्ट्री में खौफनाक हमला, 14 लोग Knife Attack में घायल

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।