बुधवार, 8 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - पंजाब सरकार ने छात्रों को प्रेरित करने के लिए सरकारी स्कूलों में मिग-21 लड़ाकू जेट प्रदर्शित करने की इच्छा जताई

पंजाब सरकार ने छात्रों को प्रेरित करने के लिए सरकारी स्कूलों में मिग-21 लड़ाकू जेट प्रदर्शित करने की इच्छा जताई

हरजोत सिंह बैंस ने भारतीय वायु सेना प्रमुख को पाँच मिग-21 विमान विभिन्न स्कूल ऑफ़ एमिनेंस में प्रदर्शित करने के लिए लिखा पत्र

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 1 अक्टूबर 2025
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
Harjot Bains
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 1 अक्तूबर (The News Air) छात्रों में देशभक्ति की भावना भरने और उनके सपनों को पंख देने के लिए एक अहम और दूरदर्शी कदम उठाते हुए, पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री स हरजोत सिंह बैंस ने भारतीय वायु सेना से पाँच मिग-21 लड़ाकू जेट, जिन्हें हाल ही में सेवानिवृत्त किया गया है, को राज्य के प्रमुख स्कूल ऑफ़ एमिनेंस में प्रदर्शित करने की अपील की है, ताकि विद्यार्थियों को जीवन में नई ऊँचाइयाँ हासिल करने के लिए प्रेरित किया जा सके।

शिक्षा मंत्री स बैंस ने वायु सेना प्रमुख एयर चीफ़ मार्शल श्री अमर प्रीत सिंह को लिखे पत्र में कहा, “हम मिलकर, मिग-21 को एक जीवंत श्रद्धांजलि दे सकते हैं और अपनी आने वाली पीढ़ियों में देशभक्ति और समर्पण की भावना पैदा कर सकते हैं।” उन्होंने पाँच मिग-21 लड़ाकू जेट लुधियाना, अमृतसर, फिरोजपुर, नंगल और खरड़ के स्कूलों में प्रदर्शित करने का प्रस्ताव रखा।

उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य पंजाब के हजारों सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को रक्षा, इंजीनियरिंग, एयरोस्पेस टेक्नॉलॉजी और अन्य संबंधित क्षेत्रों में करियर बनाने के लिए प्रेरित करना है।

यह भी पढे़ं 👇

Gangstran Te Vaar Punjab

Gangstran Te Vaar Punjab: 78वें दिन 400 छापे, 192 गिरफ्तार, ड्रग्स के खिलाफ 115 तस्कर पकड़े

बुधवार, 8 अप्रैल 2026
Punjab Crop Damage

Punjab Crop Damage: पंजाब में बारिश-ओलावृष्टि से 1.30 लाख एकड़ फसल तबाह, केंद्र से मांगी मदद

बुधवार, 8 अप्रैल 2026
Trump Iran Ceasefire

Trump Iran Ceasefire: ट्रंप ने ईरान के आगे किया सरेंडर? अमेरिका में उठी पद से हटाने की मांग

बुधवार, 8 अप्रैल 2026
Khabar 20-20

Khabar 20-20: बंगाल चुनाव में बवाल से लेकर RBI के फैसले तक, पढ़ें आज की 20 बड़ी खबरें

बुधवार, 8 अप्रैल 2026

स हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि पंजाब सरकार इन स्कूलों में इन लड़ाकू विमानों की औपचारिक स्थापना के लिए भारतीय वायु सेना के साथ साझेदारी करने की योजना बना रही है, ताकि विद्यार्थियों में उत्कृष्टता और समर्पण की भावना को प्रोत्साहित किया जा सके। शिक्षा मंत्री ने आशा व्यक्त की कि स्कूलों में इन लड़ाकू विमानों की मौजूदगी विद्यार्थियों को रोज़ाना साहस, वीरता और दृढ़ संकल्प के लिए प्रेरित करेगी।

भारतीय वायु सेना की राष्ट्र के प्रति शानदार सेवाओं को सलाम करते हुए स हरजोत सिंह बैंस ने प्रतिष्ठित मिग-21 विमान की हाल ही में हुई सेवानिवृत्ति पर शुभकामनाएँ दीं और इसे भारत के रक्षा इतिहास में साहस, अनुशासन और समर्पण का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि मिग-21, जिसने 1965 की भारत-पाक युद्ध, 1971 की बांग्लादेश मुक्ति संग्राम और 1999 की कारगिल युद्ध में अहम भूमिका निभाई, अपनी गौरवशाली विरासत की याद दिलाते रहेंगे।

शिक्षा मंत्री ने भरोसा दिलाया कि भारतीय वायु सेना के प्रोटोकॉल और परंपराओं का सख्ती से पालन करते हुए इन विमानों की स्थापना और प्रदर्शनी पूरे सम्मान के साथ की जाएगी।

बैंस ने कहा कि यह अनूठी पहल मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की नवोन्मेषी और परिवर्तनकारी शिक्षा नीति का हिस्सा है, जिसके तहत शिक्षा की गुणवत्ता को ऊँचा उठाने के लिए शिक्षकों के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम समेत कई अन्य दूरगामी कदम उठाए गए हैं।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

विपक्ष के नेता ने तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया और भ्रष्ट अधिकारियों का पक्ष लिया : बरिंदर कुमार गोयल

Next Post

Good News for Govt Employees: Cabinet ने DA-DR में 3% Hike किया, लाखों कर्मचारियों-पेंशनर्स को सीधा फायदा

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Gangstran Te Vaar Punjab

Gangstran Te Vaar Punjab: 78वें दिन 400 छापे, 192 गिरफ्तार, ड्रग्स के खिलाफ 115 तस्कर पकड़े

बुधवार, 8 अप्रैल 2026
Punjab Crop Damage

Punjab Crop Damage: पंजाब में बारिश-ओलावृष्टि से 1.30 लाख एकड़ फसल तबाह, केंद्र से मांगी मदद

बुधवार, 8 अप्रैल 2026
Trump Iran Ceasefire

Trump Iran Ceasefire: ट्रंप ने ईरान के आगे किया सरेंडर? अमेरिका में उठी पद से हटाने की मांग

बुधवार, 8 अप्रैल 2026
Khabar 20-20

Khabar 20-20: बंगाल चुनाव में बवाल से लेकर RBI के फैसले तक, पढ़ें आज की 20 बड़ी खबरें

बुधवार, 8 अप्रैल 2026
Vaibhav Suryavanshi IPL

Vaibhav Suryavanshi IPL 2026 Record: 15 साल के वैभव ने Bumrah को पहली गेंद पर जड़ा छक्का

बुधवार, 8 अप्रैल 2026
Toll Tax New Rule

Toll Tax New Rule: 10 अप्रैल से टोल पर कैश बंद, बिना FASTag के देना होगा 1.25 गुना शुल्क

बुधवार, 8 अप्रैल 2026
Next Post
Modi

Good News for Govt Employees: Cabinet ने DA-DR में 3% Hike किया, लाखों कर्मचारियों-पेंशनर्स को सीधा फायदा

Harjot Bains

हरजोत सिंह बैंस ने अपने कार्यालय में श्री गुरु तेग बहादर साहिब जी के 350वें शहीदी पर्व संबंधी लोगो लगाया

Rashtriya swayamsevak sangh (rss) chief mohan bhagwat

RSS Chief Big Statement: हिंदू न सही तो 'Indian' कहो, भागवत बोले भारत हमेशा रहा है Hindu Nation

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।