शनिवार, 14 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - पंजाब ने खनन से 472.50 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड कमाई की: चेतन सिंह जौड़ामाजरा

पंजाब ने खनन से 472.50 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड कमाई की: चेतन सिंह जौड़ामाजरा

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 15 जनवरी 2024
A A
0
पानी के गिरते
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

चंडीगढ़, 15 जनवरी (The News Air) पंजाब के खनन एवं भूविज्ञान मंत्री स. चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने आज बताया कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा लोगों को सस्ती दरों पर रेत और बजरी देने के बावजूद पिछले दो वित्तीय वर्षों के दौरान कुल 472.50 करोड़ रुपए का राजस्व एकत्रित किया गया है।

इस सम्बन्धी अधिक विवरण देते हुए कैबिनेट मंत्री ने बताया कि विभाग ने विभिन्न स्रोतों से बीते वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान कुल 247 करोड़ रुपए जुटाए और मौजूदा वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान 2 जनवरी, 2024 तक 225.50 करोड़ रुपए की आमदन प्राप्त की है।

राजस्व एकत्रित करने सम्बन्धी विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि विभाग को सार्वजनिक खनन खड्डों (पी.एम.एस) से 13.5 करोड़ रुपए, वाणिज्यिक खनन खड्डों (सी.एम.एस.) से 8.8 करोड़ रुपए, अंतरराज्यीय खनन गतिविधियों से 146.1 करोड़ रुपए, ईंट भट्ठा मालिकों के लाइसेंस से 22.5 करोड़ रुपए, कम समय-सीमा के पर्मिटों से 96.03 करोड़ रुपए, नियम 75 के अंतर्गत जुर्माने से 7.92 करोड़ रुपए, अन्य स्रोतों जैसे क्रशर, रजिस्ट्रेशनों, क्रशर ई.एम.एफ, डिमांड नोटिसों और वाहन पर्मिटों आदि से 94.21 करोड़ रुपए, डी-सिल्टिंग साईटों से 30.86 करोड़ रुपए और बाकी ब्लॉकों से 60 करोड़ रुपए राजस्व प्राप्त हुआ है।

उन्होंने कहा कि माननीय पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के आदेशों के कारण मौजूदा वित्तीय वर्ष के दौरान डी-सिल्टिंग साईटों से होने वाली आमदन को बाहर रखा गया है, जिस कारण खनन विभाग द्वारा डी-सिल्टिंग साईटें सरेंडर करने के कारण लगभग 450 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।

स. जौड़ामाजरा ने कहा कि मौजूदा वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 307 करोड़ रुपए और अगले वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 300 करोड़ रुपए की आमदन होने का अनुमान है।

यह भी पढे़ं 👇

Mukhyamantri Kanya Vivah Mandap Yojana

Mukhyamantri Kanya Vivah Mandap Yojana: बेटियों की शादी का खर्च उठाएगी सरकार

शनिवार, 14 मार्च 2026
Bihar Mahila Mega Job Fair 2026

Bihar Mahila Mega Job Fair 2026: महिलाओं को मिलेगी 2000 से ज्यादा नौकरियां

शनिवार, 14 मार्च 2026
Sukhbir Singh Badal

Shiromani Akali Dal SC Wing: सुखबीर बादल ने किया जथेबंदक ढांचे का बड़ा ऐलान

शनिवार, 14 मार्च 2026
LPG Crisis India

LPG Crisis India: गैस सिलेंडर की भारी किल्लत, Kerosene-Coal को मिली अनुमति

शनिवार, 14 मार्च 2026

मीडिया के एक हिस्से से आई रिपोर्ट को बेबुनियाद, गुमराह करने वाली और मनघड़ंत बताते हुए स. चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने स्पष्ट किया कि रिपोर्ट में दिखाए गए राजस्व के आंकड़े केवल सार्वजनिक खनन खड्डों और वाणिज्यिक खनन खड्डों से होने वाले राजस्व को दिखाते हैं और इसमें अन्य प्रमुख स्रोतों से होने वाले राजस्व को शामिल नहीं किया गया है।

स. चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने कहा इसके अलावा मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा रेत माफिया पर नकेल कसी गई है और पिछली सरकारों के मुकाबले ग़ैर-कानूनी खनन के विरुद्ध रिकॉर्ड मुकदमे दर्ज किए गए हैं और ग़ैर-कानूनी खनन में शामिल लोगों को गिरफ़्तार किया गया है।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार लोगों को किफ़ायती दरों पर रेत-बजरी मुहैया करवा रही है और इसके बावजूद सरकार के राजस्व में वृद्धि हुई है।

Previous Post

मुख्यमंत्री द्वारा फ़ौजी जवान तरलोचन सिंह की शहादत पर अफ़सोस जताया

Next Post

कैबिनेट मंत्री Meet Hayer को High Court से मिली बड़ी राहत

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Mukhyamantri Kanya Vivah Mandap Yojana

Mukhyamantri Kanya Vivah Mandap Yojana: बेटियों की शादी का खर्च उठाएगी सरकार

शनिवार, 14 मार्च 2026
Bihar Mahila Mega Job Fair 2026

Bihar Mahila Mega Job Fair 2026: महिलाओं को मिलेगी 2000 से ज्यादा नौकरियां

शनिवार, 14 मार्च 2026
Sukhbir Singh Badal

Shiromani Akali Dal SC Wing: सुखबीर बादल ने किया जथेबंदक ढांचे का बड़ा ऐलान

शनिवार, 14 मार्च 2026
LPG Crisis India

LPG Crisis India: गैस सिलेंडर की भारी किल्लत, Kerosene-Coal को मिली अनुमति

शनिवार, 14 मार्च 2026
Hapur LPG Scam

Hapur LPG Scam: भारत गैस एजेंसी की कालाबाजारी का बड़ा खुलासा, गोदाम सील

शनिवार, 14 मार्च 2026
Israel-Iran War

Israel-Iran War के बीच North Korea ने दागीं 10 मिसाइलें: बड़ा धमाका

शनिवार, 14 मार्च 2026
Next Post
कैबिनेट मंत्री Meet Hayer को High Court से मिली बड़ी राहत

कैबिनेट मंत्री Meet Hayer को High Court से मिली बड़ी राहत

सडक़ सुरक्षा

लालजीत सिंह भुल्लर द्वारा सडक़ सुरक्षा महीने की शुरुआत, सडक़ हादसों में मृत्यु दर...

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।