बुधवार, 4 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result
Home NEWS-TICKER

Punjab Cricket League Launch: नशे के खिलाफ मैदान में उतरेगी मान सरकार

आईपीएल मॉडल पर होगी पंजाब क्रिकेट लीग, जिला–क्षेत्रीय टीमें बनेंगी, युवाओं को मिलेगा नया मंच

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 9 फ़रवरी 2026
A A
0
CM Bhagwant Singh Mann
104
SHARES
692
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

Punjab Cricket League Launch: पंजाब की खेल विरासत बहाल करके नशों को खत्म करने के दृढ़ संकल्प के तहत भगवंत मान सरकार ने आज पंजाब क्रिकेट लीग (पी.सी.एल.) की शुरुआत को मंजूरी दे दी है। इस लीग के तहत खेलों को एक आउटरीच कार्यक्रम की बजाय नौजवानों के सशक्तिकरण के लिए रणनीतिक हस्तक्षेप के रूप में देखा जाएगा।

इंडियन प्रीमियर लीग (आई.पी.एल.) की तर्ज पर जिला और क्षेत्रीय स्तर पर टीमें बनाकर और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बी.सी.सी.आई.) तथा पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पी.सी.ए.) के सहयोग से करवाई जाने वाली इस लीग का उद्देश्य नौजवान प्रतिभा की पहचान करना, तैयार करना और पेशेवर राह पर ले जाना है। इसके साथ ही इसका उद्देश्य खेलों में जिला और राज्य-स्तरीय लीगों का एक व्यापक इको-सिस्टम स्थापित करना है ताकि राज्य के नौजवानों को नशों से दूर रखकर अनुशासन, नए मौकों और राष्ट्रीय प्रतिनिधित्व की ओर ले जाया जा सके।

मीटिंग में लिए गए कुछ फैसलों के बारे में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “आज चंडीगढ़ में खेल और युवक सेवाएं विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के लिए मीटिंग की, जिसमें राज्य भर में खेल संस्कृति को उत्साहित करने पर विचार-विमर्श किया गया। सभी अधिकारियों को हिदायत की गई कि वे एक स्वस्थ समाज की सृष्टि के उद्देश्य से नौजवानों को खेलों में हिस्सा लेने के लिए उत्साहित करने में अपना अधिकतम योगदान दें। सरकार द्वारा राज्य में खेल संस्कृति बहाल करने और राज्य भर के नौजवानों को खेल मैदानों से जोड़ने के लिए लगातार काम किए जा रहे हैं।”

खेल विभाग की समीक्षा मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा राज्य भर से नौजवान प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के तालमेल से पंजाब क्रिकेट लीग करवाई जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी पहलकदमियों ने विश्व क्रिकेट में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा, “इमरान खान और अर्जुन राणातुंगा जैसे क्रिकेटरों ने ऐसी पहलकदमियों के माध्यम से विश्व क्रिकेट को कई प्रसिद्ध खिलाड़ी दिए और यह लीग पंजाब को क्रिकेट प्रतिभा की नर्सरी के रूप में उभारने में बहुत मदद करेगी।”

प्रस्तावित लीग ढांचे के बारे में बताते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह लीग इंडियन प्रीमियर लीग की तर्ज पर करवाई जाएगी और टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए सभी जिलों और माझा, दोआबा तथा मालवा जैसे भौगोलिक क्षेत्रों के आधार पर टीमें बनाई जाएंगी।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह लीग राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट टूर्नामेंटों के लिए क्रिकेटरों का प्रतिभाशाली पूल पैदा करने में मदद करेगी।

यह भी पढे़ं 👇

Cockroaches in Coffee

Cockroaches in Coffee: क्या सच में कॉफी में होते हैं कॉकरोच?

बुधवार, 4 मार्च 2026
Mojtaba Khamenei Iran New Supreme Leader

Mojtaba Khamenei Iran New Supreme Leader : अरबों के मालिक हैं ईरान के नए सुप्रीम लीडर

बुधवार, 4 मार्च 2026
Bihar Board 12th Result 2026

Bihar Board 12th Result 2026: मार्च के अंत तक आ सकता है रिजल्ट!

बुधवार, 4 मार्च 2026
Trump

US Iran War: ईरान के बाद Trump का Ecuador में नया ऑपरेशन शुरू!

बुधवार, 4 मार्च 2026

इसके साथ ही उन्होंने राज्य भर में अन्य खेलों को उत्साहित करने की जरूरत पर भी जोर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वॉलीबॉल, फुटबॉल, हॉकी, बास्केटबॉल, खो-खो और कबड्डी जैसी खेलों के लिए भी जिला स्तरीय और राज्य स्तरीय लीग टूर्नामेंट करवाए जाने चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब सरकार अच्छी तरह प्रशिक्षित और प्रतिभाशाली खिलाड़ी पैदा करने के लिए ठोस अभियान पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य यह यकीनी बनाना है कि अधिक से अधिक पंजाबी खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय खेल मुकाबलों में भारत का प्रतिनिधित्व करें।

पंजाब की अमीर खेल विरासत के बारे में बात करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य में खेल प्रतिभा का भंडार है और सरकार इसे बढ़ने-फूलने में मदद करने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि पंजाब के नौजवानों में अथाह खेल प्रतिभा है और राज्य सरकार खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिस्सा लेकर देश के लिए तगमे जीतने योग्य बनाने के खातिर कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी।

उन्होंने कहा कि खेल नौजवानों को आगे बढ़ने और राज्य का नाम रौशन करने के लिए सही दिशा प्रदान करते हुए हमारे नौजवानों को बुलंदियों छूने और अपनी शख्सियत निखारने के बेमिसाल मौके देते हैं। भगवंत सिंह मान ने जोर देकर कहा कि सरकार खेल के क्षेत्र में राज्य की पुरातन शान बहाल करने के लिए दृढ़ है। उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार खेलों में पंजाब की शान को पुनर्जीवित करने के लिए वचनबद्ध है और इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जा रही।

मुख्य बातें (Key Points)
  • पंजाब क्रिकेट लीग को राज्य सरकार की मंजूरी

  • आईपीएल मॉडल पर जिला और क्षेत्रीय टीमें

  • BCCI और पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के साथ तालमेल

  • नशे के खिलाफ खेलों को बनाया जाएगा हथियार

  • अन्य खेलों के लिए भी जिला और राज्य लीग की योजना

Previous Post

ओम बिरला पर Impeachment का खतरा, क्या गिरेगा Speaker का विकेट?

Next Post

Trump Phone की असली तस्वीरें आईं सामने, Specs में बड़ा बदलाव हुआ!

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Cockroaches in Coffee

Cockroaches in Coffee: क्या सच में कॉफी में होते हैं कॉकरोच?

बुधवार, 4 मार्च 2026
Mojtaba Khamenei Iran New Supreme Leader

Mojtaba Khamenei Iran New Supreme Leader : अरबों के मालिक हैं ईरान के नए सुप्रीम लीडर

बुधवार, 4 मार्च 2026
Bihar Board 12th Result 2026

Bihar Board 12th Result 2026: मार्च के अंत तक आ सकता है रिजल्ट!

बुधवार, 4 मार्च 2026
Trump

US Iran War: ईरान के बाद Trump का Ecuador में नया ऑपरेशन शुरू!

बुधवार, 4 मार्च 2026
Petrol Diesel Price

Petrol Diesel Price: Iran Israel War के बीच केंद्र सरकार ने दिया बड़ा जवाब!

बुधवार, 4 मार्च 2026
PM Kisan

PM Kisan Nidhi Yojana 22nd Installment: 13 मार्च को आ सकती है 22वीं किस्त!

बुधवार, 4 मार्च 2026
Next Post
Trump Phone

Trump Phone की असली तस्वीरें आईं सामने, Specs में बड़ा बदलाव हुआ!

Gurdwara

जालंधर में Gurdwara में Short Circuit से लगी भीषण आग, Guru Granth Sahib को नुकसान

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।