शनिवार, 11 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - पंजाब ने पानी विवाद में अपनाया सख्त रुख, अदालत के आदेश को दी चुनौती!

पंजाब ने पानी विवाद में अपनाया सख्त रुख, अदालत के आदेश को दी चुनौती!

पंजाब सरकार द्वारा समीक्षा याचिका दर्ज; हरियाणा को पानी देने के विवाद संबंधी 6 मई के फैसले की समीक्षा करने की मांग

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 12 मई 2025
in Breaking News, NEWS-TICKER, पंजाब, राष्ट्रीय, हरियाणा
A A
0
BBMB
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 12 मई (The News Air) पंजाब सरकार ने हरियाणा को पानी छोड़ने संबंधी 6 मई के आदेशों को चुनौती देते हुए अदालत में एक समीक्षा याचिका दायर की है, जिसमें इस आदेश को गलत और माननीय अदालत के समक्ष पेश की गई भ्रामक जानकारी पर आधारित बताया गया है।

अधिक जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि पंजाब सरकार ने याचिका में बताया कि भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बी.बी.एम.बी.) भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के इशारे पर पंजाब के पानी को गैर-कानूनी तौर पर हरियाणा की ओर भेजने की कोशिश कर रहा है। पंजाब सरकार ने प्रक्रिया संबंधी अनियमितताओं और तथ्यों की गलत प्रस्तुति पर गंभीर चिंताएं जाहिर कीं जो इस विवादास्पद हुक्म को जारी करने का कारण बनीं।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि 2 मई की मीटिंग को औपचारिक तौर पर फैसला लेने वाले मंच के रूप में गलत ढंग से पेश करके अदालत को गुमराह करने की कोशिश की गई थी। पंजाब सरकार ने बताया कि राज्य के अधिकारियों को मीटिंग संबंधी कोई भी औपचारिक मिनट प्रदान नहीं किया गया। सिर्फ एक प्रेस नोट भेजा गया, जिसे मीटिंग में लिए गए फैसलों का आधिकारिक रिकॉर्ड नहीं माना जा सकता।

राज्य सरकार ने सवाल किया कि जब पहले कोई औपचारिक फैसला नहीं लिया गया था तो आदेश कैसे लागू किया जा सकता है? राज्य सरकार ने कहा कि बी.बी.एम.बी. ने अपेक्षित कानूनी प्रक्रिया पूरी किए बिना हरियाणा को पानी छोड़ने की कोशिश करके अपने अधिकारों का उल्लंघन किया है।

पंजाब सरकार ने इस बात को उजागर किया कि केंद्र सरकार भी अदालत के निर्देशों पर 2 मई की मीटिंग के आधिकारिक मिनट पेश करने में असफल रही, इसकी बजाय उन्होंने सिर्फ “डिस्कशन रिकॉर्ड” पेश किया।

पंजाब द्वारा दायर की गई समीक्षा याचिका में 6 मई, 2025 के अदालती हुक्मों जिसमें 2 मई, 2025 की मीटिंग के दौरान लिए गए फैसलों के अनुपालन का निर्देश दिया गया था, पर पुनर्विचार करने की मांग की गई है। पंजाब सरकार ने तर्क दिया है कि उक्त आदेश गैर-कानूनी है क्योंकि अदालत को गुमराह किया गया था कि केंद्रीय गृह सचिव की अध्यक्षता में हुई मीटिंग 1974 रूल्स के नियम 7 के अधीन की गई थी, जिसके लिए चेयरमैन द्वारा हवाला देने की जरूरत होती है।

हालांकि, माननीय अदालत को यह नहीं बताया गया कि उक्त मीटिंग अतिरिक्त पानी के बंटवारे के विवाद संबंधी सिर्फ एक गैर-औपचारिक मीटिंग थी।

याचिका में आगे कहा गया है कि 2 मई, 2025 की मीटिंग संबंधी कोई औपचारिक मिनट कभी भी दर्ज नहीं किए गए। अदालत के सामने सिर्फ एक प्रेस नोट पेश किया गया था, जिसने भ्रामक जानकारी पेश की और जिसके चलते अदालत द्वारा आदेश जारी किया गया।

यह भी पढे़ं 👇

Punjab Drug Bust

Punjab Drug Bust: 6.5 किलो हेरोइन के साथ 3 गिरफ्तार, हथियार तस्करी का भी खुलासा

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Punjab Solar Street Lights

Punjab Solar Street Lights: 11,500 गांवों में 3 लाख सोलर लाइटें, कैबिनेट ने दी मंजूरी

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Anti-Beadbi Law Amendment

Anti-Beadbi Law Amendment: गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी पर अब उम्रकैद, कैबिनेट ने दी मंजूरी

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Guru Ravidass 650th Parkash Purab

Guru Ravidass 650th Parkash Purab: साल भर चलेंगे समारोह, CM भगवंत मान ने की घोषणा

शनिवार, 11 अप्रैल 2026

6 मई, 2025 के अदालती हुक्म के अनुपालन के लिए, पंजाब सरकार ने 8 मई, 2025 को ईमेल के माध्यम से मीटिंग के मिनट मांगे। हालांकि, जवाब में सिर्फ एक प्रेस नोट दिया गया, जिसमें पुष्टि की गई थी कि कोई औपचारिक मिनट दर्ज नहीं किए गए थे, एक तथ्य जिसे 8 मई, 2025 को ग्राम पंचायत द्वारा दायर की गई कंटेम्प्ट एप्लीकेशन में सुनवाई के दौरान स्वीकार किया गया था।

यह भी बताया गया कि बी.बी.एम.बी. ने भी 2 मई, 2025 के फैसले की कॉपी की मांग की थी, लेकिन ऐसा कोई दस्तावेज प्रदान नहीं किया गया। उचित अधिकार न होने के बावजूद, बी.बी.एम.बी. ने कानूनी अधिकार के बिना हरियाणा राज्य को पानी छोड़ना जारी रखा।

माननीय अदालत ने भारत संघ के वकील को 2 मई, 2025 की मीटिंग के मिनट पेश करने और अदालत को नियम 7 के तहत ऐसे हवालों पर फैसला लेने के लिए अधिकृत सक्षम अथॉरिटी के बारे में अवगत कराने का निर्देश दिया। इसके जवाब में, भारत संघ मीटिंग के मिनट पेश नहीं कर सका, इसकी बजाय उन्होंने “डिस्कशन रिकॉर्ड” पेश किया। उन्होंने यह भी बताया कि नियम 7 के तहत सचिव बिजली सक्षम अथॉरिटी है। इस तरह, सक्षम अथॉरिटी द्वारा कोई भी लागू करने योग्य फैसला जारी नहीं किया गया है।

इसके अलावा, हरियाणा ने 29 अप्रैल, 2025 को बी.बी.एम.बी. को अनुरोध किया था कि वह नियम 7 के तहत मामले को सक्षम अथॉरिटी के पास भेजें और यह अनुरोध बी.बी.एम.बी. चेयरमैन द्वारा सक्षम अथॉरिटी को भेज दिया गया था। सक्षम अथॉरिटी द्वारा कोई फैसला नहीं दिया गया और हरियाणा को गैर-कानूनी तौर पर मदद करने के लिए अथॉरिटी के फैसले का इंतजार किए बिना, बी.बी.एम.बी. द्वारा खुद 3 मई, 2025 को एक फैसला लिया गया।

पंजाब सरकार द्वारा अदालत को इन गंभीर प्रक्रियात्मक उल्लंघनों और गलत प्रस्तुति के मद्देनजर अपने आदेशों की समीक्षा करने की मांग की है।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Pahalgam Attack पर Fake Video डालना पड़ा भारी, Gujarat से कारोबारी गिरफ्तार!

Next Post

IAF के Air Defence के सामने Pakistani Mirage चकनाचूर, सेना ने दिखाए सबूत!

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Punjab Drug Bust

Punjab Drug Bust: 6.5 किलो हेरोइन के साथ 3 गिरफ्तार, हथियार तस्करी का भी खुलासा

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Punjab Solar Street Lights

Punjab Solar Street Lights: 11,500 गांवों में 3 लाख सोलर लाइटें, कैबिनेट ने दी मंजूरी

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Anti-Beadbi Law Amendment

Anti-Beadbi Law Amendment: गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी पर अब उम्रकैद, कैबिनेट ने दी मंजूरी

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Guru Ravidass 650th Parkash Purab

Guru Ravidass 650th Parkash Purab: साल भर चलेंगे समारोह, CM भगवंत मान ने की घोषणा

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Raj Nath

रायसेन में उन्नत कृषि महोत्सव का आगाज़, हजारों किसानों का महासंगम

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Khabar 20-20

Khabar 20-20: आज की 20 बड़ी खबरें एक नजर में

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Next Post
Enemy Pakistani Mirage Destroyed In The Sky Indian Air Force given proof in press briefing

IAF के Air Defence के सामने Pakistani Mirage चकनाचूर, सेना ने दिखाए सबूत!

Saurabh murdered not for black magic because of a love affair Police filed chargesheet

Love Affair में पति का Murder! मुस्कान और साहिल की सनसनीखेज साजिश बेनकाब!

Punjab Police

अमृतसर में तुर्की लिंक वाला हवाला-ड्रग गिरोह ध्वस्त, तीन दबोचे, भारी नकदी और हेरोइन जब्त!

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।