• About
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Disclaimer & DMCA Policy
🔆 मंगलवार, 30 दिसम्बर 2025 🌙✨
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • वेब स्टोरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • वेब स्टोरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result
Home Breaking News

प्रधानमंत्री ने देशव्यापी बीमा सखी योजना का किया शुभारंभ

हरियाणा की धरा से महिलाओं के सशक्तिकरण की नई उड़ान

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 9 दिसम्बर 2024
A A
0
PM Modi
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

चंडीगढ़, 9 दिसंबर (The News Air)– हरियाणा की ऐतिहासिक भूमि पर आज महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया जब प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देशव्यापी बीमा सखी योजना का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पानीपत में आयोजित राष्ट्रीय समारोह में देश की जनता को संबोधित करते हुए श्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वर्ष 2015 में पानीपत से उन्होंने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत की थी, जिसका हरियाणा के साथ-साथ देश में सकारात्मक प्रभाव पड़ा और आज यहां से बीमा सखी योजना का शुभारंभ किया गया है। इस नाते से पानीपत की धरा नारी शक्ति का प्रतीक बन गई है।

हरियाणावासियों को सौगात देते हुए कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय, करनाल के मुख्य परिसर का शिलान्यास किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सांकेतिक रूप से हरियाणा, कर्नाटक, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश की कुल 5 महिलाओं को बीमा सखी नियुक्ति पत्र सौंपे। पूरे देश में लगभग 25 हजार बीमा सखियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए।

समारोह में हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय, मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमन, केंद्रीय शहरी विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री मनोहर लाल, केंद्रीय राज्य मंत्री श्री कृष्णपाल , हरियाणा की कैबिनेट मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी और कुमारी आरती सिंह राव उपस्थित थे।

हरियाणा की धरा पर आना बेहद सुखद अनुभव

यह भी पढे़ं 👇

Opposition Deal

Opposition Deal: अडानी से हाथ मिलाने से साफ़ इनकार! किस नेता ने दिखाई हिम्मत?

सोमवार, 29 दिसम्बर 2025
Daily Horoscope 30 December 2025

New Year से पहले Luck Alert! 30 दिसंबर को 5 राशियों की चमकेगी किस्मत

सोमवार, 29 दिसम्बर 2025
Bank Closed January 2026

नए साल में बैंक बंद या चालू? 1 जनवरी से पहले देख लें यह लिस्ट, Bank Closed January 2026

सोमवार, 29 दिसम्बर 2025
Defense Acquisition Council

सेना होगी ‘हाईटेक’, 79,000 करोड़ के हथियारों को मंजूरी, Defense Acquisition Council का फैसला

सोमवार, 29 दिसम्बर 2025

नरेंद्र मोदी ने हरियाणा को विश्व शांति और धर्म का ज्ञान देने वाली धरा बताते हुए कहा कि हरियाणा की धरा पर आना उनके लिए बेहद सुखद अनुभव है। इस समय धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन हो रहा है। गीता की इस धरती को वे नमन करते हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा के साथ उनका लगाव किसी से छिपा नहीं है।

हरियाणा की नायब सैनी सरकार के कार्यों की देशभर में हो रही प्रशंसा

प्रधानमंत्री ने कहा कि चुनावों के दौरान हरियाणा के लोगों ने जो एक है-तो सेफ हैं के नारे को अपनाया, उसका प्रभाव पूरे देश में नजर आया। हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने के लिए उन्होंने प्रदेशवासियों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में नायब सिंह सैनी की सरकार बने कुछ ही हफ्ते हुए हैं, लेकिन उनकी प्रशंसा देशभर में हो रही है। राज्य सरकार बनते ही प्रदेश में बिना पर्ची-बिना खर्ची के युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है, वो पूरे देश ने देखा है। उन्होंने हरियाणावासियों को भरोसा दिलाया कि तीसरी बार बनी डबल इंजन की सरकार राज्य के विकास को तीन गुणा गति से आगे बढ़ाएगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र और हरियाणा सरकार लगातार किसानों के कल्याण के लिए काम कर रही है। हरियाणा में पिछले 10 सालों में किसानों को सवा लाख करोड़ रुपये एमएसपी के लिए दिए गए हैं। धान, बाजरा, मूंग के किसानों को 14,000 करोड़ रुपये दिए गए हैं। सूखा प्रभावित किसानों को 800 करोड़ रुपये दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि आज शिलान्यास किए गए महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय, करनाल फल-सब्जी के क्षेत्र में हरियाणा को अग्रणी बनाने के लिए अहम योगदान होगा।

नरेंद्र मोदी ने कहा कि बीमा सखी योजना की शुरुआत से आज भारत ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और मजबूत कदम बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि शास्त्रों में 9 अंक का बहुत महत्व है। नवरात्रि में 9 दिनों तक माँ शक्ति की पूजा करते हैं। आज का दिन भी नारी शक्ति की उपासना का दिन है, जब बीमा सखी योजना का शुभारंभ किया गया है। उन्होंने कहा कि बीमा सखी योजना के तहत 3 सालों में 2 लाख बीमा सखी बनाने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत महिलाओं को एलआईसी द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। बीमा सखी कम से कम 1 लाख 75 हजार रुपये सालाना से अधिक आय कमाने में सक्षम होंगी। महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा देने जा रही यह योजना इंश्योरेंस फॉर ऑल मिशन को गति प्रदान करेगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ लोगों को यह ही समझ नहीं आ रहा कि पिछले 10 सालों से नरेंद्र मोदी को माताओं-बहनों का आर्शीवाद कैसे मिल रहा है। जो लोग माताओं-बहनों को वोट बैंक के लिए इस्तेमाल करते थे, चुनावों में उनके नाम से केवल घोषणाएं करते थे, वो लोग इस मजबूत रिश्ते को समझ ही नहीं पाएंगे। इस रिश्ते को समझने के लिए उन्हें 10 सालों के सफर को याद करना होगा। 10 पहले तक महिलाओं के लिए शौचालय नहीं थे, गैस कनेक्शन नहीं थे, घर में पेयजल नहीं था, महिलाओं के नाम पर संपत्ति नहीं थी। हमारी सरकार ने महिलाओं के कल्याण के लिए इन सभी कार्यों को किया। विधानपालिकाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया है।

हरियाणा ने लखपति दीदी के क्रियान्वयन में किया उल्लेखनीय प्रदर्शन- केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

इस अवसर पर स्वागत भाषण देते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से कई योजनाएं चला रही है। उन्होंने कहा कि जुलाई 2024 में पेश किए गए बजट में देश में महिलाओं से जुड़ी योजनाओं के लिए 3.3 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का हमेशा से मानना रहा है कि महिलाओं को विकास प्रक्रिया में सिर्फ न केवल भागीदार बनाना है, बल्कि उन्हें नेतृत्व प्रदान करना है।

महिलाओं से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि देश में खोले गए 54 करोड़ जनधन खातों में से 55 प्रतिशत खाते महिलाओं के हैं और देश में वितरित किए गए 50 करोड़ मुद्रा ऋणों में से 70 प्रतिशत महिलाओं को दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि देश में करीब 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है। अब तक 1.15 करोड़ से अधिक लखपति दीदी बन चुकी हैं। इस योजना के क्रियान्वयन में हरियाणा ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है।

Related Posts

Opposition Deal

Opposition Deal: अडानी से हाथ मिलाने से साफ़ इनकार! किस नेता ने दिखाई हिम्मत?

सोमवार, 29 दिसम्बर 2025
Daily Horoscope 30 December 2025

New Year से पहले Luck Alert! 30 दिसंबर को 5 राशियों की चमकेगी किस्मत

सोमवार, 29 दिसम्बर 2025
Bank Closed January 2026

नए साल में बैंक बंद या चालू? 1 जनवरी से पहले देख लें यह लिस्ट, Bank Closed January 2026

सोमवार, 29 दिसम्बर 2025
Defense Acquisition Council

सेना होगी ‘हाईटेक’, 79,000 करोड़ के हथियारों को मंजूरी, Defense Acquisition Council का फैसला

सोमवार, 29 दिसम्बर 2025
Christmas Celebration

Christmas Celebration: गुरदासपुर में Harpal Cheema और Aman Arora की बड़ी मौजूदगी, राज्य-स्तरीय समारोह

सोमवार, 29 दिसम्बर 2025
Mann Ki Baat 129th Episode

PM मोदी का अलर्ट: एंटीबायोटिक बन रही खतरा, कच्छ से कश्मीर तक की चर्चा Mann Ki Baat 129th Episode

सोमवार, 29 दिसम्बर 2025
0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2025 THE NEWS AIR

GN Follow us on Google News

  • About
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Disclaimer & DMCA Policy

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

© 2025 THE NEWS AIR