गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - प्रधानमंत्री ओमान में, नेता विपक्ष जर्मनी में और देश की राजधानी प्रदूषण में- केजरीवाल

प्रधानमंत्री ओमान में, नेता विपक्ष जर्मनी में और देश की राजधानी प्रदूषण में- केजरीवाल

देश की राजधानी गैस चैंबर बन गई है और प्रधानमंत्री चुप हैं, जबकि केंद्र की सक्रियता के बिना प्रदूषण कम नहीं हो सकता- केजरीवाल

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 18 दिसम्बर 2025
in NEWS-TICKER, Breaking News, पंजाब, सियासत
A A
0
CM Mann
105
SHARES
698
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 18 दिसंबर (राज) आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने देश की राजधानी दिल्ली में लोगों को प्रदूषित हवा में छोड़कर खुद विदेश चले जाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ नेता विपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ओमान में हैं, नेता विपक्ष जर्मनी में हैं और देश की राजधानी दिल्ली प्रदूषण में है। दिल्ली गैस चैंबर बनी हुई है, लेकिन प्रधानमंत्री चुप हैं, जबकि केंद्र सरकार की सक्रियता के बिना प्रदूषण कम नहीं हो सकता। दिल्ली में 10 साल ‘‘आप’’ की सरकार रही, लेकिन कभी भी प्रदूषण का इतना खतरनाक स्तर नहीं देखा गया। आज दिल्ली और केंद्र सरकार में से किसी की भी नीयत हवा साफ करने की नहीं है।

चंडीगढ़ में एक प्रेसवार्ता के दौरान दिल्ली के प्रदूषण पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अभी तक कहा जाता था कि पंजाब की पराली की वजह से दिल्ली में प्रदूषण है। इस वक्त पंजाब के सभी शहरों का एक्यूआई 70 से 100 के बीच में हैं। पंजाब में कोई धुंआ नहीं है। इस समय पंजाब में कोई पराली नहीं जल रही है। ऐसे में इस वक्त दिल्ली में जो प्रदूषण है, उसका अपना है। दिल्ली का प्रदूषण खत्म करने के लिए केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार को मिलकर उचित कदम उठाने चाहिए।

अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में 10 साल तक आम आदमी पार्टी की सरकार थी। ‘‘आप’’ के दौरान दिसंबर के महीने में इतना सीवियर प्रदूषण कभी नहीं था। आज सभी लोग जान रहे हैं कि दिल्ली सरकार द्वारा वर्तमान में दिखाया जा रहा एक्यूआई मैनुपुलेटेड है। क्योंकि ये लोग एक्यूआई मॉनिटरिंग स्टेशन के आसपास पानी छिड़क रहे हैं। इसके बाद भी एक्यूआई 450 को पार कर जाता है। अगर दिल्ली का वास्तविक एक्यूआई देखा जाए तो वह 700-800 से ज्यादा है।

यह भी पढे़ं 👇

CM Bhagwant Mann

CM Bhagwant Mann का बड़ा दावा: 2027 में Congress-BJP-Akali का सफाया

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Bhagwant Mann Chandigarh Row

Bhagwant Mann Chandigarh Row: BJP दफ्तर हमले के लिए केंद्र जिम्मेदार, चंडीगढ़ पंजाब को दो: CM मान

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Punjab PMEGP Scheme 2026

Punjab PMEGP Scheme 2026: 457 यूनिट स्थापित, 5000 से ज्यादा युवाओं को मिला रोजगार

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Raja Warring

Raja Warring Lok Sabha: बेअदबी पर सुखबीर का नाम लेते ही बंद हुआ माइक, संसद में हंगामा

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज दिल्ली का पूरा वातावरण दमघोंटू है। इस प्रदूषण को कम करने का प्रयास करने के बजाय दिल्ली सरकार का पूरा ध्यान एक्यूआई आंकड़ों में गड़बड़ी करने पर है। काफी दिनों तक दिल्ली में ग्रैप-4 को लागू नहीं होने दिया गया। जब हवा बेहद दमघोंटू हो गई तब अभी हाल में ग्रैप-4 को लागू किया गया है। ग्रैप-4 लागू होने के बावजूद दिल्ली में खुलेआम निर्माण कार्य चल रहा है। दिल्ली में ग्रैप-4 सिर्फ कागजों में लागू किया गया है। जमीन पर नहीं लागू है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जब दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार थी, तब हम प्रदूषण को कम करने के लिए एक साथ कई कदम उठाते थे। हम निरीक्षण के लिए ढेरों टीम बनाते थे। कूड़ा जलाने, रात में चौकीदार आग जलाते हैं, उसे रोका जाता था। सरकार द्वारा कई सख्त कदम उठाए जाते थे, जिससे प्रदूषण को रोका जाता था।

अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार के रवैये को खतरनाक बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार का, खासकर प्रधानमंत्री का जो रवैया है, बहुत निराशाजनक है। प्रधानमंत्री कर तरफ से दिल्ली के प्रदूषण को लेकर को लेकर एक शब्द नहीं बोला गया। जिस देश की राजधानी गैस चैम्बर बनी हुई है, उस देश के प्रधानमंत्री को प्रदूषण से कोई लेना-देना नहीं है तो प्रदूषण कैसे कम हो सकता है। दिल्ली का प्रदूषण तब कम होगा, जब केंद्र सरकार बहुत सक्रिय तरीके से इसे कम करने में दिलचस्पी दिखाएगी और काम करेगी।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि एक दशक पहले बीजिंग का एक्यूआई दिल्ली से भी बहुत खराब और कहीं ज्यादा होता था। लेकिन वहां की सरकार ने काम किया। उन्होंने प्रदूषण खत्म करने के प्रति नीयत दिखाई। वहीं, हमारी दिल्ली और केंद्र सरकार की प्रदूषण खत्म करने की कोई नीयत ही नहीं है। इनकी सिर्फ एक ही नीयत है कि एक्यूआई में छेड़छाड़ कर लो, मॉनिटरिंग स्टेशनों पर पानी का छिड़काव करवा दो। दिल्ली सरकार का यह कदम दिखाता है कि उसकी नीयत दिल्लीवालों को राहत दिलाने की नहीं है। देश के प्रधानमंत्री ओमान में हैं, नेता प्रतिपक्ष जर्मनी में हैं और देश की राजधानी प्रदूषण में हैं। किसी को प्रदूषण की कोई चिंता ही नहीं है तो प्रदूषण कम कैसे होगा।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

पंजाब के 1706 गांवों की बदली किस्मत! ₹2900 करोड़ के प्रोजेक्ट से घर-घर पहुंचा साफ पानी, जानें क्या है अगला लक्ष्य?

Next Post

हमने कांग्रेस से चार गुना, अकाली दल से पांच गुना और भाजपा से 20 गुना अधिक सीटें जीतीं: भगवंत सिंह मान

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

CM Bhagwant Mann

CM Bhagwant Mann का बड़ा दावा: 2027 में Congress-BJP-Akali का सफाया

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Bhagwant Mann Chandigarh Row

Bhagwant Mann Chandigarh Row: BJP दफ्तर हमले के लिए केंद्र जिम्मेदार, चंडीगढ़ पंजाब को दो: CM मान

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Punjab PMEGP Scheme 2026

Punjab PMEGP Scheme 2026: 457 यूनिट स्थापित, 5000 से ज्यादा युवाओं को मिला रोजगार

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Raja Warring

Raja Warring Lok Sabha: बेअदबी पर सुखबीर का नाम लेते ही बंद हुआ माइक, संसद में हंगामा

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Bikram Singh Majithia

Punjab Sacrilege Cases: मजीठिया का बड़ा खुलासा, 9 सालों में 500 से ज्यादा बेअदबियां

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Sukhbir Badal Punjab Bachao Rally

Sukhbir Badal Punjab Bachao Rally: वड़िंग पर भड़के सुखबीर, दूध पर MSP का बड़ा ऐलान

गुरूवार, 2 अप्रैल 2026
Next Post
CM Mann

हमने कांग्रेस से चार गुना, अकाली दल से पांच गुना और भाजपा से 20 गुना अधिक सीटें जीतीं: भगवंत सिंह मान

Delhi Bomb Blast Case

लाल किले के पास धमाके का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, Delhi Bomb Blast Case में बड़ा एक्शन

19 December 2025 Horoscope

19 December 2025 Horoscope: इन 4 राशियों का दिन रहेगा शानदार, बाकी रहें सावधान

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।