नई दिल्ली, 23 अगस्त (The News Air): देशभर में आज यानी 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया जा रहा है। इसके साथ ही चंद्रयान 3 को चांद पर उतरे हुए एक साल हो गया है। राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस से एक दिन पहले ही इसरो के विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर के एक और कमाल को दिखाया है। इसरो ने विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर की मदद से ली तस्वीरों को साझा किया है।
बता दें कि पिछले साल 14 जुलाई को चंद्रयान 3 ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से चांद तक पहुंचने का सफर शुरू किया था और 23 अगस्त को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग की। चंद्रयान 3 की सॉफ्ट लैंडिंग की याद से सरकार ने 23 अगस्त को नेशनल स्पेस डे मनाने का एलान किया था। आज भारत अपना पहला National Space Day मना रहा है। जहां सॉफ्ट लैंडिंग हुई थी, उसे शिव शक्ति प्वाइंट कहा जाता है।
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, नितिन गडकरी और डॉ. मनसुख मंडाविया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भारत की अंतरिक्ष उपलब्धियों पर खुशी जताई और पीएम मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया।








