फ़रीदकोट (The News Air): पंजाब के जिला फ़रीदकोट के गांव औलख के रहने वाले 28 वर्षीय गुरूपाल सिंह की हत्या का मामला सामने आया है। हत्या का कारण अभी तक यही बताया जा रहा कि मृतक लड़का इसी गांव की एक लड़की से प्रेम करता था और उसी से शादी भी कर ली थी। लड़की के परिवार के सहमति के बिना और करीब 4 महीने तक एक साथ रहे थे। उसके बाद लड़की वाले लड़की को जबरन अपने साथ ले गए और तब से लड़का लड़की अलग-अलग रहने लगे मगर जब रात को लड़का लड़की से मिलने आया तो लड़की के परिवार वालों ने इसके कथित तौर पर हाथ पैर बांध के इसका गाला दबा के हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक की लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है और आगे की करवाई कर रही है। जल्द दोषियो की गिरफ्तारी की जाएगी।
वहीं पुलिस ने भी बताया कि लकड़ा लड़की की शादी हो चुकी थी। दोनों एक दूसरे को प्रेम करते थे मगर लड़की के परिवार वाले इस से खुश नहीं थे। जिस कारण रात को लड़का लड़की से मिलने गया तो लड़की के घर वालों ने उसके हाथ पैर बांध के गाला दबा के बेरामबी से हत्या कर दी। मामला दर्ज कर के लाश का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है और आगे की करवाई कर रहे है। बयान के आधार पर जल्द दोषियों की गिरफ्तारी की जाएगी ।
वही लड़के की माँ ने सारी घटना बताई कि मेरा लड़का यहां नहीं रहता। रात को वह गांव आया था और वह रात को इनके भी घर गया था। इन लोगों ने उसे बांध दिया और जान से मार दिया। मेरे बेटे की इसी लड़की से शादी भी हुई थी। कुछ महीने साथ भी रहे मगर लड़की के परिवार वाले लड़की को जबरजस्ती अपने घर ले गए। लड़की अपने माता पिता के घर नहीं रहना चाहती थी। मेरे लड़के को फोन करके यही कहती थी कि मुझे यहां से ले जाओ, मुझे बंद कमरे में रखते है। हम तैयार थे उसे अपनी बहू बनाने को मगर लड़की वाले नही मान रहे थे और मेरे बेटे को घर मे ही हत्या कर दी। इस के पीछे लड़की का पूरा परिवार शामिल है। मुझे मेरे बेटे की मौत का इंसाफ चाहिए। इन पर कड़ी करवाई हो। मेरे पति यहां नही है राजस्थान गए है उनको सूचना दे दी है।






