शनिवार, 4 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - PM Modi in Telangana: तेलंगाना में केसीआर पर PM मोदी का जोरदार हमला, कहा…

PM Modi in Telangana: तेलंगाना में केसीआर पर PM मोदी का जोरदार हमला, कहा…

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 8 जुलाई 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय
A A
0
PM Modi in Telangana
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली/वारंगल (The News Air) जहां एक तरफ आज यानी शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने तेलंगाना (Telangana Visit) में लगभग 6,100 करोड़ रुपये की कई महत्वपूर्ण अवसंरचना विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और कहा कि 21वीं सदी के इस तीसरे दशक के हर पल का पूरा इस्तेमाल करना है, ताकि देश का कोई भी कोना तेज विकास की दौड़ में पीछे न छूटे। 

वहीं इस अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आज जब भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बना है, तो उसमें तेलंगाना के लोगों की बड़ी भूमिका है। उन्होंने कहा, ‘‘आज जब पूरी दुनिया भारत में निवेश के लिए आगे आ रही है, विकसित भारत को लेकर इतना उत्साह है, तब तेलंगाना के सामने अवसर ही अवसर हैं।” मोदी ने कहा कि आज हर प्रकार से बुनियादी अवसंरचना के लिए पहले से कई गुना तेजी से काम हो रहा है और पूरे देश में राजमार्गां के साथ ही आर्थिक व औद्योगिक गलियारों का जाल बिछाया जा रहा है।

BJP stands committed to fulfill aspirations of the people of Telangana. Addressing a massive rally in Warangal. Do watch! https://t.co/lXEe9Da276

— Narendra Modi (@narendramodi) July 8, 2023

उन्होंने कहा, ‘‘आज का नया भारत, युवा भारत है और वह ऊर्जा से भरा हुआ है। 21वीं सदी के इस तीसरे दशक में हमारे पास ये स्वर्णिम समय आया है। हमें इस समय के हर सेकेंड का पूरा इस्तेमाल करना है। देश का कोई भी कोना, तेज विकास की किसी भी संभावना से पीछे नहीं रहना चाहिए।”

यह भी पढे़ं 👇

Varuthini Ekadashi Date

Varuthini Ekadashi Date: 13 अप्रैल व्रत, शुभ मुहूर्त तुरंत जानें

शनिवार, 4 अप्रैल 2026
8th Pay Commission

8th Pay Commission: बड़ी खुशखबरी, 24 अप्रैल को देहरादून दौरा, मांगों पर चर्चा

शनिवार, 4 अप्रैल 2026
Nashik Car Accident

Nashik Car Accident: नासिक में भीषण हादसा, कुएं में गिरी कार, 9 की मौत

शनिवार, 4 अप्रैल 2026
UP Board 10th and 12th Result 2026

UP Board 10th and 12th Result 2026: कब आएगा यूपी बोर्ड रिजल्ट? नई तारीख

शनिवार, 4 अप्रैल 2026

उन्होंने यह भी कहा कि, “हम पहले दो देश या दो राज्यों की सरकारों के बीच विकास से जुड़े समझौतों की खबरे सुनते थे। मगर ये पहली बार हुआ है कि दो राजनीतिक दलों और दो राज्य सरकारों के बीच भ्रष्टाचार के डील के आरोप लगे हैं। ये दुर्भाग्य है कि जिस तेलंगाना के लिए जनता ने इतना संघर्ष किया और बलिदान दिया, उस जनता को ऐसे दिन देखने की नौबत आई है।”

वहीं जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री केसीआर पर भी आज जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि, “तेलंगाना में भ्रष्टाचार का खुला खेल चल रहा है। तेलंगाना सरकार ने वादे के नाम पर धोखा किया है। पीएम ने केसीआर पर हमला बोलते हुए कहा कि तेलंगाना में परिवारवाद चल रहा है।

उन्होंने आगे यह कहा कि, “तेलंगाना सरकार ने सिर्फ 4 काम किए हैं। पहला सुबह-शाम मोदी और केंद्र सरकार को गालियां देना। दूसरा एक परिवार को ही सत्ता का केंद्र बनाना और खुद को तेलंगाना का मालिक साबित करना। तीसरा तेलंगाना के आर्थिक विकास को चौपट करना। चौथा तेलंगाना को भ्रष्टाचार में डूबाना।”

इस कार्यक्रम में शामिल होने से पहले प्रधानमंत्री ने वारंगल के प्रसिद्ध भद्रकाली मंदिर में पूजा-अर्चना की। मोदी की यह इस चुनावी राज्य की इस वर्ष तीसरी यात्रा है। इससे पहले, वह जनवरी और अप्रैल माह में तेलंगाना आए थे। तेलंगाना की राज्यपाल तमिलसाई सुंदरराजन, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय पर्यटन मंत्री और तेलंगाना में भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष जी किशन रेड्डी, भाजपा सांसद बंडी संजय कुमार और अन्य नेता इस अवसर पर उपस्थित थे। गडकरी ने अपने संबोधन में कहा कि मोदी ने देश में बुनियादी ढांचे के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।

उन्होंने कहा कि तेलंगाना में अब तक 1।10 लाख करोड़ रुपये की बुनियादी ढांचा परियोजनाएं या तो पूरी हो चुकी हैं या निर्माणाधीन हैं या शुरू हो चुकी हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘मुझे विश्वास है कि 2024 के अंत तक तेलंगाना में दो लाख करोड़ रुपये की परियोजनाएं होंगी।” प्रधानमंत्री ने जिन परियोजनाओं की आधारशीला रखी, उनमें लगभग 5,550 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित की जाने वाली 176 किलोमीटर लंबी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएं प्रमुख हैं।

इन परियोजनाओं में नागपुर-विजयवाड़ा कॉरिडोर का 108 किलोमीटर लंबा मंचेरियल-वारंगल खंड में शामिल है। इस खंड से मंचेरियल और वारंगल के बीच की दूरी में लगभग 34 किलोमीटर की कमी आएगी, जिससे यात्रा अवधि घट जाएगी और एनएच-44 तथा एनएच-65 पर यातायात की आवाजाही और बेहतर होगी।

प्रधानमंत्री ने एनएच-563 के 68 किलोमीटर लंबे करीमनगर-वारंगल खंड को मौजूदा दो लेन से चार लेन में उन्‍नत करने संबंधी परियोजना की भी आधारशिला रखी। इसके अलावा, उन्होंने रेलवे विनिर्माण इकाई, काजीपेट की आधारशिला रखी। करीब 500 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित की जाने वाली इस आधुनिक विनिर्माण इकाई से वैगन निर्माण क्षमता में वृद्धि होगी।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

72 Hoorain ही नहीं, बॉलीवुड की इन 5 फिल्मों को लेकर भी मचा था भयंकर बवाल, बैन करने तक की उठी थी मांग

Next Post

पत्नी का उतारा मौत के घाट, दिमाग को रोटी के साथ खाया और खोपड़ी….

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Varuthini Ekadashi Date

Varuthini Ekadashi Date: 13 अप्रैल व्रत, शुभ मुहूर्त तुरंत जानें

शनिवार, 4 अप्रैल 2026
8th Pay Commission

8th Pay Commission: बड़ी खुशखबरी, 24 अप्रैल को देहरादून दौरा, मांगों पर चर्चा

शनिवार, 4 अप्रैल 2026
Nashik Car Accident

Nashik Car Accident: नासिक में भीषण हादसा, कुएं में गिरी कार, 9 की मौत

शनिवार, 4 अप्रैल 2026
UP Board 10th and 12th Result 2026

UP Board 10th and 12th Result 2026: कब आएगा यूपी बोर्ड रिजल्ट? नई तारीख

शनिवार, 4 अप्रैल 2026
Gold-Silver

Gold-Silver Rate Today: सोने-चांदी के आयात पर रोक, अब बढ़ेंगे दाम?

शनिवार, 4 अप्रैल 2026
Weather Update

Weather Update: उत्तर भारत में तूफानी हवा और ओले, किसानों की बढ़ी चिंता

शनिवार, 4 अप्रैल 2026
Next Post
मेक्सिको में पत्नी का उतारा मौत के घाट, दिमाग को रोटी के साथ खाया और खोपड़ी....

पत्नी का उतारा मौत के घाट, दिमाग को रोटी के साथ खाया और खोपड़ी....

एक ऐसी हसीना जिसने 7 मर्दों से शादी कर की लाखों की ठग्गी

एक ऐसी हसीना जिसने 7 मर्दों से शादी कर की लाखों की ठग्गी

Tripura Budget 2023 | त्रिपुरा सरकार की बड़ी सौगात, 12वीं पास करने वाली लड़कियों को मुफ्त में देंगे स्कूटी

Tripura Budget 2023: त्रिपुरा सरकार की बड़ी सौगात, 12वीं पास करने वाली लड़कियों को मुफ्त में देंगे....

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।