The News Air- चंडीगढ़ में बिजली व्यवस्था ठप होने के बाद लोग सोशल मीडिया पर खूब मजे ले रहे हैं। चंडीगढ़ प्रशासन को लेकर मीम्स की बाढ़ आ रही है। लोग कटाक्ष कर रहे हैं कि उन्होंने लंबे समय बाद फैमिली के साथ कैंडल लाइट डिनर किया। इसके लिए चंडीगढ़ प्रशासन का शुक्रिया। लोग मीम्स के जरिए यह भी बता रहे हैं कि बिजली ठप होने से पूरे शहर में उथल-पुथल मची है और प्रशासन आराम से बैठा है। वहीं, राजस्थान की तस्वीर के सहारे बताया जा रहा है कि चंडीगढ़ की औरतें सुखना लेक से पानी भरकर ला रहे हैं।
आप भी देखिए… ऐसे ही मजेदार मीम्स..