सोमवार, 13 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - एक-दो लीटर शराब पकड़कर पुलिस खुद को बादशाह समझती, पटना हाई कोर्ट की फटकार

एक-दो लीटर शराब पकड़कर पुलिस खुद को बादशाह समझती, पटना हाई कोर्ट की फटकार

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 27 जुलाई 2024
in NEWS-TICKER, बिहार
A A
0
cliQ India Hindi
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

पटना । पटना हाई कोर्ट ने 11 माह से लापता नाबालिग बच्ची का पता नहीं लगाने पर बिहार की भोजपुर जिला पुलिस को कड़ी फटकार लगाई है। कोर्ट ने भरी अदालत में कहा कि पुलिस एक-दो लीटर शराब पकड़कर अपने आप को शेर समझती है। मगर शराबबंदी कानून के तहत टैंकर और बड़े-बड़े सिंडिकेट को क्यों नहीं पकड़ पाती। जस्टिस सत्यव्रत वर्मा की एकलपीठ ने शुक्रवार को सियाराम पासवान की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट में भोजपुर एसपी को फटकार लगते हुए पुलिस की कार्यशैली पर न सिर्फ हैरानी जताई, बल्कि उसके कामकाज पर नाराजगी भी जाहिर की।

महिला आईओ भी कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे सकी

नवंबर 2023 से गायब नाबालिग बच्ची के पिता ने जिस लड़के को इस अपहरण मामले का आरोपी बनाया था, आवेदक उसके पिता हैं। कोर्ट ने भोजपुर के एसपी से जब पूछा कि लड़की की बरामदगी के लिए पिछले 11 महीने से क्या कदम उठाए गए। एसपी संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। उनका कहना था कि पिछले माह ही उनका तबादला भोजपुर हुआ है। एसपी ने बताया कि बच्ची के मोबाइल लोकेशन और उसके सोशल साइट अकाउंट को खंगाला गया है। इस पर कोर्ट ने कहा कि यह कदम आप के आने के बाद उठाया गया। इससे पहले पुलिस क्या कर रही थी। महिला आईओ भी कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पाई।

ऐसे दक्षता वाले पुलिस अधिकारी से कैसे क्राइम कंट्रोल होगा

कोर्ट ने एसपी से जानना चाहा कि ऐसे दक्षता वाले पुलिस अधिकारी से कैसे क्राइम कंट्रोल होगा। दारोगा और हवलदार केवल शराब पकड़ने में अपनी दक्षता दिखाते हैं। नाबालिगों का अपहरण, महिलाओं के गले से सोने की चेन छीनने जैसे अपराध लगातार हो रहे हैं। उसपर लगाम लगाने के लिए कड़ी कार्रवाई नहीं हो रही है। कोर्ट ने कहा कि शराबबंदी मामलों में दर्ज प्राथमिकी को पढ़ने पर ऐसा प्रतीत होता है कि किसी हिस्ट्रीशीटर या दुर्दांत अपराधी को पकड़ लिया गया हो। जब भोजपुर एसपी से नाबालिग को बरामद करने के बारे में पूछा तो उन्होंने एक माह के भीतर बच्ची को बरामद कर लेने का आश्वासन दिया।

यह भी पढे़ं 👇

Crude Oil Price Surge

Crude Oil Price Surge: कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल, $65 के पार पहुंचा भाव

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Umar Khalid Bail

Umar Khalid Bail: दिल्ली हिंसा मामले में उमर खालिद ने SC में दायर की पुनर्विचार याचिका

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Pawan Khera Case

Pawan Khera Case: कांग्रेस प्रवक्ता के खिलाफ Supreme Court पहुंची असम सरकार

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Nigeria Air Strike

Nigeria Air Strike: नाइजीरिया में सेना ने बाजार पर की बमबारी, 200 लोगों के मारे जाने की आशंका

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
अधिकारी पदस्थापित ही नहीं था तो फिर उसे कैसे दंड दिया : कोर्ट

पटना हाई कोर्ट ने राज्य सरकार के अजीबोगरीब आदेश पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि जब अधिकारी वहां पदस्थापित ही नहीं था तो फिर उसे कैसे दंड दे दिया गया। न्यायमूर्ति विवेक चौधरी के एकलपीठ ने आईएएस के लिए अनुशंसित अधिकारी तारा नंद महतो वियोगी की ओर से दायर रिट याचिका पर सुनवाई के बाद विभागीय दंड के आदेश को निरस्त कर दिया। मामला भभुआ के महिला शेल्टर होम में 2013 से 31 अक्टूबर, 2017 के बीच हुए यौन शोषण से संबंधित है। आवेदक भभुआ में वरीय उपसमाहर्ता थे। उनके जवाब पर विचार किए बिना उन्हें दंड दे दिया गया। कोर्ट ने विभागीय कार्रवाई को कानूनन गलत करार देते हुए दंड को निरस्त कर दिया।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

केंद्रीय खेल मंत्री Mansukh Mandaviya और Ayushmann Khurrana ने की…

Next Post

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में भीषण सड़क हादसा, खाई में कार गिरने से 5 बच्चों समेत 8 की मौत

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Crude Oil Price Surge

Crude Oil Price Surge: कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल, $65 के पार पहुंचा भाव

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Umar Khalid Bail

Umar Khalid Bail: दिल्ली हिंसा मामले में उमर खालिद ने SC में दायर की पुनर्विचार याचिका

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Pawan Khera Case

Pawan Khera Case: कांग्रेस प्रवक्ता के खिलाफ Supreme Court पहुंची असम सरकार

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Nigeria Air Strike

Nigeria Air Strike: नाइजीरिया में सेना ने बाजार पर की बमबारी, 200 लोगों के मारे जाने की आशंका

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
HAL GE Aerospace Deal

HAL GE Aerospace Deal: भारत में बनेंगे लड़ाकू विमानों के दमदार इंजन, डील हुई पक्की

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Thane Accident

Thane Accident: महाराष्ट्र के ठाणे में भीषण सड़क हादसा, पुल पर सीमेंट मिक्सर से टकराई वैन

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Next Post
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में भीषण सड़क हादसा, खाई में कार गिरने से 5 बच्चों समेत 8 की मौत

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में भीषण सड़क हादसा, खाई में कार गिरने से 5 बच्चों समेत 8 की मौत

मालवा नहर

मुख्यमंत्री ने मालवा नहर के काम का लिया जायजा; आज़ादी के बाद पंजाब में बनेगी पहली नहर

हाईवेज परियोजनाओं

मीत हेयर ने हाईवेज परियोजनाओं के तीन महत्वपूर्ण ज्वलंत मुद्दे नितिन गडकरी के सामने उठाए

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।