- 24 Jul 2024 11:28 AM (IST)
विपक्षी सांसदों का बहिष्कार
इंडिया गठबंधन के सांसद राज्यसभा से बजट के मुद्दे पर कुछ देर के लिए वॉक आउट कर बाहर निकले हैं. वह कुछ देर बाज दोबारा वापस जाएंगे.
- 24 Jul 2024 11:19 AM (IST)
खरगे क्या बोले?
कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्यसभा में कहा कि बजट में किसी स्टेट को कुछ नहीं मिला. सबकी थाली खाली है. सिर्फ दो को छोड़कर, इसलिए कशमीर से लेकर कन्याकुमारी तक विपक्ष इसका विरोध करती है.
- 24 Jul 2024 11:09 AM (IST)
विपक्षी सांसदों का प्रदर्शन
संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्षी सांसदों ने प्रदर्शन किया. इसमें सोनिया, राहुल गांधी और अखिलेश यादव भी शामिल हुए.
https://twitter.com/INCIndia/status/1815982404357493227
- 24 Jul 2024 11:04 AM (IST)
हंगामे के साथ कार्यवाही शुरू
लोकसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है. विपक्षी सांसद हंगामा कर रहे हैं. बजट पर वे भेदभाव का आरोप लगा रहे हैं.
- 24 Jul 2024 11:00 AM (IST)
अखिलेश का सरकार पर हमला
बजट पर समाजवादी पार्टी के सांसद अखिलेश यादव ने कहा, हम सभी मांग कर रहे थे कि किसानों को एमएसपी मिलना चाहिए, लेकिन समर्थन मूल्य किसानों के बजाय उन गठबंधन सहयोगियों को दिया जाता है जो अपनी सरकार बचा रहे हैं…सरकार कुछ भी नहीं ले सकी महंगाई को लेकर ठोस कदम. उत्तर प्रदेश को कुछ नहीं मिला. डबल इंजन सरकार से यूपी को डबल फायदा मिलना चाहिए था. मुझे लगता है कि लखनऊ की जनता ने दिल्ली की जनता को नाराज कर दिया है. डबल इंजन सरकार का क्या फायदा.
- 24 Jul 2024 10:45 AM (IST)
पीएम के साथ मंत्रियों की बैठक
पीएम मोदी के साथ वरिष्ठ मंत्रियों की बैठक हो रही है. संसद भवन में पीएम दफ्तर में बैठक हो रही है. संसद में सरकार की रणनीति पर बैठक है.
- 24 Jul 2024 10:42 AM (IST)
सरकार को घेर रहा विपक्ष
https://twitter.com/ANI/status/1815978112263545341
- 4 Jul 2024 10:40 AM (IST)
संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन
संसद के बाहर विपक्ष प्रदर्शन कर रहा है. विपक्षी सांसदों का आरोप है कि बजट में भेदभाव किया गया है. प्रदर्शन में सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी शामिल हुए हैं.
- 24 Jul 2024 10:25 AM (IST)
नहीं बोलेंगे राहुल गांधी
कांग्रेस को कुल लगभग 4 घंटे का समय लोकसभा में बजट पर बोलने के लिए मिला है. चर्चा की शुरुआत कुमारी शैलजा और शशि थरूर करेंगे. प्रणीति शिंदे भी चर्चा में हिस्सा लेंगी. कल कांग्रेस सांसदों के साथ हुई बैठक में राहुल गांधी ने कहा, सभी सांसदों को मौका मिलना चाहिए. मैं एक बार स्पीच दे चुका हूं, इसलिए मेरे बोलने की जरूरत नहीं है. राहुल गांधी के मुताबिक वह चाहते हैं कि पार्टी के सारे सांसद हर मुद्दे पर अपनी राय रखें. कोई एक या दो नेता ही हर मुद्दे पर ना बोलें.
- 24 Jul 2024 10:24 AM (IST)
बीजेपी की तरफ से बजट पर चर्चा में हिस्सा लेने वाले नेता..
- अनुराग ठाकुर
- विप्लब देव
- निशिकांत दुबे
- भृतहरि मेहताब
- 24 Jul 2024 10:22 AM (IST)
संसद में आज से बजट पर चर्चा
संसद में आज से बजट पर चर्चा होगी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को लोकसभा में बजट पेश किया. मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का ये पहला बजट था. बजट अब सत्ता पक्ष और विपक्ष के सांसद अपनी बात रखेंगे.








