नई दिल्ली, 25 जुलाई (The News Air): कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे दक्षिण भारत के कर्नाटक राज्य से आते हैं. वहां हर भद्र महिला को सम्मान के साथ ‘अम्मा’ कहा जाता है तो निर्मला सीतारमण को भी सम्मानित महसूस करना चाहिए. ‘माताजी’ अम्मा का ही अनुवाद है. ये बजट इस देश की आम जनता के खिलाफ है. मल्लिकार्जुन खरगे ने इसकी जो निंदा की है मैं उसका समर्थन करता हूं.
बजट पर पीएम मोदी को गाली दे रहा विपक्ष- रिजिजू
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिरिजू ने विपक्ष पर हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि बजट पर विपक्ष पीएम मोदी को गाली दे रहा है. विपक्ष के लोग बजट पर बात नहीं कर रहे हैं सिर्फ राजनीती कर रहे हैं. ये लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है. विपक्ष के लोगों ने बजट पर बात नहीं की. मैं अपील करता हूं बजट सेशन में सिर्फ बजट पर बात होनी चाहिए.
विपक्ष को बजट से नहीं बजट बनाने वाले लोगों से दिक्कत-शहजाद पूनावाला
बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने कहा कि बजट पर इंडिया गठबंधन अपने रुख को साफ करे. आरजेडी कहती है कि बिहार को ‘झुनझुना’ दिया गया है, जबकि मल्लिकार्जुन खरगे कहते हैं कि बिहार और आंध्र प्रदेश को ‘पकौड़े और जलेबी’ दिए गए. पूनावाला ने अगर किसी राज्य को उसका अधिकार दिया जाए तो इंडी अलायंस के लोक उस राज्य को लोगों का किस प्रकार से अपमान करते हैं. राजद को बताना चाहिए कि क्या वो खरगे जी की बयान के इत्तेफाक रखते हैं. विपक्ष को बजट से नहीं बजट बनाने वाले लोगों से दिक्कत है.
मनीष तिवारी ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया. तिवारी ने बॉर्डर की स्थिति और चीन के साथ भारी व्यापार घाटे पर चर्चा की मांग की.
TMC सांसद अभिषेक बनर्जी ने सरकार पर बोला हमला
लोकसभा में बुधवार को बजट पर चर्चा के दौरान अध्यक्ष ओम बिरला और टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के बीच कई बार तीखी नोकझोंक देखने को मिली. बनर्जी ने कहा कि अपनी कुर्सी की पेटी बांधकर रखिए, मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है. बनर्जी बजट को लेकर सरकार पर लगातार हमलावर रहे. उन्होंने पीएम मोदी और वित्त मंत्री पर निशाना साधा.
आज भी संसद में हंगामे के आसार
कल यानी बुधवार को संसद को दोनों सदनों में बजट के विरोध में जबरदस्त हंगामा हुआ था. आज भी सत्र के हंगामेदार के आसार हैं. बुधवार को वित्त मंत्री के खिलाफ विपक्षी नेताओं ने नारेबाजी की थी. राज्यसभा में चर्चा के दौरान विपक्ष के नेताओं ने वॉकआउट किया था.








