शनिवार, 11 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - दिल्ली में समान्य सीट से एससी को टिकट, केवल ‘‘आप’’ कर सकती है…

दिल्ली में समान्य सीट से एससी को टिकट, केवल ‘‘आप’’ कर सकती है…

बाबा साहब का सपना साकार- अरविंद केजरीवाल

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 27 फ़रवरी 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
दिल्ली में समान्य सीट से एससी को टिकट, केवल ‘‘आप’’ कर सकती है...
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

– अभी तक कोई भी पार्टी एससी समाज के व्यक्ति को समान्य सीट से नहीं लड़ाती थी, केवल सुरक्षित सीट से लड़ाया जाता था- अरविंद केजरीवाल

– ‘‘आप’’ ने पंजाब विधानसभा चुनाव में भी मोहाली समान्य सीट से एससी समाज के कुलवंत सिंह को चुनाव लड़ाया और जीते भी- अरविंद केजरीवाल

– कोंडली विधानसभा से विधायक कुलदीप कुमार एक सफ़ाई कर्मचारी के बेटे हैं और बेहद ग़रीब परिवार से आते हैं- अरविंद केजरीवाल

– कुलदीप कुमार को कोंडली विधानसभा के साथ-साथ आसपास की विधानसभाओं में भी लोग बहुत प्यार करते हैं- अरविंद केजरीवाल

– हम उम्मीद करते हैं कि समान्य सीट पूर्वी दिल्ली से एससी समाज के लड़के कुलदीप कुमार को चुनाव लड़ाने के फैसले का जनता स्वागत करेगी- अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली, 27 फरवरी (The News Air) आम आदमी पार्टी ने पूर्वी दिल्ली समान्य लोकसभा सीट से एससी समाज से आने वाले कोंडली के विधायक और सफाई कर्मचारी के बेटे कुलदीप कुमार को टिकट देकर एक क्रांतिकारी कदम उठाया है। ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने इस फैसले पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्वी दिल्ली जनरल कैटेगरी की सीट है। यहां से हमने एससी समाज के कुलदीप कुमार को टिकट दिया है। अभी तक कोई पार्टी जनरल सीट से एससी समाज के व्यक्ति को टिकट नहीं देती थी। एससी समाज के व्यक्ति को केवल सुरक्षित सीटों से ही चुनाव लड़वाया जाता था। पूरे देश में केवल आम आदमी पार्टी ही है, जो बाबा साहब के सपने को साकार कर सकती है। उन्होंने कहा कि कुलदीप कुमार एक सफ़ाई कर्मचारी के बेटे हैं और बेहद ग़रीब परिवार से आते हैं। पूरी उम्मीद हैं कि समान्य सीट से एक एससी समाज के लड़के को चुनाव लड़ाने के हमारे इस फैसले का जनता स्वागत करेगी और अपना आशीर्वाद देगी।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पीएसी की बैठक के बाद ट्वीटर पर एक वीडिया जारी कर कहा कि आज आम आदमी पार्टी ने आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए कुछ लोकसभा सीटों पर टिकट की घोषणा की है। जिसमें नई दिल्ली से सोमनाथ भारती, पश्चिमी दिल्ली से महाबल मिश्रा, दक्षिण दिल्ली से सहीराम, पूर्वी दिल्ली से कुलदीप कुमार उर्फ मोनू और हरियाणा में कुरुक्षेत्र से सुशील गुप्ता को टिकट दिया जा रहा है। पूर्वी दिल्ली की सीट से कुलदीप कुमार को टिकट देकर एक क्रांतिकारी कदम उठाया गया है। पूर्वी दिल्ली जनरल कैटेगरी की सीट है और कुलदीप कुमार एससी समाज से आते हैं। अभी तक कोई भी पार्टी एससी समाज के व्यक्ति को जनरल कैटेगरी की सीट से नहीं लड़ाती थी। इससे पहले, एससी समाज के व्यक्ति को केवल रिजर्व कैटेगरी की सीट से लड़ाया जाता था। आम आदमी पार्टी जात-पात में यकीन नहीं करती है। आम आदमी पार्टी मानती है कि सब लोग बराबर है, अगर कोई काबिल है तो उसे उस सीट से लड़ाया जा सकता है।

‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह पहली बार नहीं है। इससे पहले पंजाब विधानसभा चुनाव में भी हम लोगों ने मोहाली की जनरल सीट पर एससी समाज से आने वाले कुलवंत सिंह को चुनाव लड़ाया था। हमने न केवल जनरल कैटेगरी की सीट से टिकट देकर उनको लड़वाया था, बल्कि वहां की जनता ने उनको उस सीट से जिताया भी था। कुलवंत सिंह इस समय मोहाली के विधायक हैं। इस बार भी हम पूर्वी दिल्ली से जो कि एक जनरल कैटेगरी की सीट है, वहां से कुलदीप कुमार उर्फ मोनू को चुनाव लड़ा रहे हैं।

यह भी पढे़ं 👇

Indian Pharmacopoeia

Indian Pharmacopoeia Recognition: 22 देशों ने दी मान्यता, Pharma Stocks में होगा बड़ा बदलाव

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Strait of Hormuz Mines

Strait of Hormuz Mines: ईरान खुद भूला बारूदी सुरंगें कहां बिछाईं, अमेरिका का बड़ा दावा

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Mojtaba Khamenei Health

Mojtaba Khamenei Health: बिगड़ा चेहरा और पैर में गंभीर चोट, Reuters का बड़ा खुलासा

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
JD Vance Islamabad Visit

JD Vance Islamabad Visit: F-16 की सुरक्षा में पहुंचे अमेरिकी उपराष्ट्रपति, क्या था डर?

शनिवार, 11 अप्रैल 2026

‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मोनू एक सफाई कर्मचारी का बेटा है और गरीब परिवार से आता है। वो इससे पहले काउंसलर थे। जब तीनों नगर निगम अलग थे, तब वो पूर्वी दिल्ली से नेता प्रतिपक्ष थे। कुलदीप कुमार समाज के लिए बहुत काम करते हैं। जनता की सेवा के लिए वो रात-दिन तैयार रहता है। रात के 12 बजे भी एक फोन पर वो आपकी मदद के लिए हमेशा तैयार रहता है। दिल्लीवासी उनकी काफी तारीफ करते हैं। इस समय कुलदीप कुमार कोंडली विधानसभा से विधायक हैं। लेकिन अपनी विधानसभा के साथ-साथ आसपास के विधानसभाओं में भी लोग उनको बहुत प्यार करते हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि हमने जनरल कैटेगरी की सीट से एक एससी समाज के लड़के को चुनाव लड़ाने का यह जो कदम उठाया है, उसका सब लोग स्वागत करेंगे। सब लोग हमें अपना आशीर्वाद देंगे और सभी समाज के लोगों का हमें आशीर्वाद और साथ मिलेगा। हमें पूरा यकीन है कि हमारे सभी उम्मीदवार भारी मतों के अंतर के साथ जीतेंगे।

‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, ‘‘पूर्वी दिल्ली जनरल केटेगरी की सीट है। यहां से हमने एससी समाज के कुलदीप कुमार को टिकट दिया है। कोई पार्टी जनरल सीट से एससी समाज को टिकट नहीं देती। बाबा साहब के सपने को केवल “आप” पूरा कर रही है। कुलदीप कुमार एक सफ़ाई कर्मचारी के बेटे हैं, बेहद ग़रीब परिवार से आते हैं। अभी वो कोंडली विधानसभा से विधायक हैं। आप सभी का आशीर्वाद चाहिए।’’

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा पंजाब के 69 स्कूलों को ने 5.17 करोड़ की ‘बैस्ट स्कूल अवॉर्ड’ राशि बाँटी

Next Post

पंजाब सरकार वाजिब दरों पर रेत मुहैया करवाने के लिए खोलेगी 12 और सार्वजनिक रेत खदानें

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Indian Pharmacopoeia

Indian Pharmacopoeia Recognition: 22 देशों ने दी मान्यता, Pharma Stocks में होगा बड़ा बदलाव

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Strait of Hormuz Mines

Strait of Hormuz Mines: ईरान खुद भूला बारूदी सुरंगें कहां बिछाईं, अमेरिका का बड़ा दावा

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Mojtaba Khamenei Health

Mojtaba Khamenei Health: बिगड़ा चेहरा और पैर में गंभीर चोट, Reuters का बड़ा खुलासा

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
JD Vance Islamabad Visit

JD Vance Islamabad Visit: F-16 की सुरक्षा में पहुंचे अमेरिकी उपराष्ट्रपति, क्या था डर?

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
China Iran MANPADS

China Iran MANPADS: सीजफायर के बीच चीन ईरान को दे रहा खतरनाक मिसाइलें, बड़ा खुलासा

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
1973 Oil Crisis

1973 Oil Crisis: जब Arab-Israel War ने दुनिया की अर्थव्यवस्था हिला दी

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Next Post
पंजाब सरकार वाजिब दरों पर रेत मुहैया करवाने के लिए खोलेगी 12 और सार्वजनिक रेत खदानें

पंजाब सरकार वाजिब दरों पर रेत मुहैया करवाने के लिए खोलेगी 12 और सार्वजनिक रेत खदानें

हंस फाउंडेशन

पंजाब सरकार द्वारा हंस फाउंडेशन के साथ समझौता सहीबद्ध

Dr. Balvir Singh

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह के दख़ल के उपरांत 108 एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन ने हड़ताल की ख़त्म

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।