शनिवार, 11 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - पहले पातशाह श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्री हरमंदिर साहिब में मत्था टेका

पहले पातशाह श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्री हरमंदिर साहिब में मत्था टेका

गुरुघर का आशीर्वाद लेकर पंजाब की प्रगति, खुशहाली और चढ़दी कला के लिए अरदास की

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 5 नवम्बर 2025
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
Cm Mann
113
SHARES
751
VIEWS
ShareShareShareShareShare

अमृतसर, 5 नवंबर (The News Air) पहले पातशाह श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पवित्र अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज श्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक होकर अकाल पुरख के आगे राज्य में अमन-शांति, विकास और खुशहाली के लिए अरदास की।

पावन स्थान पर मत्था टेकने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा, “मैं युगों-युगों तक अटल श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के आगे श्रद्धा और आदर के साथ सिर झुकाकर अरदास की कि सरकार का हर कदम पंजाब को देश का अग्रणी राज्य बनाने और यहां के लोगों की भलाई के लिए समर्पित हो।”

सभी पंजाबियों को श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने राज्य में सांप्रदायिक सौहार्द, अमन-शांति और भाईचारे की डोर को और मजबूत होने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि केवल सिख ही नहीं, बल्कि हर पंजाबी इस पवित्र स्थान पर आकर महान गुरु साहिबानों की कृपा और आशीर्वाद प्राप्त करता है।

उन्होंने कहा कि प्रकाश पर्व के अवसर पर देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु गुरु घर में नतमस्तक हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि पंजाब से श्रद्धालुओं का एक जत्था पहले पातशाह के प्रकाश पर्व समारोहों में शामिल होने के लिए पाकिस्तान के ननकाना साहिब के दर्शन करने गया हुआ है।

यह भी पढे़ं 👇

Indian Pharmacopoeia

Indian Pharmacopoeia Recognition: 22 देशों ने दी मान्यता, Pharma Stocks में होगा बड़ा बदलाव

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Strait of Hormuz Mines

Strait of Hormuz Mines: ईरान खुद भूला बारूदी सुरंगें कहां बिछाईं, अमेरिका का बड़ा दावा

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Mojtaba Khamenei Health

Mojtaba Khamenei Health: बिगड़ा चेहरा और पैर में गंभीर चोट, Reuters का बड़ा खुलासा

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
JD Vance Islamabad Visit

JD Vance Islamabad Visit: F-16 की सुरक्षा में पहुंचे अमेरिकी उपराष्ट्रपति, क्या था डर?

शनिवार, 11 अप्रैल 2026

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाबवासियों ने उनकी सरकार को राज्य की सेवा करने की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है और वे अकाल पुरख की कृपा प्राप्त करने के लिए इस पावन स्थल पर नतमस्तक हुए हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि वे खुद को भाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें इस स्थान पर परमात्मा का आशीर्वाद प्राप्त हुआ, जिससे उन्हें राज्य की जनता की सेवा मिशनरी भावना से करने के लिए नया उत्साह और जोश मिला है।

करतारपुर लांघा (कॉरिडोर) खोले जाने के संबंध में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार को करतारपुर लांघा खोल देना चाहिए। उन्होंने कहा कि संगत की भावनाओं का सम्मान करते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय को इस लांघे को खोलने की प्रक्रिया तुरंत शुरू करनी चाहिए, ताकि श्रद्धालु श्री गुरु नानक देव जी के चरण-स्पर्श से पवित्र उस स्थान के दर्शन कर सकें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत से करतारपुर साहिब के दर्शन के लिए जाने वाली संगत मात्र चार घंटों में वापस लौट आती है, इसलिए इसे बंद रखने का कोई तर्क नहीं बनता। उन्होंने कहा कि जब सिख संगत का जत्था पाकिस्तान जा चुका है, तो करतारपुर लांघा खोलने में भी अब कोई देरी नहीं होनी चाहिए।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Zohran Mamdani की जीत से डरा Wall Street, ‘Rent Freeze’ और ‘Tax’ को बताया रिस्की

Next Post

Chandigarh Firing: होटल मालिक के घर पर ताबड़तोड़ गोलियां, 4 राउंड फायरिंग, थार का शीशा टूटा

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Indian Pharmacopoeia

Indian Pharmacopoeia Recognition: 22 देशों ने दी मान्यता, Pharma Stocks में होगा बड़ा बदलाव

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Strait of Hormuz Mines

Strait of Hormuz Mines: ईरान खुद भूला बारूदी सुरंगें कहां बिछाईं, अमेरिका का बड़ा दावा

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Mojtaba Khamenei Health

Mojtaba Khamenei Health: बिगड़ा चेहरा और पैर में गंभीर चोट, Reuters का बड़ा खुलासा

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
JD Vance Islamabad Visit

JD Vance Islamabad Visit: F-16 की सुरक्षा में पहुंचे अमेरिकी उपराष्ट्रपति, क्या था डर?

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
China Iran MANPADS

China Iran MANPADS: सीजफायर के बीच चीन ईरान को दे रहा खतरनाक मिसाइलें, बड़ा खुलासा

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
1973 Oil Crisis

1973 Oil Crisis: जब Arab-Israel War ने दुनिया की अर्थव्यवस्था हिला दी

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Next Post
firing-1

Chandigarh Firing: होटल मालिक के घर पर ताबड़तोड़ गोलियां, 4 राउंड फायरिंग, थार का शीशा टूटा

punjab university chandigarh

Panjab University Senate भंग करने का नोटिफिकेशन रद्द, केंद्र ने वापस लिया फैसला

Aman Arora

मंत्री अमन अरोड़ा के प्रयासों से भाई रणजीत सिंह ढडरियां ने ढडरियां गांव में सरकारी आईटीआई का किया शिलान्यास

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।