वीकली एक्सपायरी के दिन ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत मिल रहे हैं। एशिया की पॉजिटिव शुरुआत हुई है। लेकिन SGX NIFTY में फ्लैट कारोबार हो रहा है। DOW FUTURES करीब 125 अंक ऊपर है। हालांकि कल अमेरिकी बाजार गिरावट पर बंद हुए थे। Dow 87 अंक फिसलकर 34220 पर बंद हुआ था। वहीं, S&P में 15 और Nasdaq में 40 अंकों की गिरावट देखने को मिली थी। US फ्यूचर्स कारोबार में तेजी दिख रही है। वहीं, एशियाई बाजारों से सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं।
कच्चे तेल में फिर से उबाल
कच्चे तेल में फिर से उबाल देखने को मिल रहा है। एक दिन में इसका भाव 5 फीसदी चढ़ा है। ब्रेंट का भाव $105 के पार पहुंच गया है। चीन में कोविड प्रतिबंधों में कुछ छूट मिली है। डिमांड बढ़ने की संभावनाओं का भाव पर असर देखने को मिल रहा है। यूक्रेन युद्ध की वजह से एनर्जी इंडेक्स में 32% की तेजी आई है। इस बीच OPEC देशों की चेतावनी में कहा गया है कि रूसी तेल का EU के पास विकल्प नहीं है। रूसी तेल पर EU के प्रतिबंध के गंभीर परिणाम होंगे।
इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। SGX NIFTY 27.00 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 1.60 फीसदी की बढ़त के साथ 26,755.05
के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.53 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 1.60 फीसदी चढ़कर 17,262.77 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.16 फीसदी की गिरावट के साथ 21,285.35 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 1.18 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.43 फीसदी की गिरावट के साथ 3,198.73के स्तर पर दिख रहा है।