Stocks In News Today: शेयरों की हर चाल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर।
फोकस में TATA STEEL
चौथी तिमाही में Tata Steel का क्रूड स्टील प्रोडक्शन नए शिखर पर पहुंच गया है। इसमें 13 फीसदी की बढ़त हुई है। वहीं कंपनी की देश में डिलिवरी में भी 6% की ग्रोथ रही है जबकि FY 22 में ऑटोमोटिव और स्पेशल प्रोडक्ट ग्रोथ 27% रही। FY 22 में Tata Steel यूरोप का प्रोडक्शन 6% बढ़ा है।
फोकस में MARICO
चौथी तिमाही में MARICO ने सतर्क अपडेट दिया है। जिसके मुताबिक इस अवध में कंपनी की रेवेन्यू ग्रोथ 2 से 3 फीसदी रह सकती है। डिमांड में सुस्ती रही है। कई प्रोडक्ट्स के दाम बढ़ाने से भी मार्जिन में असर नहीं पड़ा है। कंपनी के मुनाफे में हल्की बढ़त संभव है।कंपनी ने हेयर ऑयल, खाने के तेल के दाम बढ़ाए है। वॉल्यूम में हल्की बढ़त देखने को मिली। 2 साल के CAGR आधार पर डबल डिजिट वॉल्यूम ग्रोथ रहा है। वैल्यु टर्म में Saffola फ्रेंचाइज में 10% से ज्यादा ग्रोथ दिखा है।
फोकस में SOUTH INDIAN BANK
सालाना आधार पर कुल डिपॉजिट 8% बढ़कर 89142 करोड़ रुपये पर रही है जबकि ग्रॉस लोन 4% बढ़कर 61815 करोड़ रुपये पर रहा है। CASA रेश्यो 12% बढ़कर 33.21% पर रहा है।
फोकस में POONAWALA FINCORP
बैंक ने करीब 3,330 करोड़ रपये के लोन बांटे है। AUM 17% बढ़कर 16,575 करोड़ रुपये रही है।कलेक्शन एफिसिएंसी 108.4% रहा है।
महंगी हुई गैस
MGL ने CNG के दाम 7/kg बढ़ाकर 67/kg किया है। MGL ने घरेलू PNG के दाम 5/scm बढ़ाकर 41/scm किया है। IGL ने दिल्ली में CNG के दाम 2.5/kg बढ़ाकर 66.61/kg किया है।
फोकस में GUJARAT GAS
कंपनी ने NTPC के साथ करार किया है।
फोकस में INDIGO
Rakesh Gangwal इस साल 5-7% होल्डिंग बेच सकते हैं। Rakesh Gangwal की 4 निवेश बैंकों से चर्चा करेगे। Gangwal परिवार के पास कंपनी की 36.6% हिस्सेदारी है। Gangwal परिवार के हिस्से की वैल्यू 28,097 करोड़ रुपये है।
फोकस में TVS MOTOR
TVS Motor का Jio-BP के साथ करार हुआ है। यह करार पब्लिक चार्जर सॉल्यूसंश के लिए किया गया है।
फोकस में BARBEQUE NATION
CX Partners ब्लॉक डील में शेयर बेचेगा। 5-7% डिस्काउंट पर सौदे संभव है।
फोकस में RAIN INDUSTRIES
विशाखापट्टनम प्लांट आंशिक रूप से बंद किया है। कच्चे माल की कमी की वजह से कंपनी ने यह फैसला लिया है।
फोकस में TCS
Kansas के लेबर डिपार्टमेंट के साथ करार किया है। इंश्योरेंस सिस्टम को डिजिटल करने के लिए करार किया है।