शनिवार, 4 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - अब नहीं होगा इलाज में इंतज़ार – नशा मुक्ति केंद्रों में बढ़ाई गई बिस्तरों की संख्या!

अब नहीं होगा इलाज में इंतज़ार – नशा मुक्ति केंद्रों में बढ़ाई गई बिस्तरों की संख्या!

पंजाब को स्वस्थ, रोजगार युक्त और रंगला पंजाब बनाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं - स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 21 अप्रैल 2025
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
Dr. Balbir
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

संगरूर, 21 अप्रैल (The News Air) पंजाब सरकार द्वारा राज्य को नशा मुक्त करने के लिए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के तहत चलाई जा रही ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ मुहिम की प्रगति के बारे में समीक्षा करने के लिए ज़िला प्रशासनिक कॉम्प्लेक्स में बुलाई प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की बैठक के दौरान पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि पंजाब को स्वस्थ, रोजगार युक्त और रंगला पंजाब बनाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं और नेक नीयत से नीति बनाकर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

उन्होंने बताया कि नशा पीड़ितों को नशा छुड़ाओ केंद्रों में सर्वोत्तम इलाज सुविधाएं, योगा, मेडिटेशन करवाने के बाद कृषि, आई.टी सेक्टर, औद्योगिक प्रशिक्षण, फूड इंडस्ट्री आदि सहित अनेकों कौशल विकास कोर्स करवाने के भी विशिष्ट प्रयास किए जा रहे हैं और यह प्रशिक्षण समूह आधारित होगा ताकि सरकारी योजनाओं के सब्सिडी कंपोनेंट के तहत 2 लाख रुपये से लेकर 25 लाख रुपये तक के कर्जे बैंकों के माध्यम से दिलवाए जा सकें और ऐसे व्यक्ति स्वरोजगार के समर्थ बनते हुए समाज की मुख्य धारा में शामिल होकर खुशहाल जीवन व्यतीत कर सकें।

उन्होंने बताया कि ज़िला संगरूर में सरकारी और प्राइवेट तौर पर चल रहे नशा मुक्ति केंद्रों में नशा पीड़ितों के लिए बिस्तरों की व्यवस्था बढ़ाने के लिए प्रबंध किए गए हैं जिसके तहत सरकारी नशा मुक्ति केंद्र में 10 बिस्तर, रेड क्रॉस केंद्र में 15 बिस्तर और 7 प्राइवेट केंद्रों में 65 बिस्तरों की व्यवस्था को बढ़ाने के लिए भवानीगढ़ और संगरूर के नर्सिंग कॉलेजों में 50-50 बिस्तर और पुनर्वास केंद्र में भी 50 बिस्तरों का प्रबंध किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि ज़िला संगरूर में 150 से 200 और बिस्तरों का प्रबंध करने के लिए भी योजना प्रगति अधीन है।

कैबिनेट मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने ऐलान किया कि जो नशा पीड़ित व्यक्ति नशा छुड़ाओ केंद्रों में से अपना इलाज अधूरा छोड़कर फरार होंगे तो पकड़े जाने पर उन्हें दोबारा नशा छुड़ाओ केंद्र में भर्ती करवाने की जगह जेलों के अंदर भेजा जाएगा और उनके परिवारों को सरकार द्वारा सरकारी योजनाओं के तहत दी जा रही सभी सब्सिडियां बंद कर दी जाएंगी।

कैबिनेट मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि नशे की गिरफ्त में फंसे व्यक्तियों को स्वस्थ करने के प्रयासों में बाधा डालने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

कैबिनेट मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने नशे के काले कारोबार से जुड़े बुरे तत्वों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि पंजाब में नशा बेचने वालों का अंजाम बहुत बुरा होगा। उन्होंने यह भी कहा कि जो व्यक्ति नशीली दवाइयों, नशे की गोलियों, मिलावटी भोजन और खाद्य पदार्थों के माध्यम से जानबूझकर जहर परोस रहे हैं उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचाना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि युद्ध नशे के विरुद्ध मुहिम का एक ही मकसद पंजाब की जवानी और आने वाली पीढ़ियों को नशे की दलदल में गिरने से बचाना है जिसकी पूर्ति हेतु आप सरकार जहां खेलें वतन पंजाब कीयां के माध्यम से राज्य में खेल संस्कृति को प्रोत्साहित कर रही है वहीं लगातार जागरूकता के कारण नशा पीड़ितों के माता-पिता और परिवारिक सदस्य अपने बच्चों को इस सामाजिक बुराई से छुटकारा दिलवाने के लिए सरकार को सहयोग देते हुए नशा छुड़ाओ केंद्रों में दाखिल करवाने लग पड़े हैं।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि राज्य में फैले नशे के जाल को तोड़ने के लिए जहां पंजाब पुलिस सार्थक भूमिका निभा रही है वहीं विशेष फ्लाइंग स्क्वाड का गठन भी किया जा रहा है जो नशीली दवाइयों की बिक्री और सप्लाई चेन को तोड़ने में सक्रिय योगदान देगा। उन्होंने बताया कि शैक्षणिक संस्थानों के नजदीक टॉफियों, ठंडे सोड़ों की आड़ में बिकती नशीले तत्वों वाली वस्तुओं की बिक्री पर पूर्ण पाबंदी लगाई गई है जिसके बारे में माता-पिता और अध्यापकों को भी अधिक सचेत होते हुए बच्चों पर नजर रखने की जरूरत है।

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

शनिवार, 4 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates 4 April 2026

Breaking News Live Updates 4 April 2026: Today Big Updates, हर पल खबर

शनिवार, 4 अप्रैल 2026
Today in History 4 April

Today in History 4 April: आज के दिन बदली थी दुनिया, जानें चौंकाने वाले किस्से

शनिवार, 4 अप्रैल 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: दो Western Disturbances से कश्मीर में भारी बारिश, ओलावृष्टि का खतरा

शनिवार, 4 अप्रैल 2026

बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने ज़िला संगरूर में मच्छरों और गंदे पानी से पैदा होने वाले रोगों की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान तेज करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों में पीने वाले पानी के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे जाएं। उन्होंने फूड सेफ्टी वैन के माध्यम से भी खाद्य पदार्थों की चेकिंग बढ़ाने के आदेश दिए। स्वास्थ्य मंत्री ने डेंगू, चिकनगुनिया जैसी बीमारियों से बचाव के लिए किए प्रबंधों की भी समीक्षा की।

बैठक के दौरान विधायक नरिंदर कौर भराज, एस.एस.पी सरताज सिंह चाहल, ए.डी.सी अमित बंबी, ए.डी.सी विकास सुखचैन सिंह पापड़ा, एस.पी नवनीत सिंह विर्क, एस.डी.एम चरनजोत सिंह वालिया, सिविल सर्जन डॉ. संजय कामरा सहित अन्य अधिकारी भी हाजिर थे।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

पंचायत सचिव की रिश्वतखोरी उजागर! 20,000 लेते हुए विजिलेंस ने दबोचा

Next Post

गांवों के तालाबों में नई जान फूंक रही ‘आप’ सरकार – शुरू हुआ ग्रामीण पंजाब में नए युग का सूर्योदय!

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

शनिवार, 4 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates 4 April 2026

Breaking News Live Updates 4 April 2026: Today Big Updates, हर पल खबर

शनिवार, 4 अप्रैल 2026
Today in History 4 April

Today in History 4 April: आज के दिन बदली थी दुनिया, जानें चौंकाने वाले किस्से

शनिवार, 4 अप्रैल 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: दो Western Disturbances से कश्मीर में भारी बारिश, ओलावृष्टि का खतरा

शनिवार, 4 अप्रैल 2026
Aaj Ka Rashifal 4 April 2026

Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: किन राशियों को मिलेगी बड़ी राहत, जानें

शनिवार, 4 अप्रैल 2026
Ear Pain Causes

Ear Pain Causes: कान में दर्द इग्नोर किया तो कैंसर तक हो सकता है

शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026
Next Post
sond

गांवों के तालाबों में नई जान फूंक रही 'आप' सरकार – शुरू हुआ ग्रामीण पंजाब में नए युग का सूर्योदय!

Air Force Officer Assaulted and his Wife Abused In Karnataka Road Rage viral video

Bengaluru में Indian Air Force Officer पर हमला, बोले- भगवान मदद करें!

Ram Dev

Sharbat Jihad Controversy: रामदेव ने Court में मानी हार, हटाएंगे सभी Ads!

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।