चंडीगढ़ (The News Air) : पंजाब पुलिस के काफ़िले में आज नए वाहन शामिल हुए। जिनमें 16 महिंद्रा बोलेरो गाड़ियां और 56 मोटरसाइकिलें है, जिन्हें मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। पंजाब पुलिस को मिली गाड़ियां की विशेषता की बात करे तो यह गाड़ियां हाई सिक्योरिटी से लेस हैं। इन्हें दो सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं एक बाहर जो ट्रैफिक पर नजर रखेगा और दूसरा जो पीड़ित पर नजर रखेगा। सभी गाड़ियां पासवर्ड प्रोटेक्टेड हैं अगर कोई इन गाड़ियों से छेड़छाड़ करता है तो अलर्ट मेसेज कंट्रोल रूम को चला जाएगा।








