इलाहाबाद हाईकोर्ट ने निचली अदालत के फैसले को कायम रखते हुए वाराणसी में स्थित ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे को जारी रखने के लिए हरी झंडी दे दी है। दरअसल, वाराणसी जीला जज ने 21 जुलाई को ASI सर्वे का आदेश दिया था। वहीं इसके खिलाफ मुस्लिम पक्ष ने इस मामले को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। अब कोर्ट ने याचिका खारिज कर सर्वे को जारी रखने के आदेश दिए हैं।
लेकिन आज इस मामले में एक और नया मोड़ सामने आया है जहां एक बौद्ध धर्म गुरू ने सुप्रीम कोर्ट में दावा किया है कि ये उनका मठ है। बौद्ध धर्म गुरू ने कहा SCमें रिट दायर कर कहा है कि ज्ञानवापी मस्जिद या मंदिर नहीं एक बौद्ध मठ है।








