सोमवार, 6 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - बजरंग और साक्षी की नई मांग, संजय सिंह ना लड़े WFI के चुनाव

बजरंग और साक्षी की नई मांग, संजय सिंह ना लड़े WFI के चुनाव

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 11 दिसम्बर 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, खेल, राष्ट्रीय
A A
0
बजरंग और साक्षी की नई मांग, संजय सिंह ना लड़े WFI  के चुनाव
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

The News Air: ओलंपिक पदक विजेता पहलवान बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक सोमवार को खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मिले और उनसे एक बार फिर आग्रह किया कि भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह से जुड़े किसी भी व्यक्ति को राष्ट्रीय महासंघ के आगामी चुनाव लड़ने से रोका जाए।

WFI के बहुप्रतीक्षित चुनाव 21 दिसंबर को महासंघ की आम सभा की बैठक में होने हैं और इसी दिन नतीजों की घोषणा भी की जाएगी।बजरंग और साक्षी उन पहलवानों में शामिल थे जिन्होंने दो महीने तक बृज भूषण के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन की अगुआई की थी। भारतीय जनता पार्टी के सांसद बृज भूषण पर यौन उत्पीड़न के कई आरोप लगे हैं।

तोक्यो ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता बजरंग के अनुसार उन्होंने अपना विरोध-प्रदर्शन वापस लिया था क्योंकि सरकार ने आश्वासन दिया था कि बृज भूषण से जुड़ा कोई व्यक्ति चुनाव नहीं लड़ पाएगा।बृज भूषण के विश्वासपात्र संजय सिंह और 2010 राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता अनिता श्योराण डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष पद के लिए चुनौती पेश कर रहे हैं।

बजरंग ने ‘PTI’ (भाषा) से कहा, ‘‘हां, आज हमने खेल मंत्री से मुलाकात की और उन्हें उनका वादा याद दिलाया कि बृज भूषण से जुड़ा कोई व्यक्ति डब्ल्यूएफआई चुनाव नहीं लड़ेगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘संजय सिंह उसका करीबी है और उसे चुनाव से हटना चाहिए या फिर हम जल्द ही अपनी भविष्य की कार्रवाई पर फैसला करेंगे। हमने मंत्री को यह बता दिया है।’’

यह भी पढे़ं 👇

Punjab Free Electricity

Punjab Free Electricity: घाटे में चल रहा बिजली विभाग अब मुनाफे में, 90% घरों को मुफ्त बिजली देकर भी कमाया प्रॉफिट: CM भगवंत मान

सोमवार, 6 अप्रैल 2026
Harpal Singh Cheema

Punjab Tax Recovery: भगवंत मान सरकार ने टैक्स चोरों पर कसा शिकंजा, 1,137 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड वसूली

सोमवार, 6 अप्रैल 2026
Raghav Chadha

Raghav Chadha का AAP के नेताओं पर बड़ा हमला! अब क्या फैसला लेंगे?

सोमवार, 6 अप्रैल 2026
Global Recession 2026

Global Recession 2026: ईरान युद्ध से पूरी दुनिया में मंदी का खतरा, समझिए क्या होती है आर्थिक मंदी

सोमवार, 6 अप्रैल 2026

बजरंग ने कहा कि उन्हें अनिता से कोई समस्या नहीं है क्योंकि वह पूर्व पहलवान है और खिलाड़ियों के हालात से वाकिफ है।उन्होंने कहा, ‘‘हम चाहते हैं कि कोई पूर्व पहलवान डब्ल्यूएफआई का प्रभार संभाले जिसे कम से कम यह तो पता हो कि देश के लिए पदक जीतने के लिए क्या करना होता है। अनिता राष्ट्रमंडल खेलों की पदक विजेता हैं और पहलवानों की मांगों को समझती हैं।’’

डब्ल्यूएफआई की पहला महिला अध्यक्ष बनने के लिए चुनौती पेश कर रहीं अनिता बृज भूषण के खिलाफ यौन उत्पीड़न के मामले में कथित तौर पर गवाह हैं।बृज भूषण पर यौन उत्पीड़न के कई आरोप लगे हैं और वह अभी जमानत पर हैं। वह डब्ल्यूएफआई का चुनाव नहीं लड़ सकते क्योंकि पदाधिकारी के रूप में 12 साल पूरे कर चुके हैं जो राष्ट्रीय खेल संहिता के तहत अधिकतम कार्यकाल है।

बृज भूषण ने साथ ही आश्वासन दिया है कि उनके परिवार का कोई सदस्य चुनाव नहीं लड़ेगा।उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृज भूषण और इसी संघ का उपाध्यक्ष उनका बेटा करण चुनाव नहीं लड़ेंगे।बिहार कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और बृज भूषण के दामाद विशाल सिंह भी चुनाव नहीं लड़ रहे। (भाषा)

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

12 दिसंबर 2023 : आपका जन्मदिन

Next Post

भारतीय-अमेरिकी मेडिकल छात्रा ने ‘मिस इंडिया यूएसए 2023’ का पहना ताज

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Punjab Free Electricity

Punjab Free Electricity: घाटे में चल रहा बिजली विभाग अब मुनाफे में, 90% घरों को मुफ्त बिजली देकर भी कमाया प्रॉफिट: CM भगवंत मान

सोमवार, 6 अप्रैल 2026
Harpal Singh Cheema

Punjab Tax Recovery: भगवंत मान सरकार ने टैक्स चोरों पर कसा शिकंजा, 1,137 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड वसूली

सोमवार, 6 अप्रैल 2026
Raghav Chadha

Raghav Chadha का AAP के नेताओं पर बड़ा हमला! अब क्या फैसला लेंगे?

सोमवार, 6 अप्रैल 2026
Global Recession 2026

Global Recession 2026: ईरान युद्ध से पूरी दुनिया में मंदी का खतरा, समझिए क्या होती है आर्थिक मंदी

सोमवार, 6 अप्रैल 2026
Sticker On Fruits

Sticker On Fruits: फलों-सब्जियों पर लगे स्टिकर खतरनाक, FSSAI ने दी चेतावनी, सिर्फ धोना काफी नहीं

सोमवार, 6 अप्रैल 2026
Fridge Food Safety

Fridge Food Safety: कितने दिन तक फ्रिज का खाना रहता है सेफ? बार-बार गर्म करने से बड़ा खतरा

सोमवार, 6 अप्रैल 2026
Next Post
भारतीय-अमेरिकी मेडिकल छात्रा ने 'मिस इंडिया यूएसए 2023' का पहना ताज

भारतीय-अमेरिकी मेडिकल छात्रा ने 'मिस इंडिया यूएसए 2023' का पहना ताज

Bombay Stock Exchange

शेयर बाजार ने रचा इतिहास, सेंसेक्स 70 हजार के पास, निफ्टी भी उछला

How To Increase Sales in Hindi

Flats for Sale in Pune: Your Handbook to Buy the Best Flat

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।