रविवार, 12 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - मोदी मंत्रीमंडल में एनडीए के घटक दलों को मिला झुनझुना मंत्रालय, अब इनको खत्म करेगी भाजपा – संजय सिंह

मोदी मंत्रीमंडल में एनडीए के घटक दलों को मिला झुनझुना मंत्रालय, अब इनको खत्म करेगी भाजपा – संजय सिंह

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 11 जून 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
Sanjay Singh
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 11 जून (The News Air) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रीमंडल में एनडीए के घटक दलों को सम्मान जनक मंत्रालय नहीं मिलने के बाद आम आदमी पार्टी ने उन्हें सावधान रहने की सलाह दी है। “आप” के वरिष्ठ नेता एवं सांसद संजय सिंह ने कहा कि सोमवार को घोषित मंत्रीमंडल में एनडीए के घटक दलों को झुनझुना मंत्रालय मिला है। इनको एक भी अच्छा मंत्रालय नहीं मिला है। इसकी हमें पहले से ही आशंका थी। मंत्रीमंडल में सम्मान न देकर भाजपा ने साफ संकेत दे दिया है कि उसने अपने घटक दलों को समाप्त करना शुरू कर दिया है। पिछले दस सालों में भाजपा ने कई पार्टियों को तोड़ा है और सरकारें गिराई हैं। अगर लोकसभा में इनका स्पीकर बन गया तो ये घटक दलों को तोड़कर खत्म कर देंगे। ये लोग मनमाना बिल लाएंगे और विरोध करने वाले सांसद को मार्शल के जरिए सदन से बाहर फिकवा देंगे। इसलिए टीडीपी -जेडीयू अपना स्पीकर बनाना चाहिए और यही उनकी पार्टी, संविधान और लोकतंत्र के हित में है। अगर भाजपा राजी न हो तो इंडिया गठबंधन को समर्थन का विचार करना चाहिए।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली ‘तथाकथित’ एनडीए सरकार की घोषणा हो गई है। तथाकथित इसलिए क्योंकि अभी भी इसे मोदी 3.0 सरकार कहा जा रहा है। इंडिया गठबंधन के दलों को जिस बात की आशंका थी वो सच साबित होने जा रहा है। इस सरकार में एनडीए के घटक दलों को गृह, रक्षा, वित्त, विदेश, वाणिज्य, रेल, सड़क, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, दूर-संचार में से कोई मंत्रालय नहीं मिला। उन्हें हाथ में केवल झुनझुना मंत्रालय थमा दिया गया। भाजपा ने साफ तौर पर पहला संकेत दे दिया है कि उसकी अपने घटक दलों को अपमानित करने और धीर-धीरे उनकी ताकत समाप्त करने की जो प्रवृत्ति और कार्य शैली है, मंत्रालय के बंटवारे के बाद इसकी शुरुआत हो गई है। हमने पहले भी ऐसा देखा है। जब ये नवीन पटनायक के साथ थे, उनके साथ भी इन्होंने ऐसा ही किया। महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का तीर कमान चुरा लिया और उनकी पार्टी तोड़ दी। शरद पवार की घड़ी चुरा ली। इसके अलावा मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश में सरकार गिराई और गोवा में जोड़-तोड़कर सरकार बनाई। इन्होंने 10 साल में देश के अंदर जोड़-तोड़ करके, विधायकों और सांसदों की खरीद फरोख्त करके पार्टियों को तोड़ा है।एनडीए के घटक दलों को ये झुनझुना मंत्रालय देने के बाद अब इनका अगला चरण इन पार्टियों को खत्म करना होगा।

संजय सिंह ने कहा कि अगर गलती से भी बीजेपी का स्पीकर बन गया तो उसके तीन बड़े खतरे हैं। पहला, बाबा साहब अंबेडकर द्वारा लिखे गए संविधान की धज्जियां उडाई जाएंगे। दूसरा, एनडीए के घटक दल टीडीपी, जेडीयू, जेडीएस, आरएलडी इन सभी छोटी से लेकर बड़ी पार्टियों को तोड़-तोड़कर बीजेपी के साथ मिलाया जाएगा। तीसरा, कोई भी सांसद अगर सरकार के मनमाने बिल के खिलाफ आवाज उठाएगा तो उसे मार्शल से बाहर फिकवा दिया जाएगा। भारतीय संसदीय इतिहास में पहली बार एक साथ 150 सांसदों को मोदी सरकार ने निलंबित किया था। यह केवल कहने की बात होती है कि ये लोकसभा या राज्यसभा के अध्यक्ष का फैसला है, क्योंकि निलंबन का प्रस्ताव सरकार लेकर आती है। संसदीय कार्यमंत्री द्वारा निलंबन प्रस्ताव लाने पर सांसदों को निलंबित करके सदन से बाहर किया जाता है। चूंकि निलंबन की कार्यवाही और मार्शल द्वारा सदन से बाहर निकाले जाने का सबसे ज्यादा भुक्त भोगी मैं खुद हूं, इसलिए सांसदों को कम से कम इस विषय में मेरी सलाह माननी चाहिए। भाजपा वाले चिल्ला चिल्लाकर कहते हैं कि संजय सिंह 6 साल में 56 बार वेल के अंदर गए। लेकिन मैं वहां अपनी लड़ाई लड़ने नहीं बल्कि जनता के मुद्दे उठाने के लिए गया। देश के किसान, नौजवान, पहलवान, मणिपुर, शिक्षा मित्र, और वृद्धा पेंशन जैसे मुद्दों पर सवाल पुछने पर मुझे सदन से बाहर निकाल दिया गया।

यह भी पढे़ं 👇

Asha Bhosle Passes Away

Asha Bhosle Passes Away : सुरों की मल्लिका ने पीछे छोड़ी अमर विरासत

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Iran USA Talks Failed

Iran USA Talks Failed: डील टूटी तो Crude Oil 100 डॉलर पार जाने का खतरा, Petrol की कीमतों पर असर!

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Harpal Singh Cheema

PRTC Punbus New Buses: पंजाब में 1,265 नई बसें शामिल होंगी, परिवहन नेटवर्क में बड़ा बदलाव

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Talwandi Sabo Complex

Talwandi Sabo Complex: CM मान ने 6 करोड़ की लागत से बने आधुनिक Sub-Divisional Complex का किया उद्घाटन

रविवार, 12 अप्रैल 2026

संजय सिंह ने कहा कि मैं टीपीडी, जेडीयू जैसे दलों से अनुरोध करूंगा कि कम से कम स्पीकर अपना बनाइए। ये आपकी पार्टियों के हित में है। यह बाबा साहब अंबेडकर के संविधान, भारत के लोकतंत्र और देश के संसदीय परंपराओं के हित में है कि लोकसभा स्पीकर टीडीपी का होना चाहिए। अगर बीजेपी इसपर समर्थन नहीं करती है तो इंडिया गठबंधन के घटक दलों को निश्चित रूप से इस पर विचार करना चाहिए। अगर टीडीपी बीजेपी के समर्थन के बिना अपना स्पीकर का उम्मीदवार मैदान में उतारेगी तो उसमें इंडिया गठबंधन के सभी घटक दलों की उसमें महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

उत्तर प्रदेश में भाजपा की सीटें कम होने के बाद लगाता उत्तर प्रदेश के लोगों को निशाना बनाए जाने के विषय में राज्य सभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि चुनाव परिणाम आने के बाद से भाजपा जिस तरह से उत्तर प्रदेश और खासतौर से अयोध्यावासियों को गंदी गालियां दे रही हैं वो बहुत ही अफसोसजनक और पीड़ादायक है। यूपी के लोगों ने आपको तीन-तीन बार प्रधानमंत्री बनाया, लेकिन अब आप अयोध्या के लोगों को गालियां दे रहे हैं? आप प्रभु श्री राम की नगरी की प्रजा को गालियां दे रहे हैं? पूरी बीजेपी मिलकर हिंदुओं और यूपी को गाली दे रही है। यूपी ने पहले अपको 74 सीटें दीं, फिर 61 सीटें दी अगर एक बार कम सीटें दे दीं तो क्या आप उन्हें गाली दोगे? यह बीजेपी का असली चरित्र है। इन्होंने मुसलमानों, ईसाई, सिखों, दलितों पिछड़ों को गाली दिया और फिर आदिवासी युवक से सिर पर पेशाब किया। हाथरस कांड के समर्थन में खड़े हुए। जाटों और मराठों को गाली दिया और अब सारी सीमाएं पार करके किसानों और जवानों को गाली देने के बाद अब ये हिंदुओं को गालियां दे रहे हैं।

संजय सिंह ने कहा कि भाजपा को खुद आत्म चिंतन करना चाहिए कि प्रधानमंत्री के मन में कितना अहंकार आ गया था। भाजपा वाले गाना गा रहे थे कि जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे। हिंदू धर्म में मान्यता है कि प्रभु श्री राम सृष्टि के रचयिता हैं, वो इंसान को लेकर आए हैं। लेकिन मोदी जी और बीजेपी की मान्यता है कि वो राम को लेकर आए हैं। प्रभु श्री राम ने उनके इस अहंकार को तोड़ा है। राम वन गमन पथ मार्ग पर बीजेपी अयोध्या, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, कौशांबी, प्रयागराज, चित्रकूट, रामपुर, सीतापुर से लेकर श्रावस्ती सब जगह हारी। इनका सफाया हो गया। इसलिए पहले अपने मन से अहंकार को निकालिए। प्रधानमंत्री बड़ी मुश्किल से काशी से जीत पाए हैं। कांग्रेस पार्टी को 1952 से अब तक काशी से सबसे ज्यादा वोट मिले। अजय राय वहां से चुनाव भले हार गए लेकिन वहां से कभी कांग्रेस को 4 लाख 65 हजार वोट नहीं मिले थे। इसलिए अयोध्यावासियों और हिंदुओं को गाली देने के बजाय बीजेपी अपने अंदर की कमियों को झांक कर देखे। अब तो प्रधानमंत्री जय श्री राम का नारा भी भूल गए हैं।

संजय सिंह ने कहा कि भाजपा दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों से नफरत करती है। दलित समाज से आने वाले अवधेश प्रसाद पासी का अयोध्या से सांसद बनना भाजपा को हजम नहीं हो रहा है, इसलिए वो मां-बहन की गालियां दे रही हैं। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री ने अपना आवास खाली किया तो उसे गंगा जल से धोया गया। उन्होंने कन्नौज में अपनी पत्नी के साथ मंदिर में दर्शन किए जो भाजपा वालों ने उसे भी गंगा जल से धो दिया। यह भाजपा की मानसिकता है। उत्तर प्रदेश के का दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों ने अपने इस अपमान का बदला लिया है। आपने ऐसे व्यक्ति को कैबिनेट मंत्री बनाया है जो कहता है कि श्री राम भगवान नहीं है, बल्कि वो केवल एक काल्पनिक कल्पना हैं। वो कहते हैं कि रावण भगवान श्री राम से श्रेष्ठ था। वो रामचरित मानस को भी नहीं मानता है। क्या बीजेपी और आरएसएस भी मानती है कि श्री राम भगवान नहीं, केवल एक कल्पना मात्र हैं? क्या वो रावण को श्री राम से श्रेष्ठ मानते हैं? क्या रामचरित मानस में उनकी आस्था नहीं है? आपने ऐसे विचार रखने वाले जीतन राम मांझी को कैसे अपना कैबिनेट मंत्री बना दिया?

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

दिशा पाटनी ने डीपनेक ड्रेस में लगाया हॉटनेस का तड़का, क्रूज से शेयर की तस्वीरें

Next Post

पंजाब में स्कालरशिप योजना अधीन दिव्यांग विद्यार्थी को दिए जा रहे है वज़ीफ़े: डा. बलजीत कौर

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Asha Bhosle Passes Away

Asha Bhosle Passes Away : सुरों की मल्लिका ने पीछे छोड़ी अमर विरासत

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Iran USA Talks Failed

Iran USA Talks Failed: डील टूटी तो Crude Oil 100 डॉलर पार जाने का खतरा, Petrol की कीमतों पर असर!

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Harpal Singh Cheema

PRTC Punbus New Buses: पंजाब में 1,265 नई बसें शामिल होंगी, परिवहन नेटवर्क में बड़ा बदलाव

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Talwandi Sabo Complex

Talwandi Sabo Complex: CM मान ने 6 करोड़ की लागत से बने आधुनिक Sub-Divisional Complex का किया उद्घाटन

रविवार, 12 अप्रैल 2026
PSEB Class 8 Result

PSEB Class 8 Result: बेटियों ने मचाया धमाल, टॉप 20 में 19 पोजिशन पर लड़कियां

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Vrindavan Boat Accident

Vrindavan Boat Accident: लुधियाना के शोक-संतप्त परिवारों से मिले मंत्री संजीव अरोड़ा

रविवार, 12 अप्रैल 2026
Next Post
Baljit Kaur

पंजाब में स्कालरशिप योजना अधीन दिव्यांग विद्यार्थी को दिए जा रहे है वज़ीफ़े: डा. बलजीत कौर

मुख्यमंत्री आदर्श

डेढ़ वर्ष के भीतर तैयार होगा लुथान में बनने वाला मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम सुख-आश्रय परिसर: मुख्यमंत्री

Crime

मास्टरमाईंड इकबालप्रीत बुच्ची द्वारा संचालित आतंकवादी माड्यूल के दो और गुर्गों को किया गिरफ़्तार;

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।