चंडीगढ़, 30 जून (The News Air)
पंजाब कांग्रेस में अंदर की उठापटक के बारे में जब भी चर्चा होती है तब नवजोत सिंह सिद्धू का नाम पहले आता है। फ़िलहाल नवजोत सिद्धू इस समय दिल्ली में ही हैं। सिद्धू बीते मंगलवार को पंजाब से दिल्ली राहुल गांधी से मुलाक़ात के लिए आये थे, लेकिन सिद्धू की राहुल से मुलाक़ात अभी तक हो नहीं सकी है। हाँ ये जरुर है कि सिद्धू ने बुधवार यानि आज प्रियंका गांधी से मुलाक़ात कर ली है। नवजोत सिंह सिद्धू प्रियंका से मुलाक़ात करने के लिए उनके आवास पर पहुंचे हुए थे। नवजोत सिद्धू ने प्रियंका संग मुलाक़ात की एक तस्वीर ट्विटर पर शेयर की है और साथ में लिखा है कि, ‘प्रियंका गांधी के साथ एक लंबी मुलाक़ात हुई”।
बता दें कि पंजाब विधान सभा चुनाव से ठीक पहले पंजाब कांग्रेस के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू बीच विवाद बढ़ता ही जा रहा है। कांग्रेस हाई कमान ने दोनों नेताओं के दरमियान चल रहे विवाद के हल के लिए पूरा ज़ोर लगा दिया है। इसी कड़ी में नवजोत सिंह सिद्धू ने आज दिल्ली में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के साथ मुलाक़ात की है। आपको बता दें कि कैप्टन अमरिंदर सिंह कुछ दिन पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ भी मुलाक़ात कर चुके हैं।
नवजोत सिंह सिद्धू के साथ मुलाक़ात से पहले कांग्रेस की महा सचिव प्रियंका गांधी कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मिलने गई थी। कल से यह अनुमान लगाए जा रहे हैं कि सिद्धू पटियाला से दिल्ली आए हैं। पहले नवजोत सिंह सिद्धू राहुल गांधी को मिलने जा रहे थे परन्तु किसी कारण करके वह राहुल गांधी को नहीं मिल सके। अब जब नवजोत सिंह सिद्धू और प्रियंका गांधी मिल चुके हैं, पंजाब कांग्रेस में एक बार फिर हलचल तेज़ हो गई है।
बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी सिद्धू की बयानबाज़ी से नाराज़ हैं। उन्होंने पार्टी नेताओं को हिदायत की है कि ऐसी बयानबाज़ी न की जाये, जिससे पार्टी को नुक्सान पहुँचे। उन्होंने कहा कि अगर किसी को नाराज़गी है तो वह अपना पक्ष पंजाब इंचार्ज या कांग्रेस हाई कमांड सामने रख सकते हैं।
ऐसे क़यास हैं कि पार्टी हाई कमांड सिद्धू के साथ पंजाब में चल रही राजनैतिक लड़ाई -लड़ाई को ख़त्म करने के लिए विचार अदला बदले कर सकती है। राज़ में राजनैतिक विवाद के लिए पार्टी लीडरशिप की तरफ़ से एक समिति भी बनाई गई थी। परन्तु अभी तक कोई हल नहीं मिला है।
उधर मुलाक़ात पर नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रियंका के साथ एक तस्वीर जो अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की है। उसमें सिद्धू और प्रियंका के चेहरे पर एक अलग ही मुस्कुराहट नज़र आ रही है। पंजाब कांग्रेस में अंदर की उठापटक के बीच इस मुस्कुराहट के पीछे की वजह लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। सोचा जा रहा है कि इस मुस्कुराहट के पीछे की वजह क्या है? इसका क्या संकेत है? क्या पंजाब कांग्रेस में सबकुछ ठीक होने जा रहा है? या हो गया है… क्या सीएम अमरिंदर से कैप्टन की दूरियां ख़त्म होंगी और अगर ऐसा कुछ नहीं है तो एक सवाल यह भी है कि प्रियंका-सिद्धू की यह मुस्कुराती तस्वीर अमरिंदर और उनके खेमे को कैसी लग रही होगी?