शनिवार, 11 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के भविष्य पर फोकस कर रही है सरकार : नरेंद्र मोदी

गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के भविष्य पर फोकस कर रही है सरकार : नरेंद्र मोदी

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 8 जनवरी 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
सरकारी पेंशन योजना,मंथली पेंशन योजना,सरकारी पेंशन,केंद्र सरकार,पेंशन स्कीम,nps पेंशन स्कीम,सरकारी कर्मचारी,शिवराज सरकार,पेंशन,सरकार,पेंशन नियम,मोदी सरकार,पेंशन प्लान,पुरानी पेंशन,पेंशन बढ़ोतरी,पुरानी पेंशन प्रणाली,प्रधानमंत्री श्रम योगी मंथन योजना,राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली,आज 26 जनवरी 2025 के मुख्य समाचार,कर्मचारी न्यूज़,कर्मचारियों को सौगात,बजट 2025 करंट अफेयर्स,जनवरी,भारतीय रेलवे,रेल बजट 2025 विवरण,केंद्रीय बजट 2025,भारतीय रेल बजट 2025

पेंशन योजना

104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 8 जनवरी (The News Air) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं को अपनी सबसे प्रिय चार जाति बताते हुए कहा है कि उनकी सरकार इन चारों जातियों के भविष्य पर फोकस कर रही है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि आज देशभर में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में ‘मोदी की गारंटी’ की चर्चा हो रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से बातचीत करते हुए कहा कि उनकी सरकार यह नहीं चाहती है कि जिन परेशानियों का सामना बुजुर्गों को करना पड़ा, उसका सामना वर्तमान या भविष्य की पीढ़ियों को करना पड़े, इसलिए उनकी सरकार गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के भविष्य पर फोकस कर रही है।

उन्होंने कहा कि हम देश की एक बहुत बड़ी आबादी को रोजमर्रा की छोटी-छोटी जरूरतों के लिए होने वाले संघर्षों से बाहर निकालना चाहते हैं। हम गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के भविष्य पर फोकस कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी जोड़ा कि अगर उनकी प्रिय ये चारों बड़ी जातियां विकसित हो जाएगी तो विकसित भारत बनने का सपना साकार हो जाएगा।

प्रधानमंत्री ने देश के गांवों और शहरों में विकसित भारत संकल्प यात्रा के लिए हर जगह उमंग और उत्साह होने की बात कहते हुए कहा कि आज देश के कोने-कोने में मोदी की गारंटी वाली गाड़ी पहुंच रही है। समाज में अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकार खुद पहुंच रही है, उसे अपनी योजनाओं से जोड़ रही है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा सिर्फ सरकार की नहीं बल्कि देश की यात्रा बन चुकी है। यह सपनों, संकल्पों और भरोसे की यात्रा बन चुकी है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि 2-3 दिन पहले ही विकसित भारत संकल्प यात्रा ने अपने 50 दिन पूरे किए हैं। इतने कम समय में इस यात्रा से 11 करोड़ लोगों का जुड़ना अपने आप में अभूतपूर्व है। यात्रा के मकसद को स्पष्ट करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का सबसे बड़ा मकसद है कि कोई भी हकदार सरकारी योजना के लाभ से छूटना नहीं चाहिए। कई बार जागरूकता की कमी से या दूसरे कारणों से कुछ लोग सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रह जाते हैं। ऐसे लोगों तक पहुंचना सरकार अपना दायित्व समझती है। इसलिए मोदी की गारंटी की ये गाड़ी गांव-गांव जा रही है।

यह भी पढे़ं 👇

Indian Pharmacopoeia

Indian Pharmacopoeia Recognition: 22 देशों ने दी मान्यता, Pharma Stocks में होगा बड़ा बदलाव

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Strait of Hormuz Mines

Strait of Hormuz Mines: ईरान खुद भूला बारूदी सुरंगें कहां बिछाईं, अमेरिका का बड़ा दावा

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Mojtaba Khamenei Health

Mojtaba Khamenei Health: बिगड़ा चेहरा और पैर में गंभीर चोट, Reuters का बड़ा खुलासा

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
JD Vance Islamabad Visit

JD Vance Islamabad Visit: F-16 की सुरक्षा में पहुंचे अमेरिकी उपराष्ट्रपति, क्या था डर?

शनिवार, 11 अप्रैल 2026

उन्होंने कहा कि जबसे ये यात्रा शुरू हुई है, तबसे लगभग 12 लाख नए लाभार्थियों ने उज्ज्वला योजना के मुफ्त गैस कनेक्शन के लिए आवेदन किया है। विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान 2 करोड़ से ज्यादा गरीबों के स्वास्थ्य की जांच हुई है। इसी समय में 1 करोड़ लोगों की टीबी की बीमारी की भी जांच हुई है। 22 लाख लोगों की एनीमिया की जांच हुई है। ये सारे लोग गांव, गरीब, दलित, पिछड़े और आदिवासी समाज के लोग हैं।

प्रधानमंत्री ने विकसित भारत संकल्प यात्रा से लोगों को होने वाले फायदे को गिनाते हुए यह भी बताया कि कैसे इस यात्रा से देश के किसानों, महिलाओं, गरीबों और युवाओं को लाभ हो रहा है। अपने संबोधन से पहले प्रधानमंत्री ने देश के विभिन्न राज्यों से जुड़े विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों के साथ बातचीत भी की।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, अर्जुन मुंडा और ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित मोदी सरकार के कई मंत्री, सांसद, विधायक और स्थानीय स्तर के प्रतिनिधि भी देश के विभिन्न शहरों से इस कार्यक्रम में ऑनलाइन शामिल हुए।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

यूट्यूब टीवी के सब्सक्राइबर्स की संख्या 6.5 मिलियन तक पहुंची : रिपोर्ट

Next Post

भारतीय ऑपरेटरों के 30 से अधिक बोइंग 737 मैक्स 8 का निरीक्षण…

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Indian Pharmacopoeia

Indian Pharmacopoeia Recognition: 22 देशों ने दी मान्यता, Pharma Stocks में होगा बड़ा बदलाव

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Strait of Hormuz Mines

Strait of Hormuz Mines: ईरान खुद भूला बारूदी सुरंगें कहां बिछाईं, अमेरिका का बड़ा दावा

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Mojtaba Khamenei Health

Mojtaba Khamenei Health: बिगड़ा चेहरा और पैर में गंभीर चोट, Reuters का बड़ा खुलासा

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
JD Vance Islamabad Visit

JD Vance Islamabad Visit: F-16 की सुरक्षा में पहुंचे अमेरिकी उपराष्ट्रपति, क्या था डर?

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
China Iran MANPADS

China Iran MANPADS: सीजफायर के बीच चीन ईरान को दे रहा खतरनाक मिसाइलें, बड़ा खुलासा

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
1973 Oil Crisis

1973 Oil Crisis: जब Arab-Israel War ने दुनिया की अर्थव्यवस्था हिला दी

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Next Post
भारतीय ऑपरेटरों

भारतीय ऑपरेटरों के 30 से अधिक बोइंग 737 मैक्स 8 का निरीक्षण...

विदेश मंत्रालय

मालदीव के उच्चायुक्त को विदेश मंत्रालय में किया गया तलब

ग्रेट बैरियर रीफ

ऑस्ट्रेलिया के ग्रेट बैरियर रीफ द्वीप पर हल्का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 10 घायल

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।