बुधवार, 1 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - “नायब सिंह सैनी ने गांव फूलकां में महाराजा सूरजमल की प्रतिमा का किया अनावरण, 32 लाख रुपये की घोषणा!”

“नायब सिंह सैनी ने गांव फूलकां में महाराजा सूरजमल की प्रतिमा का किया अनावरण, 32 लाख रुपये की घोषणा!”

"मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का बड़ा बयान: महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलकर सरकार कर रही जनकल्याण के कार्य!"

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 24 दिसम्बर 2024
in NEWS-TICKER, सियासत, हरियाणा
A A
0
nayab-singh-saini
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 24 दिसंबर (The News Air): – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि सरकार महापुरुषों के बताए गए मार्ग पर चलते हुए लोगों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। महापुरुषों की प्रेरणा से ही प्रदेश में हितकारी फैसले लिए गए हैं।

मुख्यमंत्री मंगलवार को सिरसा जिला के गांव फूलकां में महाराजा सूरजमल के बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जाट विकास मंच और समस्त ग्रामवासी फूलकां द्वारा आयोजित प्रतिमा अनावरण समारोह में उपस्थितजन को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने सर्वप्रथम गांव में स्थापित की गई महाराजा सूरजमल की प्रतिमा का अनावरण किया और पौधारोपण भी किया। इसके बाद बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। मुख्यमंत्री ने भारतीय जाट विकास मंच को 21 लाख रुपये और बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर शिक्षार्थ एवं धर्मार्थ ट्रस्ट को 11 लाख रुपये देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महाराजा सूरजमल के जीवन को नई पीढिय़ों के लिए प्रेरणादायक व आदर्श भरा बताते हुए कहा कि  उत्तर भारत में मुगलों को मुंहतोड़ जवाब देने वाले राजाओं में महाराजा सूरजमल जी का नाम बड़े ही गर्व और गौरव के साथ लिया जाता है। महाराजा सूरजमल जी ने 14 वर्ष की छोटी आयु में भरतपुर रियासत का राजकाज संभाला और फिर अनेक युद्ध जीतकर उसका विस्तार भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराजा सूरजमल ने अपनी दूरदर्शिता, साहस और वीरता के बल पर भरतपुर राज्य का विस्तार बहुत दूर तक किया था। वह पूर्व में गंगा तक, दक्षिण में चम्बल तक, पश्चिम में आगरा तक तथा उत्तर में दिल्ली तक फैल गया। युद्ध की अपेक्षा कूटनीति का सहारा लेकर उन्होंने अपनी प्रजा को शांति और सुरक्षा प्रदान की। अपनी ओर तनी अब्दाली की तोपों का उन्होंने अपनी कुशल रणनीति से रूख उल्टा मोड़ दिया था।

सरकार ले रही जनहितैषी फैसले : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश के किसान, मजदूर, अनुसूचित जातियों, पिछड़े वर्गों का कल्याण उत्थान तथा राज्य का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित करना ही उनका ध्येय है। प्रदेश  के हर नागरिक के मान-सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा करना सरकार का कर्तव्य है। यही पाठ सरकार ने महाराजा सूरजमल जी के महान व्यक्तित्व से सीखा है, और उन्हीं का अनुसरण  करते हुए हमारी सरकार ने अनेक जनकल्याणकारी  नीतियां लागू की हैं। पूरे देश में केवल हमारा प्रदेश है, जो अन्नदाता की सभी 24 फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर करता है। साथ ही, उनकी फसलों का भुगतान 72 घंटे के भीतर किया जाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि फसल खरीद का पैसा भी सीधे ही डी.बी.टी. के माध्यम से किसानों के बैंक खातों में डाला जाता है। अब तक 12 लाख किसानों के खातों में फसल खरीद के 1 लाख 25 हजार करोड़ रुपये डाले गए हैं। इस साल खरीफ सीजन में बारिश देर से होने के कारण किसान भाइयों को फसल की बुवाई के लिए सिंचाई व दूसरे इंतजाम करने पड़े। हमने अपने अन्नदाता की इस पीड़ा को समझा और 2 हजार रुपये प्रति एकड़ की दर से 825 करोड़ रुपये की राशि किसानों को दी। सरकार ने अंग्रेजों के जमाने से चले आ रहे आबियाने को जड़ से खत्म कर दिया है। साथ ही 133 करोड़ रुपये की पिछली बकाया राशि भी माफ की है।

प्रदेश सरकार ने किसान हित में लिए अभूतपूर्व फैसले : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने किसान हित में अनेक अभूतपूर्व फैसले लिए हैं। पट्टेदार किसानों और भूमि मालिकों के बीच विश्वास बहाल किया है। पहले भू-मालिकों और काश्तकारों के बीच में जमीन के कब्जे तथा मुआवजे इत्यादि को लेकर विवाद होते रहते थे। अब हमने कृषि भूमि पट्टा एक्ट लागू करके, इन विवादों को जड़ से खत्म कर दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शामलात भूमि पर 20 वर्षों से काबिज़ पट्टेदारों को उस भूमि का मालिकाना हक़ दिया है।  साथ ही, गांवों में पंचायती भूमि पर बने 500 वर्ग गज तक के मकानों में रह रहे लोगों को उनका मालिकाना हक दिया है। ये लोग कलेक्टर रेट पर रजिस्ट्री करवा कर अपना मालिकाना हक ले सकते हैं।

बिना पर्ची व खर्ची दी युवाओं को नौकरी : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने हरियाणा के युवाओं को मेरिट आधार पर नौकरियां दी है। सरकार के गठन के साथ ही 24 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी ज्वाइन करवाई गई है। अब तक हरियाणा में 1 लाख 71 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी दे चुके हैं और आने वाले समय में दो लाख युवाओं को बिना पर्ची और खर्ची के नौकरियां दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों में कैसे ठेकेदारों के हाथों हमारे युवाओं का शोषण होता था। हमारी सरकार ने युवाओं के इस दर्द को समझा और उनको शोषण से बचाने के लिए न केवल निगम बनाया, बल्कि कानून बनाकर उनके भविष्य को भी सुरक्षित किया है। अब रिटायरमेंट की उम्र तक उनको कोई हटा नहीं पाएगा।

सरकार कर रही है महिलाओं को सशक्त : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार महिलाओं को सशक्त बना रही है। प्रदेश में 5 लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा है। अब तक डेढ़ लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जा चुका है। इसके अलावा सरकार ने ‘ड्रोन दीदी योजना’ के तहत प्रथम चरण में 5,000 महिलाओं को ड्रोन पायलट का मुफ्त प्रशिक्षण देने का लक्ष्य रखा है। इस योजना में 8 लाख रुपये तक की कीमत का ड्रोन मुफ्त दिया जा रहा है। अब तक 100 महिलाओं को मुफ्त ड्रोन दिए जा चुके हैं।

महाराजा सूरजमल के जीवन से ले प्रेरणा : हरियाणा के शिक्षामंत्री श्री महीपाल ढांडा ने कहा कि महाराजा सूरजमल एक महान योद्धा थे। उनका गौरवशाली इतिहास हमें जीवन में चुनौतियों का सामना करते हुए आगे बढऩे की प्रेरणा देता है। हम उनके पदचिन्हों पर चलते हुए आने वाली पीढिय़ों तक उनकी विरासत को पहुंचाने का संकल्प करें। उन्होंने कहा कि जब हम अपने पूर्वजों व महापुरुषों के इतिहास को पढ़ते है, तो हमारा सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। सामाजिक समरसता का उदाहरण भी हमें महाराजा सूरजमल की जीवनी से मिलता है। हम सब न केवल महाराजा सूरजमल के इतिहास को पढ़े, बल्कि उनके आदर्शों को व्यवहार व आचरण में शामिल करें।

उन्होंने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि वे अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दे और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें। प्रदेश सरकार किसानों की समृद्धि की दिशा में काम कर रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी किसान हितैषी सोच के साथ आधुनिक कृषि यंत्रों के साथ किसान को मजबूत करने काम कर रहे हैं। शिक्षा मंत्री ने भारतीय जाट विकास मंच को 11 लाख रुपये देने की घोषणा की।

महाराजा सूरजमल सभी योद्धाओं में थे श्रेष्ठ : राज्यसभा सांसद श्री सुभाष बराला ने महाराजा सूरजमल को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि महाराजा सूरजमल एक जात बिरादरी के न होकर सभी कौमों को साथ लेकर चलने वाले एक महान योद्धा थे। महाराजा सूरजमल ने मुगलों के खिलाफ अनेक लड़ाइयां लड़ी। मुगल उनके नाम से कांपते थे, महाराजा सूरजमल सभी योद्धाओं में श्रेष्ठ थे और उनकी सेना में सभी वर्गों की हिस्सेदारी थी। राज्यसभा सांसद ने कहा कि उनका पराक्रम ऐसा था कि हिंदुओं को प्रताड़ित करना और गौ हत्या उस काल में बंद हो गई थी। उन्होंने कहा कि सनातन काल से गौ सेवा का काम होता रहा है और महाराजा सूरजमल ने इस काम को आगे बढ़ाते हुए अखंड भारत के सपने को संजोया है।

यह भी पढे़ं 👇

News of the Day

News of the Day: ट्रंप ईरान जंग से पीछे हटे, LPG महंगा, संसद में हंगामा

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
Himachal Pradesh Entry Tax

Himachal Pradesh Entry Tax बढ़ने से भड़का पंजाब, ₹1000 टैक्स की धमकी

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
Sanjeev Arora

Halwara Airport से उड़ानों का बड़ा ऐलान: Booking शुरू, लुधियाना को मिलेगी नई उड़ान

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
Punjab Yuddh Nasheyan Virudh

Punjab Yuddh Nasheyan Virudh: 13 महीनों में 2458 किलो हेरोइन जब्त, 56 हजार गिरफ्तार

बुधवार, 1 अप्रैल 2026

राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है और जिस प्रकार का सपना हमारे पूर्वजों ने संजोया था, उस सपने को साकार करने के लिए सरकार 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र  बनाने में अपना योगदान दे रही है।

इस अवसर पर विधायक गोकुल सेतिया, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, हरको फैड के चेयरमेन वेद फुल्ला, हरियाणा बीज  विकास निगम के चेयरमैन देव कुमार शर्मा, भारतीय जाट विकास मंच के अध्यक्ष राजेंद्र कड़वासरा आदि मौजूद रहे।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

“अनिल विज का ऐतिहासिक कदम: हरियाणा में कचरे से बिजली और सौर ऊर्जा के साथ ऊर्जा संकट का समाधान!”

Next Post

“ओवरलोड वाहनों पर अब होगी कड़ी कार्रवाई: कृषि मंत्री ने कष्ट निवारण बैठक में दिए सख्त निर्देश!”

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

News of the Day

News of the Day: ट्रंप ईरान जंग से पीछे हटे, LPG महंगा, संसद में हंगामा

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
Himachal Pradesh Entry Tax

Himachal Pradesh Entry Tax बढ़ने से भड़का पंजाब, ₹1000 टैक्स की धमकी

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
Sanjeev Arora

Halwara Airport से उड़ानों का बड़ा ऐलान: Booking शुरू, लुधियाना को मिलेगी नई उड़ान

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
Punjab Yuddh Nasheyan Virudh

Punjab Yuddh Nasheyan Virudh: 13 महीनों में 2458 किलो हेरोइन जब्त, 56 हजार गिरफ्तार

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
Punjab RC Driving Licence Backlog

Punjab RC Driving Licence Backlog खत्म करने के लिए सरकार का बड़ा एक्शन

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
Punjab Rozgar Kranti

Punjab Rozgar Kranti: वित्त मंत्री चीमा ने 11 Junior Auditors को सौंपे नियुक्ति पत्र

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
Next Post
Haryana News

"ओवरलोड वाहनों पर अब होगी कड़ी कार्रवाई: कृषि मंत्री ने कष्ट निवारण बैठक में दिए सख्त निर्देश!"

ICC Champions Trophy 2025

ICC ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के शेड्यूल का किया ऐलान, जानें कब और कहां होगा भारत-पाकिस्तान मैच

CM Bhagwant Mann

पंजाब औद्योगिक केंद्र बनने की ओर तेजी से बढ़ रहा है: भगवंत मान ने 86,000 करोड़ के निवेश की घोषणा की!

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।