सोमवार, 16 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - मुंजा, काला जादू, औलाद की चाहत और 7 खून! क्या है आशुतोष गोवारिकर की ये डरावनी सीरीज?

मुंजा, काला जादू, औलाद की चाहत और 7 खून! क्या है आशुतोष गोवारिकर की ये डरावनी सीरीज?

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
A A
0
मुंजा, काला जादू, औलाद की चाहत और 7 खून! क्या है आशुतोष गोवारिकर की ये डरावनी सीरीज?
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

नई दिल्ली,15 अक्टूबर (The News Air): सोनी लिव पर स्ट्रीम होने वाली क्राइम थ्रिलर सीरीज मानवत मर्डर्स को रिलीज हुए लगभग एक हफ्ता हो चुका है. लेकिन अब भी सोशल मीडिया पर इस सीरीज की खूब चर्चा हो रही है. कई दर्शक इस सीरीज को बहुत पसंद कर रहे हैं. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि सेक्टर 36 की तरह ऑडियंस के रोंगटे खड़े कर देने वाली ये वेब सीरीज एक सच्ची घटना से प्रेरित है. इस सीरीज में महाराष्ट्र के मराठवाड़ा स्थित मानवत गांव में हुए नरसंहार को दर्शाया गया है, सीरीज की कहानी डीएसपी रमाकांत कुलकर्णी (आशुतोष गोवारिकर का किरदार) की लिखी एक किताब, फुटप्रिंट्स ऑन द सैंड्स ऑफ क्राइम पर बेस्ड है.

70 के दशक में अचानक मानवत गांव से लड़कियां और महिलाएं गायब होने लग गई थीं. लगातार होने वाले इन मर्डर से गांव के लोग इतने डर गए थे कि सारी महिलाएं और लड़कियों ने घर से बाहर निकलना बंद कर दिया था. लेकिन फिर भी मौत का ये सिलसिला थमा नहीं. पहले 6 हत्याओं तक किसी को कोई खबर नहीं थी कि इसके पीछे किसी इंसान का हाथ है. लेकिन 7वीं मौत के बाद इन्वेस्टिगेशन करने पर एक चौंका देने वाला राज खुला, जिससे पूरा देश हिल गया.

Unravel the chilling tale of the case that shook the nation in the 1970s. Join special crime branch officer Ramakant Kulkarni as he investigates the series of murders and brings down the culprit in this gripping thriller. Watch #ManvatMurders, streaming now only on Sony LIV. pic.twitter.com/aNL4vsSCYk

— Sony LIV (@SonyLIV) October 7, 2024

बच्ची की मौत से शुरू हुआ था मौत का तांडव

साल 1972 के आसपास महाराष्ट्र के मराठवाड़ा स्थित मानवत गांव में एक 10 साल की बच्ची अचानक से गायब हो गई थी. इस बच्ची की तलाश करने पर उसकी लाश खराब हालत में खेतों में पाई गई. इस घटना को ज्यादा दिन भी नहीं हुए थे कि अचानक गांव में शादीशुदा महिलाओं और बच्चियों के गायब होने की खबरें आने लगीं. इन सभी के शव तालाबों, कुओं और खेतों पर क्षत-विक्षत हालत में मिलने लगे. हत्या करने वालों ने मृतकों की पहचान छुपाने के लिए लाशों का चेहरा बुरी तरह बिगाड़ दिया था. एक 10 साल की बच्ची का गला काटकर उसे बुरी तरह से फेंका गया था. पहले 6 हत्याओं तक प्रशासन और लोगों को कोई सुराग और सूचना नहीं मिली और न ही उन्हें पता था कि यह सीरियल किलिंग का मामला है, लेकिन सातवीं हत्या के बाद जो सच सामने आया वह चौंकाने वाला था.

यह भी पढे़ं 👇

Khabar 20-20

Khabar 20-20: संसद में बजा सायरन, RSS-RAW बैन की सिफारिश, 24 नए Billionaires भारत में

सोमवार, 16 मार्च 2026
Sonam Wangchuk Controversy

Sonam Wangchuk की रिहाई के बाद भी नहीं थमेगा Ladakh आंदोलन, 16 मार्च को बड़ा प्रदर्शन

सोमवार, 16 मार्च 2026
Breaking News 16 March

Breaking News 16 March: राज्यसभा चुनाव में वोटिंग शुरू, ₹5 करोड़ में खरीद का आरोप

सोमवार, 16 मार्च 2026
Atal Tunnel

Atal Tunnel में फंसीं 1000 से ज्यादा गाड़ियां, भारी Snowfall से हिमाचल-कश्मीर में हाहाकार

सोमवार, 16 मार्च 2026

महाराष्ट्र का पहला सीरियल किलिंग मामला

पुलिस अधिकारियों की छानबीन के बाद जब मामला अदालत पहुंचा तब पता चला कि मानवत गांव की ही एक आदिवासी महिला रुक्मणी और उसके शादीशुदा प्रेमी उत्तम राव बरहटे ने ये खून करवाए हैं. पुलिस ने कोर्ट को जो सबूत दिए उनमें बताया गया था रुक्मणी नाम की आदिवासी महिला उस समय 30 साल की थी. रुक्मणी को ये सच्चाई पता थी कि वो कभी भी मां नहीं बन सकती, लेकिन फिर भी उनकी इच्छा थी कि वो बच्चे को जन्म दे. दूसरी तरफ रुक्मणी का प्रेमी उत्तम राव सोने का लालची था, जब उसे पता चला था कि गांव में पीपल के पेड़ के नीचे सोना दबा हुआ है तब उसने हर हाल में उस सोने को पाने का फैसला कर लिया था. लेकिन उत्तम राव को ‘मुंजा'(भूत) का डर था. कहा जाता था कि जिस पेड़ के नीचे सोना है उस पर मुंजा रहता है.

आगे अदालत में कहा गया कि रुक्मणी और उत्तम राव की चाहत दोनों को गणपत साल्वे नाम के एक तांत्रिक के पास ले गई, जिसने इन्हें बताया कि अगर किसी छोटी लड़की की बलि मुंजा को दे दी जाए तो पीपल के नीचे गड़ा हुआ सोना भी उन्हें मिल जाएगा और साथ ही उन्हें पुत्र की प्राप्ति भी हो जाएगी. इस उपाय को सुनकर रुक्मणी और उत्तम राव बरहटे ने लोगों को बलि देने के लिए काम पर रखना शुरू किया.

Hear from DCP Ramakant Kulkarni’s family as they reveal how he uncovered the truth behind the Manvat Murders.

Watch #ManvatMurders now, only on Sony LIV. @AshGowariker @AnaspureM @sonalikulkarni @SaieTamhankar@nagnath_vitthal @bendeashish @maheshkothare @adinathkothare pic.twitter.com/VGB2QbHzxt

— Sony LIV (@SonyLIV) October 11, 2024

सात मासूमों की निर्मम हत्या

सबसे पहले एक 10 साल की लड़की की हत्या की गई, इस लड़की के गुप्तांग से खून निकालकर स्टील के कटोरे में मुंजा को चढ़ाया गया. ये घिनौना नरबलि का कार्य कुछ दिनों तक शुरू रहा. लेकिन जब नाबालिग लड़कियों की बलि से कोई लाभ नहीं हो रहा है ये देखने के बाद काला जादू जानने वाले इस तांत्रिक गणपत साल्वे ने मासिक धर्म वाली महिलाओं की बलि मांगी. फिर क्या था, नाबालिक लड़कियों को छोड़कर मासिक धर्म वाली महिलाओं की बलि चढ़ाना शुरू हो गया. पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक रुक्मणी देवी, उसके प्रेमी और बहन को गिरफ्तार करने तक गांव की कुल 7 लड़कियों और महिलाओं का बेरहमी से कत्ल हो चुका था.

चार को फांसी, बाकी बरी

1973 में इस हत्याकांड से जुड़े सभी अपराधियों को गिरफ्तार करने के बाद जिला सत्र न्यायालय में मुकदमा चला, जिसमें सभी को सजा दी गई लेकिन 1976 में बॉम्बे हाई कोर्ट ने रुक्मणी देवी और उसके पति उत्तम राव को सबूतों के अभाव के चलते छोड़ दिया, साथ ही उनकी बहन समिंद्री को भी बरी कर दिया गया. इस केस को आगे सुप्रीम कोर्ट में चैलेंज किया गया जिसमें सुप्रीम कोर्ट ने भी तीनों को बरी कर दिया क्योंकि उनके खिलाफ साजिश रचने का अपराध साबित नहीं हो पाया. लेकिन जिन चार लोगों ने हत्या को अंजाम दिया था, उन्हें फांसी की सजा दी गई.

Previous Post

ड्रैगन की नापाक हरकत…..

Next Post

Jio Recharge के दो प्लान में है सिर्फ 1 रुपये का फर्क, जानें क्या है अंतर

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Khabar 20-20

Khabar 20-20: संसद में बजा सायरन, RSS-RAW बैन की सिफारिश, 24 नए Billionaires भारत में

सोमवार, 16 मार्च 2026
Sonam Wangchuk Controversy

Sonam Wangchuk की रिहाई के बाद भी नहीं थमेगा Ladakh आंदोलन, 16 मार्च को बड़ा प्रदर्शन

सोमवार, 16 मार्च 2026
Breaking News 16 March

Breaking News 16 March: राज्यसभा चुनाव में वोटिंग शुरू, ₹5 करोड़ में खरीद का आरोप

सोमवार, 16 मार्च 2026
Atal Tunnel

Atal Tunnel में फंसीं 1000 से ज्यादा गाड़ियां, भारी Snowfall से हिमाचल-कश्मीर में हाहाकार

सोमवार, 16 मार्च 2026
Gold Silver Rate Today

Gold Silver Rate Today: सोने में ₹1766 की गिरावट, चांदी ₹4470 सस्ती हुई

सोमवार, 16 मार्च 2026
Chaitra Navratri 2026

Chaitra Navratri 2026: 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग, Ram Navami पर बड़ा बदलाव

सोमवार, 16 मार्च 2026
Next Post
jio

Jio Recharge के दो प्लान में है सिर्फ 1 रुपये का फर्क, जानें क्या है अंतर

Mayawati

जिम्मेदारी निभाई होती तो बहराइच की घटना नहीं होती: मायावती

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।