सोमवार, 13 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - साइकिल वाले, 99 नंबर वाले… दो बच्चों की कहानियां सुुना मोदी ने राहुल को आईना दिखा दिया

साइकिल वाले, 99 नंबर वाले… दो बच्चों की कहानियां सुुना मोदी ने राहुल को आईना दिखा दिया

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 2 जुलाई 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
मोदी ने राहुल
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 02 जुलाई (The News Air) राहुल गांधी को अंदाजा भी नहीं होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बारी आएगी तो ऐसा जवाब सुनने को मिलेगा। पीएम नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण के लिए धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए राहुल गांधी का नाम तो नहीं लिया, लेकिन बहुत खरा-खोटा सुना दिया। उन्होंने 4 जून को आए लोकसभा चुनाव परिणाम में सिर्फ 99 सीटें मिलने के बावजूद कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी के बुलंद हौसले पर तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहानियों के जरिए राहुल गांधी पर जोरदार निशाना साधा, तब राहुल गांधी सामने विपक्ष की पहली सीट पर बैठे थे। मोदी ने कहानियों के जरिए राहुल को ‘बालकबुद्धि’ करार दिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपने इतिहास की तीसरी सबसे बड़ी हार देखी है लेकिन उसका इकोसिस्टम बता रहा है कि आप (राहुल गांधी) तो जीत चुके हैं। मोदी ने आगे कहा, ‘ऐसा क्यों हो रहा है, मैं अपने सामान्य जीवन के अनुभव से बता रहा हूं। कोई छोटा बच्चा साइकिल लेकर निकला है। अगर वह गिर जाता है तो रोने लगता है। तब कोई बड़ा व्यक्ति आकर उसके पास पहुंचता है और कहता है कि देखो चीटीं मर गई, अरे तुम तो गिरे नहीं हो। ऐसा करके उसका मन जरा ठीक करने का प्रयास करते हैं। ध्यान भटकाकर उस बच्चे का मन बहला देते हैं। तो आजकल बच्चे का मन बहलाने का काम चल रहा है।’

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘कांग्रेस के लोग और उनका इको सिस्टम आजकल ये मन बहलाने का काम कर रहा है। 1984 का चुनाव, उस चुनाव को याद कीजिए। उसके बाद इस देश में 10 लोकसभा के चुनाव हुए। इसके बाद भी कांग्रेस 250 के आंकड़े को छू नहीं पाई है। इस बार किसी तरह 99 के चक्कर में फंसे हैं। कांग्रेस के इतिहास का ये पहला मौका है जब लगातार तीन बार कांग्रेस 100 का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है। कांग्रेस के इतिहास में ये तीसरी बार सबसे बड़ी हार है। तीसरा सबसे खराब प्रदर्शन है।’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी की नसीहत भी दी है। उन्होंने कहा, ‘अच्छा होता कांग्रेस अपनी हार स्वीकार करती, जनता जनार्दन के आदेश के सिर आंखों पर चढ़ाती, आत्ममंथन करती लेकिन ये तो कुछ शीर्षासन करने में लगे हुए हैं। कांग्रेस और उसकी इको सिस्टम दिन रात बिजली जलाकर हिंदुस्तान के नागरिकों के मन में ये प्रस्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं कि उन्होंने हमें हरा दिया है।’

यह भी पढे़ं 👇

Crude Oil Price Surge

Crude Oil Price Surge: कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल, $65 के पार पहुंचा भाव

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Umar Khalid Bail

Umar Khalid Bail: दिल्ली हिंसा मामले में उमर खालिद ने SC में दायर की पुनर्विचार याचिका

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Pawan Khera Case

Pawan Khera Case: कांग्रेस प्रवक्ता के खिलाफ Supreme Court पहुंची असम सरकार

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Nigeria Air Strike

Nigeria Air Strike: नाइजीरिया में सेना ने बाजार पर की बमबारी, 200 लोगों के मारे जाने की आशंका

सोमवार, 13 अप्रैल 2026

प्रधानमंत्री ने एक और बच्चे की कहानी बताकर राहुल गांधी पर करारा प्रहार किया जो 99 अंक लाकर मिठाइयां बाट रहा था। उन्होंने बताया, ‘एक बालक 99 अंक लेकर घमंड में घूम रहा था। वो लोगों को दिखाता था कि देखो मैंने 99 अंक प्राप्त किया है।’ मोदी ने कहा कि इस घमंडी बालक की असलियत शिक्षक ने बताई। जब शिक्षक ने पूछा कि तुम किस बात की मिठाई बांट रहे हो, तुमने क्या 100 में 99 अंक लाए? तुम तो 543 में 99 अंक लाए हो। ध्यान रहे कि लोकसभा की 543 सीटे हैं जिनके लिए चुनाव हुए और कांग्रेस पार्टी 99 सीटों पर सिमट गई। मोदी ने कहा, ‘अब उस बालक बुद्धि को कौन समझाए कि तुमने फेल होने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है?’

इसमें कोई संदेह नहीं कि राहुल गांधी और उनकी कांग्रेस पार्टी 4 जून के रिजल्ट के बाद से ही ऐसा जता रहे हैं कि मतदाताओं ने इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी को चुना है और बीजेपी को खारिज कर दिया है। राहुल और कांग्रेस पार्टी के दूसरे नेताओं ने भी कई बार कहा है कि इस चुनाव में नरेंद्र मोदी और बीजेपी की हार हुई है। राहुल ने कहा कि मतदाताओं ने नरेंद्र मोदी को सत्ता छोड़ने को कहा है। हालांकि, सच्चाई यह है कि बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन को 293 सीटें आई हैं जबकि राहुल गांधी की पार्टी कांग्रेस जिस विपक्षी गठबंधन में शामिल है, उसे सिर्फ 234 सीटें मिली हैं। मतलब पूरे इंडिया गठबंधन से भी छह अधिक सीटें अकेले बीजेपी को मिली है, फिर भी राहुल गांधी यह जताने और बताने में जुटे हैं कि बीजेपी हार गई और कांग्रेस जीत गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राहुल गांधी के सामने यही बातें बता दीं।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Ashok Chavan गुट को BJP का दूसरा झटका! केंद्रीय मंत्री का पद ही नहीं,

Next Post

Jagannath Rath Yatra 2024: रथ यात्रा के दौरान 2 दिन की सरकारी छुट्टी का एलान,

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Crude Oil Price Surge

Crude Oil Price Surge: कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल, $65 के पार पहुंचा भाव

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Umar Khalid Bail

Umar Khalid Bail: दिल्ली हिंसा मामले में उमर खालिद ने SC में दायर की पुनर्विचार याचिका

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Pawan Khera Case

Pawan Khera Case: कांग्रेस प्रवक्ता के खिलाफ Supreme Court पहुंची असम सरकार

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Nigeria Air Strike

Nigeria Air Strike: नाइजीरिया में सेना ने बाजार पर की बमबारी, 200 लोगों के मारे जाने की आशंका

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
HAL GE Aerospace Deal

HAL GE Aerospace Deal: भारत में बनेंगे लड़ाकू विमानों के दमदार इंजन, डील हुई पक्की

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Thane Accident

Thane Accident: महाराष्ट्र के ठाणे में भीषण सड़क हादसा, पुल पर सीमेंट मिक्सर से टकराई वैन

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Next Post
Jagannath Rath Yatra 2024: रथ यात्रा के दौरान 2 दिन की सरकारी छुट्टी का एलान,

Jagannath Rath Yatra 2024: रथ यात्रा के दौरान 2 दिन की सरकारी छुट्टी का एलान,

हाथरस

Who is Sakar Vishwa Hari Baba: हाथरस में हादसे के बाद फरार है हरि भोले बाबा, 17 साल पहले नौकरी छोड़ बना था कथावाचक

cliQ India Hindi

टैंकर और पिकअप की भिड़ंत में दो लोगों की मौत,पन्द्रह अन्य घायल

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।