रविवार, 8 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result
Home Breaking News

मोदी हर गारंटी के पूरी होने की गारंटी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 25 सितम्बर 2023
A A
0
PM Narendra Modi
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

भोपाल, 25 सितंबर (The News Air) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के जम्बूरी मैदान में आयोजित कार्यकर्ता महाकुंभ में कांग्रेस पर जमकर हमले बोले। उन्होंने कहा कि मोदी हर गारंटी के पूरी होने की गारंटी है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेशभर से काफी लोग पहुंचे।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पं. उपाध्याय ने समाज के अंतिम व्यक्ति के विकास को प्राथमिकता दी। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र में पं. उपाध्याय का चिंतन ही समाहित है। हमारी योजनाओं के मूल में यही भावना है। इसी चिंतन ने आज गरीबों, महिलाओं, शोषितों, वंचितों, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़े वर्ग के लोगों को सरकारी योजनाओं का सबसे बड़ा लाभार्थी बना दिया है। 50 साल पहले कांग्रेस ने गरीबी दूर करने का नारा दिया, लेकिन अपना वादा पूरा नहीं किया। दूसरी तरफ, भाजपा सरकार के पांच सालों में ही देश के 13.5 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आ चुके हैं। ये मोदी की गारंटी का नतीजा है। जब मोदी गारंटी देता है, भाजपा गारंटी देती है, तो वो जमीन पर उतरती है, हर व्यक्ति तक पहुंचती है। मोदी हर गारंटी के पूरी होने की गारंटी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस की हालत का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस की हालत जंग लगे लोहे के समान हो गई है। उसके पास भविष्य की सोच नहीं है और न ही भविष्य को देखने का सामर्थ्य तथा देशहित को समझने की क्षमता बची है। कांग्रेस को विकसित भारत के हर प्रोजेक्ट में खोट नजर आता है। आज भारत के यूपीआई से पूरी दुनिया मंत्रमुग्ध है। आधुनिक सड़कों, हाईवे, एक्सप्रेस-वे की कांग्रेस आलोचना करती है। देश में वंदे भारत जैसी ट्रेन चल रही है, स्टेशनों का कायाकल्प हो रहा है, बुलेट ट्रेन की तैयारियां चल रही हैं, लेकिन कांग्रेस को यह सब नहीं पच रहा, वह इनकी भी आलोचना करती है। भाजपा की सरकार ने देश का भव्य संसद भवन बनाया, कांग्रेस इसका पहले दिन से विरोध कर रही है और कांग्रेस के लोग आज भी नकारात्मकता फैला रहे हैं।

यह भी पढे़ं 👇

Iran Shadow Economy

Iran Shadow Economy: कैसे ईरान ने प्रतिबंधों के बावजूद बनाई 200 बिलियन डॉलर की गुप्त अर्थव्यवस्था

रविवार, 8 मार्च 2026
India Iran US War

India Iran US War: अमेरिका ने Indian Ocean में डुबोया ईरानी जहाज, मोदी चुप

रविवार, 8 मार्च 2026
Punjab Budget 2026

Punjab Budget 2026: शिक्षा से खेल तक पंजाब ने खोला खजाना

रविवार, 8 मार्च 2026
Aaj Ka Rashifal 8 March 2026

Aaj Ka Rashifal 8 March 2026: इन राशियों को मिलेगा 100% शुभ फल, जानें सभी 12 राशियां

रविवार, 8 मार्च 2026

पीएम मोदी ने कहा कि पूरा देश आज समृद्धि के लिए परिश्रम कर रहा है, लेकिन कांग्रेस देश को 20वीं सदी में ले जाना चाहती है। वह न खुद बदलना चाहती है और न देश को बदलने देना चाहती है। कांग्रेस पहले बर्बाद हुई, फिर दिवालिया और अब तो पार्टी चलाने का ठेका ही दूसरों को दे दिया है। कांग्रेस ऐसी कंपनी बन गई है, जो हर चीज आउटसोर्स कर रही है। उसे चलाने का ठेका अर्बन नक्सलियों के पास है और पार्टी का हर कार्यकर्ता यह महसूस कर रहा है कि कांग्रेस खोखली हो चुकी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मध्यप्रदेश में 20 सालों से भाजपा की सरकार है। महाकुंभ में उपस्थित कार्यकर्ताओं और प्रदेश के मतदाताओं में बड़ी संख्या ऐसे सौभाग्यशाली युवाओं की है, जिन्होंने कांग्रेस की सरकार नहीं देखी। देश को आज जो सम्मान मिल रहा है, वह पहले भी मिल सकता था, लेकिन कांग्रेस एक परिवार को गौरव बढ़ाने में लगी रही। कांग्रेस ने लोकतंत्र को परिवार तंत्र बना दिया। कांग्रेस की राजनीति गरीबी, अभावों और मुश्किलों में ही फलती-फूलती है। कांग्रेस गरीबों को तरसाती रही और वोट देने वालों को ही लाभ पहुंचाती रही। कांग्रेस ने देश को जानबूझकर गरीब बनाए रखा और लोगों को रोटी, कपड़ा और मकान के चक्कर में उलझाए रखा।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मोदी ने बहनों को जो गारंटी दी थी और नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान करके उस गारंटी को पूरा कर दिया है। लेकिन, मैं बहनों को सावधान करना चाहता हूं कि कांग्रेस और उसके घमंडिया गठबंधन ने मजबूरी में इस विधेयक का समर्थन किया है। गठबंधन में वही लोग शामिल हैं, जिन्होंने पिछले 30 सालों में इसे पारित नहीं होने दिया। इन्होंने संसद में हंगामा किया, बिल फाड़ दिया और स्पीकर पर हमला किया।

Previous Post

मुख्तार अंसारी को गैंगस्टर मामले में कोर्ट ने दी राहत, सजा…..

Next Post

वित्त मंत्री ने विरोधी पक्ष के नेताओं को दिया 50 हजार करोड़ के ऋण का हिसाब

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Iran Shadow Economy

Iran Shadow Economy: कैसे ईरान ने प्रतिबंधों के बावजूद बनाई 200 बिलियन डॉलर की गुप्त अर्थव्यवस्था

रविवार, 8 मार्च 2026
India Iran US War

India Iran US War: अमेरिका ने Indian Ocean में डुबोया ईरानी जहाज, मोदी चुप

रविवार, 8 मार्च 2026
Punjab Budget 2026

Punjab Budget 2026: शिक्षा से खेल तक पंजाब ने खोला खजाना

रविवार, 8 मार्च 2026
Aaj Ka Rashifal 8 March 2026

Aaj Ka Rashifal 8 March 2026: इन राशियों को मिलेगा 100% शुभ फल, जानें सभी 12 राशियां

रविवार, 8 मार्च 2026
Petrodollar Collapse

Petrodollar Collapse: क्या खत्म हो रहा है अमेरिकी डॉलर का राज?

शनिवार, 7 मार्च 2026
Bikram Singh Majithia

Majithia vs Mann: “राज्य का बाजा बजाने में व्यस्त” – बिक्रम मजीठिया का तीखा हमला

शनिवार, 7 मार्च 2026
Next Post
Harpal Singh Cheema

वित्त मंत्री ने विरोधी पक्ष के नेताओं को दिया 50 हजार करोड़ के ऋण का हिसाब

आशा भोसले से हुई बड़ी चूक, एशियन गेम्स में गोल्ड....

आशा भोसले से हुई बड़ी चूक, एशियन गेम्स में गोल्ड....

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।