गुरूवार, 5 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result
Home Breaking News

एक साल पंजाब के साथ : ‘आप’ सरकार के एक साल पूरा होने पर मंत्री अनमोल गगन मान ने पेश किए अपने विभाग के आंकड़े

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 17 मार्च 2023
A A
0
anmol

anmol

104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram
  • कहा- ‘आप’ इतनी तेजी से विकास कार्य करने वाली पहली सरकार, पिछली सरकारों ने चुनाव के छह महीने पहले भी इतने जनकल्याणकारी फैसले नहीं लिए
  • हमें बहुत गर्व हो रहा है कि हम एक ईमानदार सरकार में शामिल होकर रंगला पंजाब का निर्माण कर रहे हैं : अनमोल गगन मान
  • कांग्रेस सरकार के पहले साल 2017-18 में 5000 करोड़ के निवेश की तुलना में ‘आप’ सरकार के पहले साल में 40,000 करोड़ का निवेश : मंत्री
  • राज्य का राजस्व और रोजगार बढ़ाने के लिए पंजाब में पर्यटन क्षेत्र का तेजी से विकास किया जा रहा है : मंत्री
  • आप ने सत्ता में आते ही श्रमिकों का पंजीकरण किया और न्यूनतम वेतन बढ़ाया

चंडीगढ़, 17 मार्च (The News Air) पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) सरकार का एक साल पूरा होने पर कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान ने ‘एक साल पंजाब के साथ’ के नारे के तहत भगवंत मान सरकार और उसके विभागों के एक साल के प्रदर्शन के बारे में विस्तार से बताया।

मंत्री अनमोल गगन मान ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए पंजाब के लोगों और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को आप सरकार के सफल वर्ष के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज तक आम आदमी पार्टी से पहले किसी सरकार ने पंजाब के विकास के लिए इतनी तेजी से काम नहीं किया। कांग्रेस और अकाली-भाजपा की सरकारों में चुनाव के छह महीने पहले काम शुरू होता था और वह भी कभी पूरा नहीं होता था।

कैबिनेट मंत्री ने भगवंत मान सरकार की एक साल की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि उनके राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा चुनावों के दौरान दी गई सभी बड़ी गारंटियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष प्रति माह 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने पर सवाल उठा रहा है और कहा जा रहा है कि यह संभव नहीं है। लेकिन भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार ने दिखाया है कि यह संभव है और आज पंजाब में 90% घरों में बिजली का बिल शून्य आ रहा है। साथ ही सरकार ने रोजगार का वादा पूरा करते हुए एक साल में करीब 27000 युवाओं को नौकरी दी।

यह भी पढे़ं 👇

Punjab Police Gangster War

Punjab Police Gangster War: 44वें दिन 511 छापे, 207 गिरफ्तार, 73 नशा तस्कर भी पकड़े

गुरूवार, 5 मार्च 2026
Punjab Investment Summit 2026

Punjab Investment Summit 2026: टाटा-सन फार्मा समेत दिग्गज कंपनियों ने कसी दिलचस्पी, संजीव अरोड़ा ने मुंबई में की बैठक

गुरूवार, 5 मार्च 2026
Bikram Singh Majithia

Punjab Debt Crisis: 4 साल में 1.35 लाख करोड़ कर्ज, मजीठिया बोले- सीएम भगवंत मान दें जवाब

गुरूवार, 5 मार्च 2026
Harbhajan ETO

Punjab PWD Savings: 1464 करोड़ की बचत, 45,000 किमी सड़कों का निर्माण जून तक

गुरूवार, 5 मार्च 2026

उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान में पंजाब में 500 से अधिक मोहल्ला क्लीनिक हैं जहां अब तक 10 लाख से अधिक लोग अपना इलाज करा चुके हैं। पंजाब में ‘स्कूल ऑफ एमिनेंस’ बन रहे हैं और सरकारी स्कूलों में बड़े पैमाने पर सुधार किए जा रहे हैं। पंजाबी भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए भगवंत मान सरकार द्वारा कई अहम फैसले लिए गए हैं और पंजाबी भाषा को और आगे ले जाने का प्रयास किया जा रहा है। आम आदमी पार्टी की सरकार ने ट्रांसपोर्ट माफिया से भी बखूबी निबटा है और पंजाब के पानी की सुरक्षा के लिए कई अहम फैसले किए गए।

अनमोल गगन मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार भ्रष्टाचार विरोधी सरकार है। आप सरकार ने सरकारी रेत खदान खोलकर रेत माफिया को खत्म किया। उन्होंने कहा, “हमें गर्व है कि हम पंजाब को फिर से ‘रंगला पंजाब’ बनाने के लिए एक ईमानदार सरकार के साथ काम कर रहे हैं।”

अनमोल गगन मान ने अपने विभागों के एक साल के प्रदर्शन के आंकड़े पेश करते हुए कहा कि आप सरकार के पहले साल में 40 हजार करोड़ का निवेश आया जो मुख्यमंत्री भगवंत मान के अथक प्रयासों का नतीजा है। उन्होंने कहा कि विपक्षी नेता पंजाब के लोगों को गुमराह करने के लिए निराधार आरोप लगा रहे हैं कि निवेशक पंजाब से बाहर जा रहे हैं। जबकि सच्चाई इसके बिल्कुल विपरीत है।

पिछली कांग्रेस सरकार के पहले साल 2017-18 में केवल 5,000 करोड़ रुपये का निवेश हुआ था जबकि मान सरकार ने 40,000 करोड़ रुपये का निवेश लाया। उन्होंने आगे कहा कि उद्योगपतियों की सलाह पर एक नई उद्योग नीति बनाई गई है और हर तीन महीने में सेक्टर से संबंधित विशिष्ट बैठकें आयोजित की जाएंगी ताकि पंजाब में हर क्षेत्र का समान विकास हो और अधिक से अधिक नौकरियां पैदा की जा सकें। उन्होंने कहा कि पिछले साल उद्योग क्षेत्र को 3,000 करोड़ रुपये की सब्सिडी और प्रोत्साहन दिया गया था और इस साल 3,700 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। फोकल प्वाइंट को और विकसित किया जाएगा एवं 15 नए औद्योगिक पार्क स्थापित किए जाएंगे।

पर्यटन विभाग के बारे में बात करते हुए मंत्री अनमोल गगन मान ने कहा कि पंजाब एक समृद्ध संस्कृति और समृद्ध पर्यटन उद्योग की क्षमता वाला राज्य है, लेकिन पिछली सरकारों की लापरवाही के कारण इसे बहुत नुकसान हुआ। इस बार पर्यटन नीति पर विशेष ध्यान दिया गया। पर्यटन विभाग के विकास से पंजाब का राजस्व बढ़ेगा और पंजाबियों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि पंजाब के महलों और संग्रहालयों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है व सभी मेलों के लिए धन समय पर जारी किया जा रहा है। ‘आप’ सरकार जल्द ही पंजाब के 23 जिलों में हेरिटेज फेस्टिवल का आयोजन करेगी जहां हर जिले को अपनी अलग संस्कृति पेश करने का मौका मिलेगा।

मंत्री ने श्रम विभाग के आंकड़े पेश कर बताया कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद 1,36,000 नए श्रमिकों का पंजीकरण हुआ। वहीं कांग्रेस सरकार के गत वर्ष 2021-22 में 16905 लोगों की सुविधाओं के लिए जारी 33 करोड़ की तुलना में आप सरकार ने अपने प्रथम वर्ष 2022-23 में 61764 लोगों की सुविधाओं के लिए 86 करोड़ 65 लाख रुपये जारी किये और यह आंकड़ा आगे भी इसी दर से बढ़ता रहेगा। उन्होंने न्यूनतम मजदूरी में वृद्धि, श्रमिकों की सुविधा के लिए जारी एप और जागरूकता शिविर आयोजित करने की उपलब्धियां भी गिनाईं और कहा कि भगवंत मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार इसी गति से जनकल्याण के कार्यों को जारी रखेगी।

Previous Post

एक्साइज में 45 फीसदी और जीएसटी में 23 फीसदी की हुई बढ़ोतरी – हरपाल सिंह चीमा

Next Post

कांग्रेस के साथ समन्वय का सवाल ही नहीं : टीएमसी

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Punjab Police Gangster War

Punjab Police Gangster War: 44वें दिन 511 छापे, 207 गिरफ्तार, 73 नशा तस्कर भी पकड़े

गुरूवार, 5 मार्च 2026
Punjab Investment Summit 2026

Punjab Investment Summit 2026: टाटा-सन फार्मा समेत दिग्गज कंपनियों ने कसी दिलचस्पी, संजीव अरोड़ा ने मुंबई में की बैठक

गुरूवार, 5 मार्च 2026
Bikram Singh Majithia

Punjab Debt Crisis: 4 साल में 1.35 लाख करोड़ कर्ज, मजीठिया बोले- सीएम भगवंत मान दें जवाब

गुरूवार, 5 मार्च 2026
Harbhajan ETO

Punjab PWD Savings: 1464 करोड़ की बचत, 45,000 किमी सड़कों का निर्माण जून तक

गुरूवार, 5 मार्च 2026
Top 10 Jobs AI Will Replace Artificial Intelligence Threat India 2026

Top 10 Jobs: AI खा जाएगा इन नौकरियों को! क्या आपकी Job सुरक्षित है?

गुरूवार, 5 मार्च 2026
Middle East tension Punjab helpline

Punjab Government Middle East Help: 24×7 मदद के लिए वरिष्ठ अधिकारी तैनात

गुरूवार, 5 मार्च 2026
Next Post
No question of coordination with Congress: Trinamool

कांग्रेस के साथ समन्वय का सवाल ही नहीं : टीएमसी

Loan App.

ईडी ने चाइनीज लोन एप मामले में चार्जशीट दाखिल की

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।