नई दिल्ली, 4 जून
Milkha Singh: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिग्गज धावक मिल्खा सिंह से शुक्रवार को फोन पर बात की और उनकी सेहत के बारे में हालचाल जाना। बता दें कि मिल्खा सिंह को बुधवार चंडीगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
सरकारी सूत्रों ने जानकारी देते बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने उम्मीद जताई है कि मिल्खा सिंह जल्द ही स्वस्थ होकर अपने घर लौटेंगे और खिलाड़ियों को प्रेरित करने का कार्य करेंगे जो तोक्यो ओलंपिक्स में भाग लेने वाले हैं।
‘फ्लाइंग सिख’ के तौर पर प्रसिद्ध मिल्खा सिंह हाल में कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आ गए थे। मिल्खा सिंह का ऑक्सीजन का स्तर लगातार कम होने के कारण उन्हें अस्पताल के आईसीयू में भर्ती करवाया गया है। अब 91 वर्षीय मिल्खा सिंह की हालत ठीक है।