महाराष्ट्र (The News Air): महाराष्ट्र में सियासी गलियारों में अब शरद पवार और अजित पवार की चर्चाएं तेजी हो गई है। अजित पवार का भाजपा से हाथ मिलाने से NCP के अंदर बहुत बड़ा भूचाल आ गया है। जहां एक तरफ शरद पवार कराड में महाराष्ट्र के पहले मुख्यमंत्री यशवंतराव चव्हाण की समाधि पर दर्शन करने पहुंचे हैं।
उधर अजित पवार से मिलने के लिए उनके देवगिरी बंगले पर कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। जी हां हाल ही में आई बड़ी खबर के मुताबिक, अजित पवार समर्थक विधायक और कार्यकर्ता अजित पवार से मिलने पहुंचे हैं।
गौरतलब हो कि कल चाचा शरद पवार से बग़ावता कर अजित पवार ने भाजपा का हाथ थामा हैं और कल उपमुख्यमंत्री पद की शपथ अजित पवार ने ली है। ऐसे में अब महाराष्ट्र की राजनीती में और कोनसा भूचाल आएगा इस पर महाराष्ट्र के जिंटा की नजरें गड़ी हुई है।








