बुधवार, 25 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - Loksabha : मणिपुर मुद्दे पर हो रहे हंगामे से लोकसभा स्पीकर नाराज, अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठने से…

Loksabha : मणिपुर मुद्दे पर हो रहे हंगामे से लोकसभा स्पीकर नाराज, अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठने से…

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 2 अगस्त 2023
A A
0
Loksabha | मणिपुर मुद्दे पर हो रहे हंगामे से लोकसभा स्पीकर नाराज, अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठने से किया इनकार
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

नई दिल्ली. जहां एक तरफ मानसून सत्र (Monsoon Session) शुरू होने के बाद से ही लोकसभा में मणिपुर मुद्दे पर जारी गतिरोध बुधवार को भी बरकरार रहा और विपक्षी दलों के सदस्यों के शोर-शराबे के कारण सदन की कार्यवाही शुरू होने के करीब 15 मिनट बाद दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। वहीं संसद में हो रहे हंगामे से लोकसभा स्पीकर काफी खफा हैं। उन्होंने सदन में अनुशासन बहाल होने तक अपने अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठने से ही इनकार कर दिया है।  

दरअसल आज सुबह कार्यवाही शुरू होने पर पीठासीन सभापति मिथुन रेड्डी ने जैसे ही प्रश्नकाल शुरू कराया, उसी समय विपक्षी दलों के सदस्य मणिपुर मुद्दे पर जल्द चर्चा कराने और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जवाब की मांग करते हुए हंगामा करने लगे। हाथों में तख्तियां लिए हुए कई विपक्षी सांसद आसन के निकट पहुंचकर नारेबाजी करने लगे।

इस जोरदार हंगामे के बीच ही वस्त्र राज्य मंत्री दर्शना जरदोश और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कुछ सदस्यों के पूरक प्रश्नों के उत्तर दिए। सदन में नारेबाजी लगातार जारी रहने पर पीठासीन सभापति रेड्डी ने सदन की कार्यवाही 11 बजकर करीब 15 मिनट पर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी। कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) के अन्य घटक दल मानसून सत्र के पहले दिन से ही मणिपुर में जातीय हिंसा के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संसद में वक्तव्य देने और इस मुद्दे पर चर्चा कराए जाने की मांग कर रहे हैं। इस मुद्दे पर हंगामे के कारण दोनों सदनों में कार्यवाही बार-बार बाधित हुई है।

यह भी पढे़ं 👇

mla-harmit-singh-pathanmajra

AAP MLA Pathanmajra Arrested: 7 महीने बाद पकड़े गए भगोड़े विधायक, 4 दिन का रिमांड

बुधवार, 25 मार्च 2026
Amritsar Heroin Seized

Amritsar Heroin Seized: पंजाब में 7 किलो हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

बुधवार, 25 मार्च 2026
UP Weather Update

UP Weather Update: 27-28 मार्च को भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी

बुधवार, 25 मार्च 2026
Delhi Meerut Expressway Toll Tax

Delhi Meerut Expressway Toll Tax: 1 अप्रैल से सफर होगा महंगा, जानें नई दरें

बुधवार, 25 मार्च 2026

कांग्रेस ने मणिपुर हिंसा के मुद्दे पर संसद में जारी गतिरोध के बीच गत सप्ताह बुधवार को लोकसभा में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था। इस पर अगले सप्ताह सदन में चर्चा होगी और 10 अगस्त को प्रधानमंत्री मोदी इसका जवाब दे सकते हैं। लोकसभा की आज की कार्यसूची में ‘राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली क्षेत्र सरकार संशोधन विधेयक 2023′ चर्चा एवं पारित कराये जाने के लिए सूचीबद्ध है। इस विधेयक को मंगलवार को निचले सदन में गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने गृह मंत्री अमित शाह की ओर से पेश किया था।

कार्यसूची में विपक्षी सदस्यों अधीर रंजन चौधरी, ए राजा, सौगत राय, डीन कुरियाकोस, के सुरेश, पी आर नटराजन, ए एम आरिफ, सुशील कुमार रिंकू, रितेश पांडे, बेनी बेहनन और असदुद्दीन औवैसी का एक सांविधिक संकल्प भी सूचीबद्ध है जिसमें ‘राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली क्षेत्र सरकार संशोधन अध्यादेश’ को अस्वीकार करने का प्रस्ताव किया जाएगा।

बता दें कि, बीते मंगलवार को विधेयक पेश किये जाने का कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी, शशि थरूर एवं गौरव गोगोई, आरएसपी के एन के प्रेमचंद्रन, तृणमूल कांग्रेस के सौगत राय और एआईएमआईएम के असदुद्दीन औवैसी ने विरोध किया था। इस पर तब सदन में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि विधेयक पेश किये जाने के खिलाफ सारी आपत्तियां राजनीतिक हैं और इनका कोई संवैधानिक आधार नहीं है, संसद के नियमों के तहत भी इनका कोई आधार नहीं है। शाह ने कहा कि संविधान ने सदन को संपूर्ण अधिकार दिया है कि वह दिल्ली राज्य के लिए कोई भी कानून ला सकता है।

Previous Post

Maharashtra Politics : शरद पवार और PM मोदी की मुलाकात से MVA में खलबली

Next Post

परिवार ने निगला जहरीला पदार्थ: मां, पति-पत्नी और 2 बच्चे अस्पताल में भर्ती, झूठे मामले से तंग…

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

mla-harmit-singh-pathanmajra

AAP MLA Pathanmajra Arrested: 7 महीने बाद पकड़े गए भगोड़े विधायक, 4 दिन का रिमांड

बुधवार, 25 मार्च 2026
Amritsar Heroin Seized

Amritsar Heroin Seized: पंजाब में 7 किलो हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

बुधवार, 25 मार्च 2026
UP Weather Update

UP Weather Update: 27-28 मार्च को भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी

बुधवार, 25 मार्च 2026
Delhi Meerut Expressway Toll Tax

Delhi Meerut Expressway Toll Tax: 1 अप्रैल से सफर होगा महंगा, जानें नई दरें

बुधवार, 25 मार्च 2026
Shaheed Bhagat Singh Martyrdom Day

Shaheed Bhagat Singh Martyrdom Day: पंजाब में शहादत दिवस पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

बुधवार, 25 मार्च 2026
Aman arora

AAP Punjab Jan Sabha Campaign: 10 दिन में 16,000 जनसभाएं, मान सरकार का रिपोर्ट कार्ड घर-घर पहुंचाएगी AAP

बुधवार, 25 मार्च 2026
Next Post
जहरीला

परिवार ने निगला जहरीला पदार्थ: मां, पति-पत्नी और 2 बच्चे अस्पताल में भर्ती, झूठे मामले से तंग...

जब इंजीनियर को याद आए कॉलेज के वो पुराने दिन, क्लासरूम की तस्वीर शेयर कर लिखी दिल की बात

जब इंजीनियर को याद आए कॉलेज के वो पुराने दिन, क्लासरूम की तस्वीर शेयर कर लिखी दिल की बात

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।