शनिवार, 11 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - Lok Sabha Elections: जब बीजेपी नेता को मिल गए कांग्रेस के हिस्से के 12727 वोट, ईवीएम को हुआ क्या था?

Lok Sabha Elections: जब बीजेपी नेता को मिल गए कांग्रेस के हिस्से के 12727 वोट, ईवीएम को हुआ क्या था?

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 23 मार्च 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
लोकसभा चुनाव: जब बीजेपी नेता को मिल गए कांग्रेस के हिस्से के 12727 वोट, ईवीएम को हुआ क्या था? - lok sabha elections: when bjp leader got 12727 votes from congress share
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 23 मार्च (The News Air): देश में लोकसभा चुनाव चल रहा है… धड़ाधड़ रैलियां हो रही हैं… रोड शो भी जारी हैं, लेकिन इन सबसे भी ज्यादा तेजी से जो काम चल रहा है, वो है नेताओं का एक कैंप से दूसरे कैंप में कूदना। टिकट मिला तो ठीक, ना मिला तो दूसरी पार्टी में जाकर ठीक…। इस संकट से सबसे ज्यादा कोई पार्टी अगर जूझ रही है, तो उसका नाम है कांग्रेस। पिछले कुछ महीनों में ही कई जाने-माने नाम कांग्रेस से अलग होकर भाजपा के साथ जुड़ चुके हैं। कुछ और पार्टियों का हाल भी करीब-करीब ऐसा ही है। लेकिन, एक लोकसभा चुनाव ऐसा भी हुआ था, जब कांग्रेस के प्रत्याशी ने मतदान से ठीक एक हफ्ते पहले पार्टी छोड़ी और भाजपा में जा मिले। कांग्रेस की मजबूरी ये थी कि नामांकन और नाम वापसी दोनों की तारीख निकल चुकी थी और ना चाहते हुए भी ईवीएम में पार्टी के निशाने के सामने इस प्रत्याशी का नाम रहा।बात 2014 के लोकसभा चुनाव की है, जब नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने केंद्र में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई। इस चुनाव में कांग्रेस ने गौतमबुद्ध नगर सीट से रमेश चंद्र तोमर को टिकट दिया था। तोमर पहले भाजपा में थे और 1991, 1996, 1998 और 1999 के चुनाव में हापुड़-गाजियाबाद लोकसभा सीट से पार्टी के टिकट पर चुनाव जीते थे। 2004 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस नेता सुरेंद्र प्रकाश गोयल ने उन्हें हराकर जीत का ये सिलसिल तोड़ा। इसके बाद नए परिसीमन में गाजियाबाद अलग लोकसभा सीट बन गई और 2009 में भाजपा ने रमेश चंद्र तोमर की जगह राजनाथ सिंह को यहां से चुनाव मैदान में उतार दिया। रमेश चंद्र तोमर नाराज हुए, कांग्रेस में गए… गौतमबुद्ध नगर सीट से चुनाव भी लड़े, लेकिन चौथे नंबर पर आए।

आज मैं कांग्रेस छोड़ रहा हूं… : इसके बाद आया 2014 का लोकसभा चुनाव और कांग्रेस ने फिर से तोमर को गौतमबुद्ध नगर सीट से टिकट दे दिया। इस सीट पर उनके मुकाबले में भाजपा से डॉक्टर महेश शर्मा, समाजवादी पार्टी से नरेंद्र भाटी और बीएसपी से सतीश कुमार मैदान में थे। तय तारीख पर रमेश चंद्र तोमर ने नामांकन किया और पार्टी के कार्यकर्ता उनके प्रचार में जुट गए। लेकिन, इसी बीच वो हो गया, जिसकी उम्मीद कांग्रेस तो क्या, खुद भाजपा ने नहीं की होगी। वो 3 अप्रैल 2014 का दिन था, जब गाजियाबाद में नरेंद्र मोदी की रैली थी और ठीक एक हफ्ते बाद 10 अप्रैल को वोट डाले जाने थे। इसी रैली में रमेश चंद्र तोमर भाजपा के मंच पर पहुंचे, नरेंद्र मोदी ने उन्हें गले लगाया और वहीं पर उन्होंने कांग्रेस छोड़ने का ऐलान कर दिया।

तोमर ने तब कांग्रेस को कहीं का ना छोड़ा : इस ऐलान से सब हैरान थे, कांग्रेस वाले भी और भाजपा वाले भी। लेकिन, कांग्रेस के लिए जो सबसे बड़ी टेंशन थी, वो ये थी कि रमेश चंद्र तोमर के जाने के बाद अब वो गौतमबुद्ध नगर सीट पर अपना प्रत्याशी नहीं बदल सकती थी। दरअसल, वोटिंग में महज एक हफ्ता बचा था और नामांकन के साथ-साथ नाम वापसी की तारीख भी निकल चुकी थी। तोमर पराए हो चुके थे और अपनों को चुनाव लड़ाने का मौका अब कांग्रेस के पास नहीं थी। ऐसे में 10 अप्रैल को जब मतदान हुआ तो ना चाहते हुए भी ईवीएम पर कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर रमेश चंद्र तोमर का नाम लिखा था। और कमाल की बात ये, कि जब चुनाव नतीजों का ऐलान हुआ तो कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर तोमर के खाते में 12727 वोट भी चले गए।

यह भी पढे़ं 👇

1973 Oil Crisis

1973 Oil Crisis: जब Arab-Israel War ने दुनिया की अर्थव्यवस्था हिला दी

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
PPCB Home Buyers Relief

PPCB Home Buyers Relief: बिल्डरों के उल्लंघन की सजा घर खरीदारों को नहीं

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Bikram Singh Majithia

Punjab Drug Arrests: 90,000 के दावे में 32,000 गिरफ्तारियां गायब, विपक्ष ने खोली पोल

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
America Iran Talks

America Iran Talks: इस्लामाबाद में शांति की उम्मीद, शर्तों पर फंसी बातचीत

शनिवार, 11 अप्रैल 2026

‘मैं चुनाव लड़ा तो महेश शर्मा हार जाएंगे’ : रमेश चंद्र तोमर से पत्रकारों ने पूछा कि आपने इस तरह बीच चुनाव में कांग्रेस क्यों छोड़ दी, जबकि आपको टिकट भी मिला था? इसपर उन्होंने कहा था कि नरेंद्र मोदी को समर्थन देने के लिए ये कदम उठाया है। तोमर ने कहा, ‘मैं भावनाओं में बहकर और आवेश में आकर कांग्रेस में शामिल होने का फैसला लिया था। गलतियां सभी से होती हैं, मुझसे भी हो गई। लेकिन, मैंने अब सही समय पर इसे ठीक कर लिया है। लोग नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के पद पर देखना चाहते हैं। ऐसे में अगर मैं चुनाव लड़ूंगा तो भाजपा के प्रत्याशी महेश शर्मा नहीं जीत पाएंगे। मेरे समर्थकों को भी लगता है कि मुझे नरेंद्र मोदी के लिए चुनाव प्रचार करना चाहिए। मोदी ही इस देश में विकास, महिलाओं की सुरक्षा और युवाओं के लिए रोजगार ला सकते हैं।’

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

BSEB Bihar Board 12th Result 2024 live Updates: 12वीं रिजल्ट होने वाला है घोषित, जानें क्या इस बार भी रहेगा लड़कियों का दबदबा

Next Post

रानी मुखर्जी का मिसकैरेज पर छलका दर्द, सात साल से दूसरे बच्चे की कर रहीं कोशिश

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

1973 Oil Crisis

1973 Oil Crisis: जब Arab-Israel War ने दुनिया की अर्थव्यवस्था हिला दी

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
PPCB Home Buyers Relief

PPCB Home Buyers Relief: बिल्डरों के उल्लंघन की सजा घर खरीदारों को नहीं

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Bikram Singh Majithia

Punjab Drug Arrests: 90,000 के दावे में 32,000 गिरफ्तारियां गायब, विपक्ष ने खोली पोल

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
America Iran Talks

America Iran Talks: इस्लामाबाद में शांति की उम्मीद, शर्तों पर फंसी बातचीत

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Punjab Drug Bust

Punjab Drug Bust: 6.5 किलो हेरोइन के साथ 3 गिरफ्तार, हथियार तस्करी का भी खुलासा

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Punjab Solar Street Lights

Punjab Solar Street Lights: 11,500 गांवों में 3 लाख सोलर लाइटें, कैबिनेट ने दी मंजूरी

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Next Post
रानी मुखर्जी

रानी मुखर्जी का मिसकैरेज पर छलका दर्द, सात साल से दूसरे बच्चे की कर रहीं कोशिश

जब चार पुलिसवालों ने संभाला पूरा पोलिंग स्टेशन, पढ़िए देश के पहले आम चुनाव की दास्तान - story of the first general election when 4 policemen took over polling station

जब चार पुलिसवालों ने संभाला पूरा पोलिंग स्टेशन, पढ़िए देश के पहले आम चुनाव की दास्तान

Video Attack on Liquor Shop Video

होली से पहले महिलाओं ने लूटीं शराब की पेटी, वीडियो वायरल

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।