नई दिल्ली, 1 मई
दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।
उन्होंने ट्वीट किया, ‘दिल्ली में लॉकडाउन एक हफ्ता और बढ़ाया जा रहा है।’ अब दिल्ली में सुबह 10 मई तक लॉकडाउन रहेगा। दिल्ली में फिलहाल लॉकडाउन 3 मई सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन है। इससे पहले दिल्ली में लॉकडाउन बढ़ाया जा चुका है, खुद सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके 25 अप्रैल को लॉकडाउन 3 मई तक बढ़ाने का ऐलान किया था।