रविवार, 22 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - LLC Auction 2024: लेजेंड्स लीग क्रिकेट में किसका रहा जलवा? जानिए कौन खिलाड़ी कितने रुपए में बिका?

LLC Auction 2024: लेजेंड्स लीग क्रिकेट में किसका रहा जलवा? जानिए कौन खिलाड़ी कितने रुपए में बिका?

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 29 अगस्त 2024
A A
0
LLC Auction 2024: लेजेंड्स लीग क्रिकेट में किसका रहा जलवा? जानिए कौन खिलाड़ी कितने रुपए में बिका?
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram
लेजेंड्स लीग क्रिकेट 2024 के 5वें सीजन की शुरुआत 20 सिंतबर से हो जाएगी. रिटायर्ड खिलाड़ियों का ये लीग श्रीनगर, जोधपुर और सूरत में खेला जाएगा, जिसमें कुल 6 टीमें हिस्सा लेंगी. इस टूर्नामेंट के लिए दिल्ली में ऑक्शन जारी है. कई खिलाड़ियों की बोली लग चुकी है, जिसमें इसुरु उडाना अब तक के सबसे महंगे रिटायर्ड क्रिकेटर साबित हुए हैं. अर्बनाइजर्स हैदराबाद ने 61.9 लाख रुपए देकर टीम में शामिल किया है. अमेरिका के जसकरन मल्होत्रा इस सीजन के अब तक सबसे सस्ते खिलाड़ी हैं. अर्बनाइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 10.4 लाख रुपए में खरीदा है, जबकि ब्रेट ली जैसे कुछ बड़े खिलाड़ी अनसोल्ड रहे, उन्हें किसी टीम ने नहीं खरीदा.
कार्तिक की लगी लॉटरी

LLC के 5वें सीजन में हाल ही में रिटायर हुए शिखर धवन और दिनेश कार्तिक ने भी जॉइन किया है. दिनेश कार्तिक की तो लीग में आते ही लॉटरी लग गई है. साउदर्न सुपरस्टार्स की टीम ने उन्हें अपना कप्तान बना दिया है. हालांकि, उन्हें खेलने के लिए कितने रुपए मिले हैं, ये पता नहीं चल सका है. वहीं धवन की अभी तक बोली नहीं लगी है.

5 सबसे महंगे खिलाड़ी

हरभजन सिंह की कप्तानी में मणिपाल टाइगर्स ने LLC का पिछला सीजन जीता था. अब नए सीजन के लिए बोली लग रही है. ऑक्शन में कई खिलाड़ी बिक चुके हैं, जिसमें श्रीलंका के इसुरु उडाना अब तक बाजी मारते हुए दिखे. अर्बनाइजर्स हैदराबाद ने उनके लिए 61.9 लाख की बोली लगाई.

वेस्टइंडीज के चैडविक वॉल्टन अब तक दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी हैं. वॉल्टन को भी हैदराबाद ने ही खरीदा है. इसके लिए 60.3 लाख की कीमत चुकाई. वहीं मणिपाल टाइगर्स ने ऑस्ट्रेलिया के डैन क्रिस्टियन को टीम में शामिल करने के लिए 56.95 लाख दिए. रॉस टेलर और धवल कुलकर्णी इस सीजन में अब तक 5वें सबसे ज्यादा महंगे खिलाड़ी हैं. दोनों को 50-50 लाख रुपए मिले हैं. टेलर को कोणार्क सूर्या तो कुलकर्णी को इंडिया कैपिटल्स की टीम ने खरीदा.

यह भी पढे़ं 👇

Infosys Success Story

Infosys Success Story: ₹10,000 से अरबों डॉलर की कंपनी बनाने की अविश्वसनीय कहानी

रविवार, 22 मार्च 2026
Middle East Crisis

Middle East Crisis: ईरान का “हम जीत गए” का दावा, खतरनाक भ्रम या हकीकत?

रविवार, 22 मार्च 2026
Iran Oil Sanctions

Iran Oil Sanctions हटे: भारत को हजारों करोड़ की बड़ी राहत

रविवार, 22 मार्च 2026
Diego Garcia

Iran ने Diego Garcia पर दागी Missile: हिंद महासागर तक फैला युद्ध का दायरा

रविवार, 22 मार्च 2026
5 सबसे सस्ते खिलाड़ी

LLC के 5वें सीजन में एक तरफ जहां कई खिलाड़ियों की लॉटरी लगी. दूसरी तरफ कुछ ऐसे खिलाड़ी भी रहे, जिनके लिए बोली तो लगी लेकिन पैसे बहुत कम मिले. इनमें सबसे आगे अमेरिका के जसकरन मल्होत्रा रहे, जिनके लिए अर्बनाइजर्स हैदराबाद ने 10.50 लाख रुपए की बोली लगाई. बरमुडा के कमाउ लीवरॉक को गुजरात ने 11 लाख रुपए में खरीदा. नेपाल के पारस खड़का को गुजरात ने 12.58 लाख दिए. साउथ अफ्रीका के साइब्रांड अब्राहम अब तक लीग के चौथे सबसे सस्ते खिलाड़ी हैं, जिन्हें गुजरात ने 15 लाख दिए. श्रीलंका के दिलशान मुनावीरा और न्यूजीलैंड के जॉर्ज वर्कर को 15.5 लाख रुपए मिले हैं.

इन्हें नहीं मिला खरीददार

LLC में कई ऐसे खिलाड़ी अनसोल्ड रह गए, जिनका इंटरनेशनल करियर जबरदस्त रहा है. इसमें सबसे पहला और बड़ा ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज ब्रेट ली का है, जिनकी गिनती लेजेंड खिलाड़ियों में होती है. उनके अलावा ऑस्ट्रेलिया के लिए अपनी कप्तानी टी20 वर्ल्ड कप जीत चुके एरॉन फिंच को भी कोई खरीददार नहीं मिला. न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल नहीं बिक सके. भारत की ओर ‘स्विंग के किंग’ प्रवीण कुमार और आरपी सिंह भी नहीं बिकने वालों की लिस्ट में हैं. इन 5 खिलाड़ियों के लिए के अलावा और 56 खिलाड़ी अनसोल्ड रहे.

Previous Post

प्रियंका गांधी ने उप्र सरकार की डिजिटल मीडिया नीति को लेकर कटाक्ष किया

Next Post

लगातार बारिश से बुरा हाल, जामनगर में सड़कें बंद, पुल का एक हिस्सा बहा

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Infosys Success Story

Infosys Success Story: ₹10,000 से अरबों डॉलर की कंपनी बनाने की अविश्वसनीय कहानी

रविवार, 22 मार्च 2026
Middle East Crisis

Middle East Crisis: ईरान का “हम जीत गए” का दावा, खतरनाक भ्रम या हकीकत?

रविवार, 22 मार्च 2026
Iran Oil Sanctions

Iran Oil Sanctions हटे: भारत को हजारों करोड़ की बड़ी राहत

रविवार, 22 मार्च 2026
Diego Garcia

Iran ने Diego Garcia पर दागी Missile: हिंद महासागर तक फैला युद्ध का दायरा

रविवार, 22 मार्च 2026
Six Day War 1967

Six Day War 1967: इजराइल ने सिर्फ 6 दिन में तीन देशों को कैसे हराया

रविवार, 22 मार्च 2026
Trump NATO Iran War

Trump ने NATO Allies को बताया ‘कायर’: Strait of Hormuz पर बड़ा तनाव

रविवार, 22 मार्च 2026
Next Post
लगातार बारिश से बुरा हाल, जामनगर में सड़कें बंद, पुल का एक हिस्सा बहा

लगातार बारिश से बुरा हाल, जामनगर में सड़कें बंद, पुल का एक हिस्सा बहा

धू-धू कर जलीं सवारियों से भरी AC बस… यात्रियों में मच गई चीख-पुकार

धू-धू कर जलीं सवारियों से भरी AC बस... यात्रियों में मच गई चीख-पुकार

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।