बुधवार, 1 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - War: युद्ध के कारण लाखों लोग पहुंचे भुखमरी की कगार पर

War: युद्ध के कारण लाखों लोग पहुंचे भुखमरी की कगार पर

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 13 जून 2024
in NEWS-TICKER, स्पेशल स्टोरी
A A
0
युद्ध
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

आपात राहत मामलों के लिए यूएन समन्वयक मार्टिन ग्रिफ़िथ्स ने चेतावनी जारी की है कि दुनिया के अनेक हिस्सों में हिंसक टकराव की आग फैली हुई है, जिसकी वजह से लाखों लोग भुखमरी के कगार पर हैं। उन्होंने कहा कि सूडान और ग़ाज़ा में इसे स्पष्टता से देखा जा सकता है।

विश्व की सात प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के समूह, जी7, गुरूवार को बैठक में शिरकत करने के लिए तैयार हो रही हैं। इससे ठीक पहले यूएन अवर महासचिव मार्टिन ग्रिफ़िथ्स ने विकसित जगत के नेताओं से पुकार लगाई है कि उन्हें अपने वित्तीय संसाधनों और राजनैतिक रसूख़ का इस्तेमाल, उन सहायता संगठनों को सहायता देने में करना होगा, जो ज़रूरतमन्दों तक राहत पहुंचाने में जुटे हैं।

उन्होंने कहा कि युद्ध, लाखों लोगों को भुखमरी की ओर धकेल रहा है। भूख के कारण लोगों की मौत हो रही है, और केवल तकनीकी वजहों से ही अकाल घोषित नहीं किया जा रहा है।

कोई क़दम उठाने से पहले, अकाल की आधिकारिक घोषणा होने की प्रतीक्षा करना, लाखों लोगों के लिए मौत की सज़ा होगा और एक नैतिक वीभत्सता भी”

जी7 देशों के समूह में कैनेडा, फ़्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, ब्रिटेन, और अमेरिका शामिल हैं। यूएन में मानवीय सहायता मामलों के लिए शीर्ष अधिकारी ने कहा कि इन देशों को अपने प्रभाव का इस्तेमाल, ऐसे हालात की रोकथाम के लिए करना होगा, ताकि मासूम लोगों की ज़िन्दगियों की रक्षा की जा सके।

हॉटस्पॉट में गम्भीर हालात : खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) और विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) की नवीनतम रिपोर्ट में आगाह किया गया है कि भूख संकट की दृष्टि से 18 इलाक़े (हॉटस्पॉट) ऐसे हैं, जहां पिछले कुछ समय में पसरी खाद्य असुरक्षा, जून से अक्टूबर 2024 के दौरान बद से बदतर हो सकती है।

इसके मद्देनज़र उन हॉटस्पॉट इलाक़ों में तुरन्त क़दम उठाए जाने की आवश्यकता है, जहां भुखमरी फैलने का जोखिम मंडरा रहा है। इनमें हेती, माली, दक्षिण सूडान समेत अन्य देश हैं। वहीं युद्ध के कारण तबाह हो रहे ग़ाज़ा और सूडान में विशेष रूप से जल्द से जल्द ध्यान देने की ज़रूरत है।

यह भी पढे़ं 👇

News of the Day

News of the Day: ट्रंप ईरान जंग से पीछे हटे, LPG महंगा, संसद में हंगामा

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
Himachal Pradesh Entry Tax

Himachal Pradesh Entry Tax बढ़ने से भड़का पंजाब, ₹1000 टैक्स की धमकी

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
Sanjeev Arora

Halwara Airport से उड़ानों का बड़ा ऐलान: Booking शुरू, लुधियाना को मिलेगी नई उड़ान

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
Punjab Yuddh Nasheyan Virudh

Punjab Yuddh Nasheyan Virudh: 13 महीनों में 2458 किलो हेरोइन जब्त, 56 हजार गिरफ्तार

बुधवार, 1 अप्रैल 2026

यूएन अवर महासचिव ने कहा कि ग़ाज़ा में आधी आबादी द्वारा, यानि क़रीब 10 लाख लोग, मध्य जुलाई तक मौत व भुखमरी का सामना करने की आशंका है।

वहीं, सूडान में कम से कम 50 लाख लोग भुखमरी के कगार पर हैं। कई इलाक़ों में समुदायों पर अगले महीने अकाल की चपेट में आने का जोखिम अधिक है। इनमें युद्ध से प्रभावित दारफ़ूर, ख़ारतूम, कोर्दोफ़ान समेत अन्य इलाक़े हैं।

ग़ाज़ा और सूडान में हिंसा, पाबन्दियों, और अपर्याप्त सहायता धनराशि के कारण, मानवीय सहायताकर्मियों के लिए ज़रूरतमन्दों तक आवश्यक, जीवनरक्षक सहायता पहुंचाना कठिन साबित हो रहा है। मार्टिन ग्रिफ़िथ्स ने कहा, “इसे बदला जाना होगा। हम एक मिनट खोने का भी जोखिम मोल नहीं ले सकते हैं”

जी7 की भूमिका : यूएन अवर महासचिव ने कहा कि मानवीय सहायता के ज़रिये, बड़े पैमाने पर भुखमरी की रोकथाम करने में मदद मिलेगी, मगर अन्तत: यह इस समस्या का समाधान नहीं है। बल्कि यह जी7 समूह पर निर्भर करता है कि उसके द्वारा किस तरह से राजनैतिक प्रभुत्व और वित्तीय संसाधनों का इस्तेमाल किया जाएगा।

मार्टिन ग्रिफ़िथ्स के अनुसार, सबसे अहम बात यह है कि दुनिया को इन युद्ध मशीनों को पोषित करने से रोकना होगा, जिनके कारण ग़ाज़ा और सूडान में आम नागरिक भुखमरी का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह समय कूटनीति को प्राथमिकता देने का है, ताकि लोगों को उनका भविष्य व कल वापिस दिया जा सके। और जी7 समूह, इन प्रयासों के केन्द्र में है।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

हिमाचल ने खड़े किए हाथ, दिल्ली को नहीं मिलेगा 137 क्यूसेक अतिरिक्त पानी

Next Post

IND vs USA: ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव और सिराज हुए बेस्ट फील्डर के लिए नॉमिनेट,

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

News of the Day

News of the Day: ट्रंप ईरान जंग से पीछे हटे, LPG महंगा, संसद में हंगामा

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
Himachal Pradesh Entry Tax

Himachal Pradesh Entry Tax बढ़ने से भड़का पंजाब, ₹1000 टैक्स की धमकी

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
Sanjeev Arora

Halwara Airport से उड़ानों का बड़ा ऐलान: Booking शुरू, लुधियाना को मिलेगी नई उड़ान

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
Punjab Yuddh Nasheyan Virudh

Punjab Yuddh Nasheyan Virudh: 13 महीनों में 2458 किलो हेरोइन जब्त, 56 हजार गिरफ्तार

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
Punjab RC Driving Licence Backlog

Punjab RC Driving Licence Backlog खत्म करने के लिए सरकार का बड़ा एक्शन

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
Punjab Rozgar Kranti

Punjab Rozgar Kranti: वित्त मंत्री चीमा ने 11 Junior Auditors को सौंपे नियुक्ति पत्र

बुधवार, 1 अप्रैल 2026
Next Post
IND vs USA

IND vs USA: ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव और सिराज हुए बेस्ट फील्डर के लिए नॉमिनेट,

‘मेरे साथ नेपोटिज्म हुआ है’, करण जौहर के सामने ये क्या बोल गए राघव जुयाल

'मेरे साथ नेपोटिज्म हुआ है', करण जौहर के सामने ये क्या बोल गए राघव जुयाल

Harpal Singh Cheema

बिजली वितरण प्रणाली को मजबूत करने के लिए 22.12 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैंः वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।