रविवार, 29 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - Kuldeep Sengar Case: सौरभ भारद्वाज ने खोला ‘राइट विंग’ का कच्चा चिट्ठा!

Kuldeep Sengar Case: सौरभ भारद्वाज ने खोला ‘राइट विंग’ का कच्चा चिट्ठा!

Sanjay Singh Slams CBI: "सरकार के इशारे पर हो रहा खेल", सेंगर की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद संजय सिंह का बड़ा वार!

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 29 दिसम्बर 2025
A A
0
sourabh
105
SHARES
699
VIEWS
ShareShareShareShareShare

Kuldeep Sengar Case: आम आदमी पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा उन्नाव रेप केस में भाजपा के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की सजा निलंबित कर जमानत देने के हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगाने का स्वागत किया है। “आप” के दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सोशल मीडिया समेत तमाम मंचों पर आवाज उठाने वाले लोगों को बधाई देते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा कुलदीप सिंह सेंगर की जमानत पर रोक लगाने से राइट विंग के उत्साही प्रयासों को तगड़ा झटका लगा है। सबको पता था कि कुलदीप सेंगर के केस में हाईकोर्ट का आदेश कानून की नजर में गलत था और इस पर सुप्रीम कोर्ट रोक लगा देगा। इसके बाद भी राइट विंग ये परखने की कोशिश कर रहा था कि समाज में इस फैसले का कितना विरोध होता है?

सौरभ भारद्वाज ने एक्स पर कुलदीप सिंग सेंगर के पक्ष में खड़े राइट विंग के सोशल मीडिया चैंपियंस को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि हर कोई जानता था कि कुलदीप सिंह सेंगर के मामले में हाई कोर्ट का आदेश कानून की नजर में गलत था और सुप्रीम कोर्ट उस पर रोक लगा देगा। इसके बावजूद, राइट विंग यह परखने की कोशिश कर रहा था कि सिविल सोसाइटी की ओर से कितना विरोध किया जाएगा। सोशल मीडिया पर मौजूद राइट विंग इको-सिस्टम के एक हिस्से ने माहौल को भांपने की कोशिश की।

सौरभ भारद्वाज ने इसकी तुलना कुछ माह पहले सुप्रीम कोर्ट के दलित मुख्य न्यायाधीश पर फेंके गए जूते की घटना से करते हुए कहा कि यह घटना भी ठीक वैसी ही है, जैसे राइट विंग ने दलित मुख्य न्यायाधीश पर जूता फेंके जाने के “विरोध” का टेस्ट लिया था। राइट विंग के इन दोनों प्रयासों का खुलकर विरोध करने वाले सभी लोगों को बहुत-बहुत बधाई।

यह भी पढे़ं 👇

Mukhyamantri Mawan Dhiyan Satkar Yojana

Mukhyamantri Mawan Dhiyan Satkar Yojana: पंजाब में महिलाओं को हर महीने ₹1500 तक

रविवार, 29 मार्च 2026
Pakistan Lockdown

Pakistan Lockdown: तेल संकट के बीच हफ्ते में दो दिन लॉकडाउन का प्रस्ताव!

रविवार, 29 मार्च 2026
Punjab Vigilance Bureau

Punjab Vigilance Bureau का बड़ा एक्शन, रिश्वतखोर ASI रंगे हाथों गिरफ्तार

रविवार, 29 मार्च 2026
Gangsters Te Waar

Gangsters Te Waar के 68वें दिन 508 ठिकानों पर छापे, 188 गिरफ्तार

रविवार, 29 मार्च 2026

उधर, “आप” के सांसद और उत्तर प्रदेश के प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि यह बहुत ही अजीब बात है कि उन्नाव रेप केस में लुका-छिपी का खेल चल रहा है। मैंने शुरुआत में ही कहा था कि सीबीआई ने हाई कोर्ट के सामने सारे तथ्य क्यों नहीं रखे, जबकि इस केस में एक हत्या हो चुकी है, पीड़िता पर हमला भी हो चुका है और तमाम परिस्थितियां कोर्ट की जानकारी में हैं। यदि सीबीआई ने हाई कोर्ट में ठीक ढंग से पैरवी की होती और अच्छे से मुकदमा लड़ा होता, तो आरोपी को जमानत नहीं मिल पाती। यह सरकार के इशारे पर किया गया या कैसे किया गया, मुझे नहीं मालूम, लेकिन इसका सीधा लाभ कुलदीप सिंह सेंगर को मिला।

संजय सिंह ने कहा कि इसे लेकर दिल्ली सहित पूरे देश में विरोध प्रदर्शन हुए, पीड़िता ने विरोध किया और प्रदर्शन करने वालों को गिरफ्तार भी किया गया। इसके बाद सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने हस्तक्षेप करके यह फैसला दिया है। इससे न्याय व्यवस्था के प्रति लोगों के मन में एक बार फिर से भरोसा जगा है, लेकिन हाई कोर्ट में जो हुआ, वह ठीक नहीं था।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Delhi Education Crisis: केजरीवाल ने शिक्षकों को विदेश भेजा, भाजपा सरकार उनसे ‘कुत्ते’ गिनवा रही!

Next Post

Punjab Anti-Drug War: 303 दिन और 42 हजार गिरफ्तारियां; पंजाब पुलिस का नशा तस्करों पर ‘विनाशकारी’ प्रहार!

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Mukhyamantri Mawan Dhiyan Satkar Yojana

Mukhyamantri Mawan Dhiyan Satkar Yojana: पंजाब में महिलाओं को हर महीने ₹1500 तक

रविवार, 29 मार्च 2026
Pakistan Lockdown

Pakistan Lockdown: तेल संकट के बीच हफ्ते में दो दिन लॉकडाउन का प्रस्ताव!

रविवार, 29 मार्च 2026
Punjab Vigilance Bureau

Punjab Vigilance Bureau का बड़ा एक्शन, रिश्वतखोर ASI रंगे हाथों गिरफ्तार

रविवार, 29 मार्च 2026
Gangsters Te Waar

Gangsters Te Waar के 68वें दिन 508 ठिकानों पर छापे, 188 गिरफ्तार

रविवार, 29 मार्च 2026
Goldy Dhillon Module

Goldy Dhillon Module का बड़ा खुलासा, Amritsar में Sub-Machine Guns बरामद

रविवार, 29 मार्च 2026
Sukhbir Singh Bada

Sukhbir Singh Badal का बड़ा ऐलान: Mohali-Dera Bassi बेल्ट बनेगा देश का अगला Financial Hub

रविवार, 29 मार्च 2026
Next Post
Punjab Anti-Drug War

Punjab Anti-Drug War: 303 दिन और 42 हजार गिरफ्तारियां; पंजाब पुलिस का नशा तस्करों पर 'विनाशकारी' प्रहार!

President Murmu in Jamshedpur News

राष्ट्रपति मुर्मू का बड़ा संदेश, Ol Chiki Script बनी संथाल पहचान की ताकत

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।