मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - कोलकाता रेप मर्डर केस लाइव अपडेट सुप्रीम कोर्ट की अपील……

कोलकाता रेप मर्डर केस लाइव अपडेट सुप्रीम कोर्ट की अपील……

के बाद फोर्डा रिम्स में डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 23 अगस्त 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय
A A
0
कोलकाता मर्डर रेप
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

कोलकाता, 23 अगस्त (The News Air): आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. संदीप घोष से सीबीआई आज फिर पूछताछ करेगी। संदीप घोष सुबह कोलकाता स्थित सीबीआई कार्यालय पहुंचे। सीबीआई की संदीप घोष से पूछताछ का आज आठवां दिन है। 

सीबीआई अधिकारियों से मिलेंगे प्रदर्शकारी डॉक्टर

पश्चिम बंगाल जूनियर डॉक्टर फोरम ने कहा है कि ‘शुक्रवार को हमारा एक प्रतिनिधिमंडल सीबीआई कार्यालय जाएगा। जहां हम सीबीआई अधिकारियों को अपनी कुछ चिंताओं से अवगत कराएंगे और जांच के बारे में जानेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने अपराध वाले दिन को लेकर कई गंभीर सवाल उठाए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि प्रशासन ने जिस तरह काम किया, वैसा उन्होंने अपने 30 साल के करियर में कभी नहीं देखा है।’

आरजी कर मेडिकल कॉलेज में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सीआईएसएफ के जवान तैनात कर दिए गए हैं। अब मेडिकल कॉलेज में जगह-जगह सीआईएसएफ जवान दिखाई दे रहे हैं।  
 
दो सप्ताह में अपने रुख की समीक्षा करेंगे: फोर्डा
उच्चतम न्यायालय द्वारा अपील किए जाने के बाद, फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (एफओआरडीए) ने कोलकाता में एक प्रशिक्षु चिकित्सक से कथित तौर पर दुष्कर्म और फिर उसकी हत्या की घटना के विरोध में जारी अपनी हड़ताल को अस्थायी रूप से स्थगित दिया, लेकिन कहा कि वह दो सप्ताह में अपने रुख की समीक्षा करेगा। एफओआरडीए ने इस बात पर जोर दिया कि हड़ताल को सिर्फ स्थगित किया गया है, समाप्त नहीं किया है और वे आर जी कर मेडिकल कॉलेज में अपने सहकर्मियों की मांगों से संबंधित रुख पर नजर रहे हैं और दो सप्ताह में अपने रुख की समीक्षा करेंगे।

आरडीए-यूडीएफए के बाद फेमा ने भी वापस ली हड़ताल
फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FAIMA) ने भी सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद बृहस्पतिवार को हड़ताल वापस ले ली। एक वीडियो संदेश में फेमा अध्यक्ष डॉ. रोहन कृष्णन ने कहा कि विरोध जारी रहेगा, लेकिन एक अलग रूप में। उन्होंने कहा कि पहले एक अखिल भारतीय बैठक आयोजित की गई थी और सभी रेजिडेंट डॉक्टरों से काम पर लौटने का अनुरोध किया गया था। बैठक में हमने ओपीडी, आपातकालीन और वैकल्पिक सेवाओं को फिर से शुरू करने का फैसला किया है। इससे पहले, सुप्रीम कोर्ट की अपील के बाद इंदिरा गांधी अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) ने आधिकारिक तौर पर अपनी 11 दिन की हड़ताल वापस ले ली थी। वहीं, यूनाइटेड डॉक्टर्स फ्रंट एसोसिएशन (यूडीएफए) ने भी कोलकाता में एक प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के विरोध में राष्ट्रव्यापी हड़ताल स्थगित कर दी।

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates 14 April 2026

Breaking News Live Updates 14 April 2026: Big Developments, हर खबर सबसे पहले

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
14 April History

14 April History: टाइटैनिक डूबने से लेकर लिंकन की हत्या तक, जानें क्या है खास

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: 4-6°C तापमान बढ़ेगा, Heat Wave की चेतावनी जारी

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026

दिल्ली के अस्पतालों में आज से ओपीडी सुविधाएं सामान्य 
एम्स, सफदरजंग, डॉ. राम मनोहर लोहिया, लेडी हार्डिंग, जीटीबी, डीडीयू, इंदिरा गांधी, बाबा साहेब अंबेडकर, लोकनायक सहित दिल्ली के सभी अस्पतालों में आज यानी शुक्रवार से ओपीडी सुविधा पूरी तरह सामान्य हो जाएगी। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में हुई डॉक्टर की हत्या के विरोध में 11 दिनों से हड़ताल कर रहे रेजिडेंट डॉक्टर सुप्रीम कोर्ट के आश्वासन के बाद बृहस्पतिवार देर शाम को काम पर लौट आए। 

रांची में भी डॉक्टर ने समाप्त किया आंदोलन 
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के मामले में रांची में सरकारी राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) के जूनियर डॉक्टरों ने भी बृहस्पतिवार शाम को अपने ‘पेन डाउन’ आंदोलन को वापस लेने का फैसला किया। रिम्स के जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन (जेडीए) के अध्यक्ष अंकित कुमार ने बताया, ‘सुप्रीम कोर्ट की अपील और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के साथ बैठक के बाद हम अपना काम फिर से शुरू कर रहे हैं और अपना ‘पेन डाउन आंदोलन’ वापस ले रहे हैं।’ जूनियर डॉक्टर 13 अगस्त से बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) और वैकल्पिक सर्जरी में काम का बहिष्कार करते हुए हड़ताल पर हैं।

Kolkata Doctor Case Live: डॉक्टर्स की हड़ताल खत्म लेकिन बंगाल में जारी, आज सीबीआई से मिलेंगे प्रदर्शनकारी

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षु डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के मामले में फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (फोर्डा) ने 11 दिनों बाद अपनी हड़ताल स्थगित कर दी है। सुप्रीम कोर्ट की अपील के बाद फोर्डा ने हड़ताल अस्थायी रूप से निलंबित करने का फैसला किया। हालाकि, एसोसिएशन ने कहा है कि वह दो सप्ताह में अपनी स्थिति की समीक्षा करेगी। इससे पहले दिन में, देश भर के प्रदर्शनकारी डॉक्टरों से एक भावपूर्ण अपील करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शनकारी डॉक्टरों को काम पर वापस आने के लिए कहा। सुप्रीम कोर्ट ने कहा, ‘न्याय और चिकित्सा’ को रोका नहीं जा सकता है। इसके अलावा, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वह सभी आवश्यक निर्देश जारी कर रही है। कोर्ट ने उनके खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने का निर्देश दिया।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

बम मारकर किया था जेलब्रेक, भाग गए थे 341 कैदी…

Next Post

नीरज चोपड़ा सीजन के सर्वश्रेष्ठ 89.49 मीटर थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर पहुंचे

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates 14 April 2026

Breaking News Live Updates 14 April 2026: Big Developments, हर खबर सबसे पहले

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
14 April History

14 April History: टाइटैनिक डूबने से लेकर लिंकन की हत्या तक, जानें क्या है खास

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: 4-6°C तापमान बढ़ेगा, Heat Wave की चेतावनी जारी

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
Aaj Ka Rashifal 14 April 2026

Aaj Ka Rashifal 14 April 2026: त्रिपुष्कर योग में बनेंगे चमत्कारी संयोग

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
Punjab Sacrilege Law

Punjab Sacrilege Law: बेअदबी पर अब उम्रकैद, भगवंत मान का ऐतिहासिक फैसला

सोमवार, 13 अप्रैल 2026
Next Post
नीरज चोपड़ा सीजन के सर्वश्रेष्ठ 89.49 मीटर थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर पहुंचे

नीरज चोपड़ा सीजन के सर्वश्रेष्ठ 89.49 मीटर थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर पहुंचे

प्रज्ञान रोवर और विक्रम लैंडर ने National Space Day को बनाया और भी खास

प्रज्ञान रोवर और विक्रम लैंडर ने National Space Day को बनाया और भी खास

किसी का पासपोर्ट रद्द हो जाए तो उसका क्या होगा? शेख हसीना मामले से समझें,

किसी का पासपोर्ट रद्द हो जाए तो उसका क्या होगा? शेख हसीना मामले से समझें,

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।