नई दिल्ली, 22 मार्च (The News Air) सूत्रों के अनुसार आज दोपहर 2 से 2:30 बजे के बीच राउज एवेन्यू कोर्ट (PMLA) कोर्ट में अरविन्द केजरीवाल की पेश है इसके लिए ED की टीम उन्हें लेकर निकल चुकी है। सूत्रों के अनुसार मामले में ED की तरफ से रिमांड नोट तैयार किया जा चुका है। केजरीवाल को लेकर अधिकारी ईडी दफ्तर से बाहर आ चुके हैं। इस मामले की सुनवाई 2 से ढाई बजे के बीच होने की बात कही जा रही है। इसको देखते हुए कोर्ट के आस-पास सुरक्षा कड़ी है थोड़ी ही देर में ED का काफिला अरविन्द केजरीवाल को लेकर राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंचेगी।








