शनिवार, 11 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - केजरीवाल की मध्यप्रदेश से अपील, मुफ्त बिजली, स्कूल-अस्पताल चाहिए तो आम आदमी पार्टी को दें वोट

केजरीवाल की मध्यप्रदेश से अपील, मुफ्त बिजली, स्कूल-अस्पताल चाहिए तो आम आदमी पार्टी को दें वोट

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 9 नवम्बर 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
केजरीवाल की मध्यप्रदेश से अपील, मुफ्त बिजली, स्कूल-अस्पताल चाहिए तो आम आदमी पार्टी को दें वोट
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

– दिल्ली-पंजाब में 24 घंटे और मुफ्त बिजली आती है, हम मध्यप्रदेश को भी मुफ्त और 24 घंटे बिजली देंगे- अरविंद केजरीवाल

– आपके बच्चों के लिए अच्छे स्कूल का इंतजाम कर दूंगा और शानदार अस्पताल बनाकर सबको मुफ्त इलाज दूंगा- अरविंद केजरीवाल

– अगर गंदी राजनीति, व्यापम जैसे घोटाले, भ्रष्टाचार और गाली-गलौंच चाहिए तो उनको वोट देना, ये मुझे नहीं आता- अरविंद केजरीवाल

– सरकार में आने पर हम इंदरगढ़ नाले को नेताओं के कब्जे से मुक्त कराएंगे और टूटे पूलों को ठीक कराएंगे- अरविंद केजरीवाल

– ‘‘आप’’ की सरकार बनाकर दिल्ली-पंजाब के लोगों ने अपनी जिंदगी सुधार ली, हमें मौका दें, आपकी भी जिंदगी सुधर जाएगी- अरविंद केजरीवाल

– दूसरी पार्टियों के लोग 24 घंटे अपना घर भरने में लगे रहते हैं, जबकि हम जनता का काम करने में लगे रहते हैं- अरविंद केजरीवाल

– हम ईमानदार और देशभक्त लोग हैं, हम पैसे नहीं खाते हैं, एक-एक पैसा जनता के उपर खर्च करते हैं- अरविंद केजरीवाल

– मध्यप्रदेश की सरकार घाटे में है, हमने दिल्लीवालों को सारी सहूलियतें दी है, फिर भी दिल्ली सरकार घाटे में नहीं है- अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली/मध्यप्रदेश, 09 नवंबर(The News Air) आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को मध्यप्रदेश में सेंवढ़ा़, मुरैना और ग्वालियर में ताबड़तोड़ रोड शो कर ‘‘आप’’ प्रत्याशियों को जीताने की अपील की। इस दौरान समर्थकों की प्रचंड भीड़ रही, जो बारी-बारी से सत्ता सुख भोग रही दोनों पार्टियों प्रति उनके भारी गुस्से और नाराजगी को बयां कर रही थी। ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मध्यप्रदेश की जनता से अपील करते हुए कहा कि अगर आपको दिल्ली-पंजाब की तरफ मुफ्त और 24 घंटे बिजली चाहिए, तो केवल ‘‘आप’’ को ही वोट देना। मैं आपके बच्चों के लिए अच्छे स्कूल का बनवा दूंगा और शानदार सरकारी अस्पताल बनाकर सबके के लिए मुफ्त इलाज का इंतजाम कर दूंगा। दिल्ली-पंजाब के लोगों ने ‘‘आप’’ की सरकार बनाकर अपनी जिंदगी सुधार ली है। इसलिए मेरी अपील है कि हमें एक मौका दें, आपकी भी जिंदगी सुधर जाएगी। इस दौरान पंजाब के सीएम सरदार भगवंत मान ने भी रोड शो को संबोधित किया।

सेंवढ़ा के इंदरगढ़ में रोड शो को संबोधित करते हुए ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी देशभक्त, कट्टर ईमानदार लोगों की पार्टी है। एक आदमी को विधायक बनने में पूरी जिंदगी बीत जाती है, उसकी चप्पलें-जूत घिस जाते हैं। यहां केवल 10 साल में भी आम आदमी पार्टी की दिल्ली और पंजाब में सरकार बन गई। आम आदमी पार्टी के गुजरात में 5 और गोवा में दो विधायक हैं, अब मध्य प्रदेश की बारी है। आम आदमी पार्टी को इतनी तेजी से आगे बढ़ने की प्रमुख वजह ईमानदारी है। दूसरी पार्टियों ने आजादी के बाद बीते 75 सालों में नहीं किए, वो काम आम आदमीप पार्टी ने करके दिखाए हैं।

‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमने दिल्ली के अंदर सरकारी स्कूलों को बहुत ही शानदार बना दिए हैं। दिल्ली में अब गरीबों, किसानों, मजदूरों और रिक्शे वालों के बच्चे अब डॉक्टर और इंजीनियर बन रहे हैं। मैंने देश के सबसे बड़े इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ा हूं। इंजीनियर हूुं। वहां एडमिशन लेने एडी-चोटी का जोर लगाना पड़ता है। लेकिन आज मेरे दिल्ली के गरीबों के बच्चों का एडमिशन उस इंजीनियरिंग कॉलज में हो रहा है। मुझे जिस तरह की अच्छी शिक्षा मिली थी, आज दिल्ली के अंदर उसी स्तर की शिक्षा गरीबों के बच्चों को दिलवा रहा हूं।

‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सिर्फ नारे लगाने से देश की गरीबी नहीं दूर होगी। अगर देशभर के सार बच्चें को पढ़ा दिया तो अपने आप सबकी गरीबी दूर हो जाएगी। आम आदमी पार्टी की सरकार अच्छे स्कूल-अस्पताल बना रही है। हमने दिल्ली के सरकारी अस्पतालों को वातानुकूलित बनाकर में सबका इलाज मुफ्त कर दिया है। हमने सबके लिए टेस्ट और दवाइयां सारा मुफ्त कर दिया। 75 साल में इन पार्टियों ने नहीं किया, हमने कैसे कर दिया? क्योंकि ये 24 घंटे अपना घर भरने में लगे रहते थे, जबकि हम 24 घंटे जनता का काम करने में लगे रहते हैं। हम पैसे नहीं कमाते हैं। हम एक-एक पैसा जनता पर खर्च करते हैं।

‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ये लोग कहते हैं कि मध्यप्रदेश की सरकार घाटे में है। सरकार घाटे में क्यों चल रही है, आखिर पैसा कहां गया? इसी तरह दिल्ली में भी पहले कहते थे कि सरकार घाटे में चल रही है। लेकिन जबसे मैं मुख्यमंत्री बना हूं, दिल्ली सरकार मुनाफे में चल रही है। ये बात केंद्र सरकार की एजेंसी सीएजी कह रही है। हमने दिल्ली की जनता को सारी सहूलियतें दी है, लेकिन कभी सरकार घाटे में नहीं रही है।

यह भी पढे़ं 👇

Indian Pharmacopoeia

Indian Pharmacopoeia Recognition: 22 देशों ने दी मान्यता, Pharma Stocks में होगा बड़ा बदलाव

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Strait of Hormuz Mines

Strait of Hormuz Mines: ईरान खुद भूला बारूदी सुरंगें कहां बिछाईं, अमेरिका का बड़ा दावा

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Mojtaba Khamenei Health

Mojtaba Khamenei Health: बिगड़ा चेहरा और पैर में गंभीर चोट, Reuters का बड़ा खुलासा

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
JD Vance Islamabad Visit

JD Vance Islamabad Visit: F-16 की सुरक्षा में पहुंचे अमेरिकी उपराष्ट्रपति, क्या था डर?

शनिवार, 11 अप्रैल 2026

उन्होंने कहा कि डेढ़ साल पहले आम आदमी पार्टी की पंजाब में सरकार बनी है। भगवंत मान को मुख्यमंत्री बने अभी डेढ़ साल भी नहीं हुए हैं, फिर भी इन्होंने पंजाब में बिजली मुफ्त कर दी है। इससे पहले हमने दिल्ली में सबकी बिजली मुफ्त कर दी थी। मध्यप्रदेश में लंबे-लंबे पावर कट लगते हैं। पहले दिल्ली में भी 8-8 घंटे पावर कट लगते थे। लेकिन अब दिल्ली और पंजाब में 24 घंटे बिजली आती है और मुफ्त बिजली आती है। अगर आपको भी स्कूल-अस्पताल और मुफ्त बिजली चाहिए तो आम आदमी पार्टी को वोट दें। मैं आपके बच्चों के लिए अच्छे स्कूल का इंतजाम कर दूंगा, आपके बच्चों का भविष्य बना दूंगा। अगर आपको गंदी राजनीति, व्यापम जैसे घोटाले, भ्रष्टाचार और गाली-गलौंज चाहिए तो उनको वोट दे देना। मुझे गंदी राजनीति करनी नहीं आती है।

‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इंदरगढ़ के नाले पर कुछ नेताओं ने कब्जा कर रखा है। इस वजह से बारिश के दिनों में पूरे इलाके में पानी भर आता है और घरों में पानी आ आता है। हमारी सरकार बनी तो नाले को नेताओं के कब्जे से मुक्त कराएंगे और आपकी जिंदगी को आसान बनाएंगे। इंदरगढ़ इलाके को जोड़ने वाले कई पूल टूटे हुए हैं, हम उनको भी ठीक करेंगे। इसके अलावा भी कई समस्याएं हैं, जिनका निवारण करेंगे। मेरी अपील है कि आप ईमानदार और अच्छी पार्टी को वोट दें। पहले आपके पास विकल्प नहीं थे, लेकिन इस बार आम आदमी पार्टी का विकल्प है। आम आदमी पार्टी की सरकार बनाकर दिल्ली और पंजाब के लोगों ने अपनी जिदंगी सुधार ली, आपकी जिंदगी सुधारने की चाभी आपके हाथ में है। आप लोग भी झाड़ू का बटन दबा देना, आपकी भी जिंदगी सुधर जाएगी।

‘‘आप’’ आम घरों के बच्चों को चेयरमैन, एमएलए, मंत्री, मुख्यमंत्री बनाती है, इनकी पार्टियों में आम आदमी को मौका नहीं मिलता- भगवंत मान

वहीं, पंजाब के सीएम के सीएम सरदार भगवंत मान ने कहा कि 17 नवंबर को मध्यप्रदेश की जनता एक नई कहानी लिखने जा रही है। देश को आजाद हुए 75 साल हो गए लेकिन इतने सालों में भी कुछ नहीं नहीं बदला है। गरीब और गरीब हो रहा है, जबकि अमीर और अमीर हो रहा है। आज भी गरीबों-अमीरों की शिक्षा और स्वास्थ्य में बहुत फर्क है। अरविंद केजरीवाल ने यही फर्क मिटाने के लिए आम आदमी पार्टी बनाई है। इनकी पार्टियों में नेताओं के बच्चे ही चुनाव लड़ते हैं और चेयरमैन बनते हैं। लेकिन आम आदमी पार्टी आम आदमी के बच्चों को चेयरमैन, एमएलए, मंत्री और मुख्यमंत्री बनाती है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने सरकारी स्कूल इतने अच्छे कर दिए कि अब एक जज, कलेक्टर और रिक्शेवाले का बेटा एक की डेस्क पर साथ बैठकर पढ़ते हैं। दिल्ली में अस्पतालों को शानदार बनाने का काम किया। जहां सारा इलाज बिल्कुल मुफ्त है। दिल्ली की तरह ही हम पंजाब में भी काम कर रहे हैं। डेढ़ साल की सरकार में हमने पंजाब में करीब 37100 सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र बांटे हैं। 10 नवंबर को भी 596 नई नौकरियों नौकरियां दूंगा।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

मध्यप्रदेश के सेंवढ़ा और दतिया में आप उम्मीदवारों के पक्ष में भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ने किया रोड शो

Next Post

लोगों को गुमराह करने के लिए गलत, घटिया और मनघड़ंत बयान देने के लिए….

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Indian Pharmacopoeia

Indian Pharmacopoeia Recognition: 22 देशों ने दी मान्यता, Pharma Stocks में होगा बड़ा बदलाव

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Strait of Hormuz Mines

Strait of Hormuz Mines: ईरान खुद भूला बारूदी सुरंगें कहां बिछाईं, अमेरिका का बड़ा दावा

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Mojtaba Khamenei Health

Mojtaba Khamenei Health: बिगड़ा चेहरा और पैर में गंभीर चोट, Reuters का बड़ा खुलासा

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
JD Vance Islamabad Visit

JD Vance Islamabad Visit: F-16 की सुरक्षा में पहुंचे अमेरिकी उपराष्ट्रपति, क्या था डर?

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
China Iran MANPADS

China Iran MANPADS: सीजफायर के बीच चीन ईरान को दे रहा खतरनाक मिसाइलें, बड़ा खुलासा

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
1973 Oil Crisis

1973 Oil Crisis: जब Arab-Israel War ने दुनिया की अर्थव्यवस्था हिला दी

शनिवार, 11 अप्रैल 2026
Next Post
Bhagwant Mann

लोगों को गुमराह करने के लिए गलत, घटिया और मनघड़ंत बयान देने के लिए....

AAP Haryana

खट्टर सरकार के 9 साल में 500 से ज्यादा लोगों की नकली शराब से मौत हुई : डॉ. अशोक तंवर

एक्यूआई 22.8

पिछले साल की तुलना में दिवाली पर पंजाब का एक्यूआई 22.8% सुधरा

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।