मंगलवार, 7 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ अध्यादेश लाने जा रही केंद्र सरकार – केजरीवाल

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ अध्यादेश लाने जा रही केंद्र सरकार – केजरीवाल

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 19 मई 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal

104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
  • एलजी ने सर्विसेज सेक्रेटरी की फाइल अभी तक नहीं की साइन, क्यों नहीं मान रहे सुप्रीम कोर्ट के आदेश?- अरविंद केजरीवाल
  • कहा जा रहा है कि केंद्र सरकार अगले हफ्ते ऑर्डिनेंस लाकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश को पलटने वाली है, क्या केंद्र ये साज़िश कर रहा है?- अरविंद केजरीवाल
  • क्या एलजी केंद्र के ऑर्डिनेंस का इंतज़ार कर रहे हैं, इसलिए सर्विसेज सेक्रेटरी की फाइल साइन नहीं कर रहे हैं?- अरविंद केजरीवाल
  • 17 मई को दिल्ली सरकार ने एलजी के पास फाइल भेजी थी, लेकिन दो दिन बाद भी फाइल वहीं पड़ी है- सौरभ भारद्वाज
  • सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अफसरों को बदलने का अधिकार एलजी के पास नहीं है, अब यह काम चुनी हुई सरकार का है- सौरभ भारद्वाज
  • एलजी साहब से निवेदन हैं सर्विस सेक्रेटरी के तबादले की फाइल जल्द से जल्द वापस भेजें, ताकि दिल्ली के और काम हो सकें- सौरभ भारद्वाज

नई दिल्ली, 19 मई (The News Air) :सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट आदेश के बावजूद दिल्ली सरकार द्वारा सर्विसेज सेक्रेटरी को बदलने के लिए दो दिन पहले भेजी गई फाइल को लेकर एलजी बैठे हुए हैं। अभी तक फाइल को मंजूरी नहीं मिलने पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को एलजी से तीखे सवाल किए। सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर पूछा कि एलजी साहब सुप्रीम कोर्ट के आदेश क्यों नहीं मान रहे हैं? दो दिन से पड़ी सर्विसेज़ सेक्रेटरी की फाइल साइन क्यों नहीं की? कहा जा रहा है कि केंद्र सरकार अगले हफ़्ते आर्डिनेंस लाकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश को पलटने वाली है। क्या केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेश को पलटने की साज़िश कर रही है? क्या एलजी साहब केंद्र सरकार के ऑर्डिनेंस का इंतज़ार कर रहे हैं और इसीलिए सर्विसेज सेक्रेटरी की फाइल साइन नहीं कर रहे हैं?’ उधर, दिल्ली सचिवालय में प्रेस कॉफ्रेंस कर सर्विसेज मंत्री सौरभ भारद्वाज ने एलजी से निवेदन करते हुए कहा कि जल्द से जल्द फाइल को वापस भेजे, ताकि दिल्ली के और काम हो सकें।

सुप्रीम कोर्ट ने ट्रांसफर-पोस्टिंग का अधिकार चुनी हुई सरकार को दिया है- सौरभ भारद्वाज

दिल्ली के सर्विसेज मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि 11 मई 2023 को सुप्रीम कोर्ट के पांच जजों की संवैधानिक पीठ ने सर्व सम्मति से फैसला दिया था कि दिल्ली में ट्रांसफर-पोस्टिंग और विजिलेंस विभाग चुनी हुई सरकार के अंतर्गत है। ये विभाग केंद्र सरकार या एलजी साहब के अधीन नहीं है। इसके बाद सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि हमें दिल्ली सरकार के अंदर बड़े फेर-बदल करने हैं। दिल्ली के काम रोकने वाले और जनता को परेशान करने वाले अफसरों को उनके पदों से हटाकर उनकी जगह अच्छे अफसरों को लाया जाएगा। यानी कि जिन अफसरों ने कई महीनों तक बुजुर्गों की पेंशन रोकी, अस्पतालों में गरीब मरीजों को परेशान किया, जानबूझकर मोहल्ला क्लीनिक में दवाइयां, टेस्ट और डॉक्टरों की सैलरी को रोका, जनता को सताने वाले ऐसे अफसरों को उनके पदों से हटाया जाएगा।

पद से हटाने का आदेश जारी होते ही सर्विसेज सेक्रेटरी कई दिन गायब रहे- सौरभ भारद्वाज

उन्होंने कहा कि चुनी हुई दिल्ली सरकार की ओर से 11 मई को आदेश दिया गया कि सबसे पहले दूसरे अफसरों को बदलने के लिए आर्डर देने वाले सर्विसेज सेक्रेटरी को बदला जाए, ताकि चुनी हुई सरकार जल्द से जल्द अपने आदेश को लागू करा सके। 11 मई को ही सर्विसेज सेक्रेटरी बिना बताए गायब हो गए और कई दिनों तक गायब रहे। उन्हें कारण बताओ नोटिस दिया गया। सर्विसेज सेक्रेटरी ने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया। इसके बाद उनके घर पर चिट्ठी भेजी गई, लेकिन चिट्ठी नहीं ली और फिर सर्विसेज सेक्रेटरी वापस आए। कई दिनों तक देरी करने के बाद 17 मई को सर्विसेज सेक्रेटरी को बदलने की फाइल एलजी साहब के पास गई। एलजी के पास फाइल भेजे आज 2 दिन हो चुके हैं, लेकिन अभी भी फाइल एलजी साहब के पास ही है। जबकि सुप्रीम कोर्ट का स्पष्ट आदेश है कि एलजी साहब के पास अधिकार नहीं है कि वे चुनी हुई सरकार को बताएं कि किस अफसर को कहां पर लगाना है? यह फैसला लेना चुनी हुई सरकार का काम है। मगर एलजी साहब और केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट का फैसले मानने के लिए तैयार नहीं है। यह बात सबके सामने है।

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News 7 April

Breaking News 7 April: सबरीमाला से Iran Attack तक, 10 बड़ी खबरें जो बदल देंगी तस्वीर

मंगलवार, 7 अप्रैल 2026
Delhi-NCR Weather Alert

Delhi-NCR Weather Alert: आंधी-तूफान और बारिश से थमी रफ्तार, IMD का Orange Alert जारी

मंगलवार, 7 अप्रैल 2026
Assam Police Raid

Assam Police Raid पवन खेड़ा के घर, Himanta की पत्नी वाले मामले में कार्रवाई

मंगलवार, 7 अप्रैल 2026
Commercial Gas Cylinder

Commercial Gas Cylinder नोएडा में अब शादी के लिए मिलेगा आसानी से

मंगलवार, 7 अप्रैल 2026

क्या ऑर्डिनेंस लाकर चुनी हुई सरकार को रोकना दिल्ली के साथ षड़यंत्र नहीं है?- सौरभ भारद्वाज

सर्विसेज मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अब यह सुनने में आ रहा है कि एलजी हाउस के सूत्र अफसरों को फोन करके धमका रहे हैं कि जल्द ही केंद्र सरकार ऑर्डिनेंस लेकर आ रही है। तब तक सभी काम रोक कर रखो। हम एलजी हाउस से यह जानना चाहेंगे कि क्या यह बात सही है? क्या केंद्र सरकार और एलजी हाउस षड्यंत्र कर रहे हैं कि सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस की संवैधानिक पीठ के फैसले को पलटने के लिए ऑर्डिनेंस लाकर दिल्ली की चुनी हुई सरकार को रोका जाए। क्या यह पूरी दिल्ली के साथ षड्यंत्र नहीं है? क्या केंद्र और एलजी साहब इस तरह का ऑर्डिनेंस लाने की तैयारी का षड्यंत्र कर रहे हैं? एलजी के पास फाइल भेजे हुए दो दिन हो गए है, लेकिन इसमें सुप्रीम कोर्ट के फैसले को न मानने वाला भाव केंद्र और एलजी का सामने आ रहा है। एलजी साहब से निवेदन हैं कि जल्द से जल्द फाइल को वापस भेजे, ताकि दिल्ली के और काम हो सकें। जिसके लिए दिल्ली के लोगों ने चुना है और सुप्रीम कोर्ट के संवैधानिक फैसला दिया है, वो काम आगे बढ़ सके।

आशीष मोरे के आरोपों का सर्विसेज मंत्री सौरभ भारद्वाज ने दिया जवाब

इस दौरान सर्विसेज मंत्री सौरभ भारद्वाज ने सर्विसेज सेक्रेटरी आशीष मोरे द्वारा लगाए गए उत्पीड़न करने के आरोपों का भी जवाब दिया। मंत्री ने कहा कि सर्विसेज सेक्रेटरी आशीष मोरे अगर शरीरिक हमला करने का आरोप भी लगा देते तो मैं क्या कर सकता था। वे यह भी सकते थे कि मैंने उन्हें गन दिखाई। कहने को तो कुछ भी कहा जा सकता है। यह ऑन रिकॉर्ड है कि 11 मई को मंत्री ने उन्हें आदेश दिया और वे यह बोलकर गए कि 3 बजे तक आदेश का पालन करूंगा। लेकिन वे गायब हो गए। यह सब कुछ ऑन रिकॉर्ड है। इसके बाद उन्होंने अपना मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर लिया। उनको ईमेल भेजी गई, लेकिन उसका कोई जवाब नहीं दिया। उनके पास बकायदा एक पत्र भिजवाया गया, लेकिन उनकी पत्नी ने कहा कि वे घर के अंदर नहीं है, जबकि वे घर के अंदर ही थे। यह बात उनके मोबाइल लोकेशन से सामने आ जाएगा। अगर उनकी कॉलोनी की सीसीटीवी कैमरा को बरामद करें, तो उससे भी यह स्पष्ट हो जाएगा कि वे अपने घर में ही थे। फिर भी उन्होंने पत्र लेने से मना कर दिया कि वे घर में नहीं हैं। उसके अगले दिन भी पत्र भेजा गया, लेकिन वे घर में नहीं मिले। व्हाट्सएप पर भी कोई रिप्लाई नहीं आया। यह सभी चीजें ऑन रिकॉर्ड है। अब उन्हें कारण बताओ नोटिस भेजा गया है। कई अधिकारियों पर कार्यवाही होने वाली है। ऐसे में कई सारी बाते सामने आ सकती हैं।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Gyanvapi Mosque Case: सुप्रीम कोर्ट ने ज्ञानवापी मामले में ‘शिवलिंग’ की कॉर्बन डेटिंग को स्थगित किया

Next Post

THDC Recruitment 2023: इंजीनियर ट्रेनी के पदों पर निकली है यहां पर भर्ती, इस तारीख तक कर सकते है आवेदन

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News 7 April

Breaking News 7 April: सबरीमाला से Iran Attack तक, 10 बड़ी खबरें जो बदल देंगी तस्वीर

मंगलवार, 7 अप्रैल 2026
Delhi-NCR Weather Alert

Delhi-NCR Weather Alert: आंधी-तूफान और बारिश से थमी रफ्तार, IMD का Orange Alert जारी

मंगलवार, 7 अप्रैल 2026
Assam Police Raid

Assam Police Raid पवन खेड़ा के घर, Himanta की पत्नी वाले मामले में कार्रवाई

मंगलवार, 7 अप्रैल 2026
Commercial Gas Cylinder

Commercial Gas Cylinder नोएडा में अब शादी के लिए मिलेगा आसानी से

मंगलवार, 7 अप्रैल 2026
Gold-Silver Rate Today

Gold-Silver Rate Today: भरभराकर गिरे सोना-चांदी, चांदी आधी हुई

मंगलवार, 7 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

मंगलवार, 7 अप्रैल 2026
Next Post
THDC Recruitment 2023

THDC Recruitment 2023: इंजीनियर ट्रेनी के पदों पर निकली है यहां पर भर्ती, इस तारीख तक कर सकते है आवेदन

कैपिटल्स

शेन वॉटसन ने दिल्ली कैपिटल्स की बुरी हालत का पृथ्वी शॉ को ठहराया जिम्मेदार, जानिए क्या कहा

7th Pay Commission

7th Pay Commission: ये राज्य बढ़ा चुके हैं कर्मचारियों का महंगाई भत्ता, चेक करें क्या आपका राज्य है लिस्ट में शामिल

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।